सिर्फ टेस्ट और ODI नहीं अफगानिस्तान के साथ टी20 सीरीज भी खेलेगी Team India, सभी मैचों की तारीखों का हुआ ऐलान
Published - 02 Jun 2026, 11:25 AM | Updated - 02 Jun 2026, 11:28 AM
Table of Contents
Team India: भारत और अफगानिस्तान के क्रिकेट फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. अब दोनों टीमों के बीच सिर्फ टेस्ट और वनडे ही नहीं, बल्कि टी20 सीरीज भी खेली जाएगी. जिसके लिए बोर्ड ने सभी मैचों की तारीख का ऐलान कर दिया है. ऐसे में फैंस के बीच इस T20 श्रृंखला को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है.
हालांकि, इस सीरीज के जरिये अफगानिस्तान क्रिकेट टीम पहली बार भारत (Team India) की मेजबानी करने जा रही है जो कि दोनों देशों के बीच मजबूत होते जा रहे रिश्ते को दर्शाता है.
Team India: कब खेली जाएगी टी20 सीरीज?

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज सितंबर महीने भारत की राजधानी नई दिल्ली में आयोजित किए जाएंगे. संभावना है कि यह मैच 13, 16 और 19 सितंबर को खेले जाएंगे.
हालांकि, अधिकारिक डेट का ऐलान नहीं हुआ है. फिलहाल, अफगानिस्तान की टीम 6 जून से शुरू होने वाले एक एकमात्र टेस्ट और तीन वनडे मैचों के लिए भारत के दौरे पर आ रही है.
ऐसे में अफगानिस्तान और भारत (Team India) के बीच यह पूरा दौरा काफी लंबा और रोमांचक रहने वाला है. वहीं, इस सीरीज को लेकर क्रिकेट प्रेमियों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है.
BCCI और ACB के बीच अच्छे रिश्ते
गौरतलब है कि बीसीसीआई और एसीबी के बीच अच्छे रिश्ते हैं, और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड आयरलैंड, श्रीलंका और जिम्बाब्वे में की वित्तीय स्थिति को मजबूत करने के लिए उनकी मदद करता है.
BCCI भारतीय टीमों को इन जैसे कमजोर टीमों के साथ खेलने के लिए भेजता है ताकि, 'व्यूवरशिप' (Viewership) अच्छी मिली. इसी संबंध में बीसीसीआई और एसीबी के बीच सहमति से रिश्ता बना हुआ है.
वहीं, अफगानिस्तान की टीम सितंबर में अरुण जेटली स्टेडियम में अगर टीम इंडिया की मेजबानी करती है तो इससे दिल्ली प्रीमियर लीग के शेड्यूल पर प्रभाव पड़ सकता है. DPL के शेड्यूल को बदला जा सकता है.
सिर्फ अंपायर पर आइस बैग नहीं फेंका, ये 2 शर्मनाक हरकत भी कर बैठे थे Tim David, इन्ही वजह से हुए बैन
भारत में मेजबानी करता है भारत
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिछले एक दशक से अफगानिस्तान में तनाव की स्थिति रही है. जिस कारण वहां की टीम अपने घरेलू मैच भारत और यूएई में खेलती है. इससे पहले अफगानिस्तान ने 2017 में ग्रेटर नोएडा आयरलैंड के खिलाफ मेजबानी संभाली थी.
साल 2018 में देहरादून में बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज की मेज़बानी भी की थी. हालांकि, वह बाद में उन्होंने अपना बेस भारत से हटाकर यूएई में कर दिया, क्योंकि कई मैचों में ग्राउंड में हुई असुविधा के बाद अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने यह कदम उठाया.
लिहाजा, भारत (Team India) और अफगानिस्तान के बीच इस सीरीज का क्रिकेट फैंस को बेसब्री से इंतजार है. अब सभी की नजरें आधिकारिक घोषणा पर टिकी है, ताकि दोनों टीमों के बीच हाई वोल्टेज मुकाबले का लुफ्त उठाया जा सके.
IPL 2026 की Team of the Tournament का हुआ ऐलान, साई-गिल बाहर, कोहली-वैभव बने ओपनर
Tagged:
team india IND vs AFG odiऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर