सिर्फ अंपायर पर आइस बैग नहीं फेंका, ये 2 शर्मनाक हरकत भी कर बैठे थे Tim David, इन्ही वजह से हुए बैन
Published - 02 Jun 2026, 09:25 AM | Updated - 02 Jun 2026, 10:24 AM
Table of Contents
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार खिलाड़ी टिम डेविड (Tim David) इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के दौरान खूब सुर्खियों में रहे हैं. एक बार फिर अपनी घातक बल्लेबाजी से उन्होंने आरसीबी को खिताबी जीत हासिल करने में मदद की है. लेकिन इसी दौरान उन्हें अपने व्यवहार के कारण कई समस्याओं का भी सामना करना पड़ा.
31 मई को गुजरात टाइटंस के खिलाफ फाइनल मैच में अंपायर पर आइस बैग फेंकने से पहले भी दो बार टिम डेविड (Tim David) शर्मनाक हरकत करते दिखाई दिए थे, जिसके कारण बीसीसीआई ने उनके विरोद्ध कड़ा एक्शन लिया है.
मैच खत्म होने के बाद Tim David ने दिखाई मिडिल फिंगर

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 54वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स के बीच खेला गया था, जिसका गवाह शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम बना. रायपुर के मैदान पर हुई इस भिड़ंत में स्टार खिलाड़ी टिम डेविड बल्ले से योगदान देने में असफल रहे. पहली ही गेंद पर गोल्डन शिकार होकर उन्होंने अपना विकेट गंवा दिया था. हालांकि, इसके बाद उन्हें डगआउट से पूरी टीम का उत्साह बढ़ाते हुए दिखा गया.
लेकिन इस बीच वो एक ऐसा अभद्र इशारा करते नजर आए जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ. आरसीबी के 2 विकेट से मैच जीत जाने के बाद उन्होंने मैदान की ओर देखकर अपने दोनों हाथों की मिडिल फिंगर दिखाई. इस हरकत के बाद टिम डेविड को आईपीएल आचार संहिता के लेवल-1 नियम का उल्लंघन तहत 30 प्रतिशत जुर्माना झेलना पड़ा और साथ ही दो डिमेरिट पॉइंट भी मिले.
2025 - Showed RCB badge
— ` (@KunalVkf18) May 11, 2026
2026 - Showed middle finger
Tim David is the official father of MI 🤣💉 https://t.co/VY5pCa2f1Y pic.twitter.com/ni9Bcr60ZW
RCB की जीत पर लगा ग्रहण! Tim David की ये हरकत पड़ी भारी, BCCI ने IPL मैच खेलने पर लगाया बैन
Tim David की निर्देशों की अवहेलना
रायपुर से पहले मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स का आईपीएल 2026 में पहली बार आमना-सामना हुआ था. 12 अप्रैल को दोनों टीमें इस भिड़ंत के लिए टकराई थी. इस दौरान भी टिम डेविड अंपायर के साथ बदतमीजी करते दिखाई दिए थे. दरअसल, आरसीबी की पारी के 18वें ओवर के दौरान उन्होंने हार्दिक पंड्या की गेंद पर एक गगनचुंबी छक्का जड़ा, जिसके बाद बॉल घुम हो गई और अंपायरों को नई गेंद मंगवानी पड़ी.
गेंद आने के बाद टिम डेविड ने नियमों को नजरअंदाज करते हुए गेंद की जांच शुरू कर दी. अंपायर के लगातार कहने के बाद भी वह कई देर तक गेंद को अपने हाथ में उछालकर परखते नजर आए, जिससे अंपायरों को भी गुस्सा आ गया. इस बीच कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, 'एक बल्लेबाज के तौर पर आपको ऐसा करने की इजाजत बिल्कुल नहीं है. आप गेंद चेक नहीं कर सकते. अगर गेंद का शेप बिगड़ा है तो वह इसलिए क्योंकि आपने ही उस पर छक्का मारा है.'
बेंगलुरु को मैच जीत जाने के बाद आईपीएल प्रशासन ने टिम डेविड (Tim David) के खिलाफ एक्शन लिया और उन्हें आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.4 के उल्लंघन के लिए सजा सुनाई गई. उन पर मैच फीस का 75 प्रतिशत जुर्माना लगा और एक डिमेरिट पॉइंट दिया गया.
Casual inspection from Tim David after absolute destruction 🔥🥶#IPLRivalryWeek 2026 👉 #MIvRCB | LIVE NOW 👉https://t.co/gLbf9ggQbu | #TATAIPL pic.twitter.com/OumaLMDlYF
— Star Sports (@StarSportsIndia) April 12, 2026
अंपायर फेंका आइस बैग
31 मई को गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले में पहली पारी के 10वें ओवर में विकेट गिरने के बाद डगआउट में बैठे टिम डेविड आपा बैठे. इसके बाद उन्होंने आक्रामक रूप से मैदान पर खड़े मैदानी अंपायर नितिन मेनन की ओर एक आइस बैग फेंका, जिसके लिए अब उन्हें आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.9 के उल्लंघन का दोषी पाया गया.
टिम डेविड (Tim David) ने अपनी गलती मानते हुए मैच रेफरी श्री जवागल श्रीनाथ द्वारा लगाए गए दंड को स्वीकार किया है. उन पर मैच फीस का 50 फीसदी जुर्माना लगा और दो डिमेरिट अंक दिए गए. ये उनके इस सीजन का तीसरा लेवल 1 का अपराध था, जिसकी वजह से उनके खाते में कुल 5 डिमेरिट पॉइंट हो चुके हैं. इसके परिणामस्वरूप उन्हें एक मैच के लिए सस्पेंशन झेलना पड़ेगा. यानी वह आईपीएल 2027 में जिस फ्रेंचाइजी का वे प्रतिनिधित्व करते हैं, उसके पहले मैच नहीं खेल पाएंगें.
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर