सामने आया Team India के WTC फाइनल पहुंचने का समीकरण! जीतने होंगे इतने मैच, साथ में चाहिए इन 3 टीमों की हार

Published - 02 Jun 2026, 12:41 PM | Updated - 02 Jun 2026, 01:15 PM

Team India

Team India: भारतीय क्रिकेट टीम के WTC फाइनल में पहुंचने का रास्ता बेहद मुश्किल होने वाला है. क्योंकि हाल ही सामने आए समीकरणों के हिसाब से भारत को अपने बाकी के मैचों में शानदार प्रदर्शन करना होगा. साथ ही दूसरी टीमों की हार की दुआ करनी होगी, तब ही Team India के WTC फाइनल पहुंचने का सपना पूरा हो सकता है. चलिए तो विस्तार से जानते हैं कैसे......

Team India: 9 में से जीतने होंगे 7 मैच

Team India

दरअसल, भारत (Team India) को WTC फाइनल पहुंचने में मौजूदा स्थिति को देखते हुए बाकी के बचे हुए 9 मैचों में कम से कम 7 में जीत दर्ज करनी होगी. तब ही भारतीय टीम फाइनल की दौड़ में बनी रह सकती है. वर्तमान समय में टीम इंडिया का पॉइंट्स ऑफ़ परसेंटेज 48.15 का है और वह WTC टेबल के छठे स्थान पर है. टीम इंडिया सिर्फ इंग्लैंड, पाकिस्तान और वेस्टइंडीज से ही आगे हैं.

WTC पॉइंट्स टेबल हर मैच के लिए बेहम अहम माना जाता है, और एक भी हार समीकरण को बिगाड़ सकती है. इसलिए भारत के लिए आने वाले मुकाबले बेहद महत्वपूर्ण होने वाले हैं. ऐसे में टीम इंडिया को अपने सभी बचे हुए मैचों में शानदार प्रदर्शन करना होगा.

इन 3 टीमों को हराना भारत के लिए चुनौती

भारत (Team India) के आगामी मैचों की बात करें तो श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के साथ होने वाली सीरीज पर ध्यान देना होगा. टीम इंडिया के आगे सबसे बड़ी चुनौती ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट श्रृंखला होगी, जो कि साल 2027 की शुरूआत में भारत में आयोजित होगी.

सबसे पहले टीम इंडिया को श्रीलंका के दौरे पर जाना है, जहां 2 टेस्ट मैच खेले जाएंगे. उसके बाद भारतीय टीम न्यूजीलैंड के दौरे पर 2 टेस्ट मैच खेलेगी. फिर अपने ही घर में ऑस्ट्रेलिया के साथ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज की मेबजानी करेगी.

इस दौरान दोनों टीमों के बीच 5 टेस्ट मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी खेली जाएगी. दोनों देशों के बीच खेली जाने वाली यह सीरीज WTC फाइनल के लिहाज से निर्णायक होने वाली है. पॉइंट्स टेबल में मजबूत स्थिति बनाए रखने के लिए भारतीय टीम को लगभग 64-68% PCT (अंक प्रतिशत) हर में हासिल करने होंगे

14

सिर्फ टेस्ट और ODI नहीं अफगानिस्तान के साथ टी20 सीरीज भी खेलेगी Team India, सभी मैचों की तारीखों का हुआ ऐलान

प्रदर्शन के साथ अन्य टीमों की हार पर निर्भर भारत

वहीं, भारत (Team India) को सिर्फ अपने प्रदर्शन पर ही नहीं बल्कि अन्य टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा. खासकर, श्रीलंका, न्यूज़ीलैंड, और ऑस्ट्रेलिया. अगर यह टीमें मैच हारती है तो टीम इंडिया का WTC फाइनल में पहुंचने का रास्ता साफ हो जाएगा. हालांकि, भारतीय टीम के लिए यह अच्छी बात है कि घरेलू मैदान में उनका रिकॉर्ड अच्छा रहा है.

स्पिन फ्रेंडली पिचों पर भारत ने कई खतरनाक टीमों को पटखनी दी है. लिहाजा, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम को इस बात का फायदा मिल सकता है. वहीं, विदेशी दौरों पर टीम को सही तकनीक, सूझबूझ और रणनीति के साथ खेलना होगा.

यानी की भारत के पास WTC फाइनल में पहुंचने का सुनहरा मौका है. लेकिन उन्हें अपने घर में हर मैच में जीत हासिल करनी होगी. साथ ही अन्य टीमों की हार की प्रार्थना करनी होगी.

Suryakumar Yadav ही रहेंगे आयरलैंड दौरे में भारत के कप्तान! टीम इंडिया के नए उपकप्तान का नाम भी आया सामने

Tagged:

team india WTC Final
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

शुभमन गिल

रोहित शर्मा ने 7 मई 2025 को और उनके ठीक पांच दिन बाद 12 मई 2025 को विराट कोहली
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com