"उन डरपोकों के साथ", हार्दिक पंड्या ने पहलगाम अटैक पर कही दिल की बात, आतंकियों के खिलाफ दिया बड़ा बयान

Published - 23 Apr 2025, 02:33 PM

Hardik Pandya (13)

Hardik Pandya: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले ने पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया है। मंगलवार को हुई इस दुर्घटना की वजह से भारत में शोक की लहर दौड़ गई है। खेल जगत भी इससे अछूता नहीं है। देशी-विदेशी खिलाड़ी इस हमले के पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त करते नजर आ रहे हैं। इस कड़ी में भारतीय ऑलराउंडर और मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) का नाम भी जुड़ गया है। SRH vs MI मैच से पहले उन्होंने इस हादसे को लेकर बड़ा बयान दिया है।

पहलगाम हमले पर हार्दिक पंड्या ने हार्दिक पंड्या ने जताया दुख

hardik pandya (14)

बुधवार को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2025 का 41वां मुकाबला खेला जा रहा है। इस भिड़ंत के शुरू होने से पहले दोनों टीमों के कप्तान के बीच टॉस का सिक्का उछाला गया, जो कि एमआई के पक्ष में गिरा। कप्तान हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का चयन किया। इसके बाद वह पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर शोक जताते नजर आए। उन्होंने इस हादसे के पीड़ितों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

कप्तान ने व्यक्त की संवेदनाएं

टॉस जीतने के बाद हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने सबसे पहले जम्मू-कश्मीर के पहलगाम पर हुए आतंकी हमले पर बात की। उन्होंने कहा कि वह सबसे पहले आतंकवादी हमले के पीड़ितों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करना चाहेंगे। मुंबई के कप्तान ने बताया,

“मैं सबसे पहले आतंकवादी हमले के पीड़ितों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करना चाहूँगा। मैं आतंकवादी हमलों की निंदा करता हूँ और इसके पीड़ितों को श्रद्धांजलि देता हूँ। हम एक टीम और एक फ्रैंचाइज़ी के रूप में ऐसे किसी भी हमले का तिरस्कार करते हैं। हम आज रात पहले गेंदबाजी करेंगे। यह एक अच्छा ट्रैक लग रहा है, हमारे लिए बस एक बदलाव है। अश्विनी की जगह विग्नेश को शामिल किया गया है। हमें बस अपनी योजनाओं पर अमल करने और खेल को सरल बनाने की आवश्यकता है। इसके अलावा हमारी उचित योजना होनी चाहिए।”

चौथी जीत की तलाश में मुंबई इंडियंस

मुंबई इंडियंस के आईपीएल 2025 की शुरुआत बिल्कुल भी अच्छी नहीं रही थी। वह अपने पहले मैचों में से केवल एक ही जीतने में सफल रही थी। हालांकि, इसके बाद एमआई ने धमाकेदार वापसी की और प्लेऑफ़ में जाने की उम्मीदों को मजबूत कर लिया। पिछले तीन मैच जीतने के बाद हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) एंड कंपनी का लक्ष्य सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर अपनी चौथी जीत दर्ज करना है। अगर टीम यह मैच अपने नाम कर लेती है तो आईपीएल 2025 पॉइंट्स टेबल में उसके खाते में दस अंक दर्ज हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें: RCB vs RR: RCB के खिलाफ नहीं खेलेगा ये फ्लॉप खिलाड़ी, RR ने प्लेइंग XI से किया बाहर, MI के प्लेयर को दिया मौका

यह भी पढ़ें: IPL 2025 के बीच सीरीज की तैयारी में जुटी टीम इंडिया, इन 15 खिलाड़ियों का लगा कैंप

Tagged:

hardik pandya IPL 2025 SRH vs MI
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com