इन 4 बड़े खिलाड़ियों को अगले सीजन रिलीज कर देगी KKR, अब इन्हें किसी कीमत पर नहीं रखना चाहेंगे शाहरुख खान
Published - 25 May 2026, 10:33 AM | Updated - 25 May 2026, 12:35 PM
Table of Contents
इंडियन प्रीमियर लीग की तीन बार विजेता टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का आईपीएल 2026 में प्रर्दशन किसी डरावने सपने से कम नहीं रहा है. अजिंक्य रहाणे की अगुवाई वाली टीम पूरे संस्करण जीत के लिए संघर्ष करती नजर आई, जिसके चलते उसके लिए प्लेऑफ में भी जगह बनाना मुश्किल हो गया और वह टूर्नामेंट से बाहर हो गई.
केकेआर ने अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों से ही सभी को खासा निराश किया, जिसकी वजह से अब कयास लगाए जा रहे हैं कि फ्रेंचाइजी (KKR) अपने 4 बड़े खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है. तो आइए इस लेख के जरिए जानते हैं कि कौन है ये खिलाड़ी....
इन 4 बड़े खिलाड़ियों को अगले सीजन रिलीज कर देगी KKR
अजिंक्य रहाणे

आईपीएल 2026 में अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का प्रर्दशन शर्मनाक रहा था. उनकी अगुवाई में टीम इस सीजन 14 में से सिर्फ 6 मुकाबले ही जीत पाई थी. इसके आलावा वह बतौर बल्लेबाज भी कुछ खास प्रर्दशन नहीं कर सके थे. 14 मैच में एक अर्धशतक की मदद से वह 25.76 की औसत महज 335 रन ही बना पाए. अजिंक्य रहाणे की इस फ्लॉप शो के बाद दावा किया जा रहा है कि शाहरुख खान की स्वामित्व वाली टीम उन्हें अगले सीजन से पहले रिलीज कर सकती है.
IPL 2026 के बीच ही जोस बटलर ने खोज ली नई टीम, अब 3 साल तक इसी फ्रेंचाइजी के लिए खेलेंगे
कैमरुन ग्रीन
ऑस्ट्रेलियाई बैटिंग ऑलराउंडर कैमरुन ग्रीन को आईपीएल 2026 ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने 25.20 करोड़ की मोटी रकम देकर अपने खेमे में शामिल किया था. वह आईपीएल निलामी में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ियों में से एक रहे थे, जिसके बाद कहा जा रहा था कि वह दमदार प्रर्दशन करते दिखाई दे सकते हैं.
लेकिन जब सीजन शुरु हुआ तो वह उम्मीद के मुताबिक परफ़ॉर्म नहीं कर सके. 14 मैच की पारियों में उनके बल्ले से 322 रन निकले. जबकि गेंदबाजी करते हुए कैमरुन ग्रीन ने 7 विकेट झटकी. लिहाजा, इस प्रर्दशन से वह अपने भारी प्राइस टैग के साथ बिल्कुल भी न्याय नहीं कर पाए.
रचिन रवींद्र
न्यूजीलैंड का स्टार खिलाड़ी रचिन रवींद्र आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा था. फ्रेंचाइजी ने उन्हें 2 करोड़ के बेस प्राइस पर टीम में शामिल किया था. हालांकि, वह एक भी मुकाबला नहीं खेल पाए और बीच सीजन ही राष्ट्रीय टीम के साथ अपनी प्रतिबद्धताओं के कारण घर लौट गए. रचिन रवींद्र का आईपीएल करियर कुछ खास नहीं रहा है. उन्होंने 18 मैच में 413 रन बनाए है. जबकि गेंदबाजी करते हुए उनके हाथ एक भी सफलता नहीं लगी.
आकाश दीप
इस सूची का आखिरी नाम भारतीय तेज गेंदबाज आकाश दीप का है. आईपीएल 2026 ऑक्शन में 1 करोड़ के बिकने इस वाले खिलाड़ी को मौजूदा सीजन में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिल पाया. वह सिर्फ बेंच पर ही बैठे नजर आए. टीम में कई अनुभवी गेंदबाज होने की वजह से उन्हें अनदेखा किया गया. इसलिए अब कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्हें आईपीएल 2027 नीलामी से पहले रिलीज किया जा सकता है.
KKR vs DC: जीत के साथ Delhi Capitals ने IPL 2026 का सफर किया समाप्त, कोलकाता 40 रनों से हारी
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर