श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए कम हुई गौतम गंभीर की टेंशन, वापसी के लिए फिट हुआ स्टार खिलाड़ी

Published - 27 Jul 2026, 02:02 PM | Updated - 27 Jul 2026, 03:58 PM

Sri Lanka 3

Star player fit for Sri Lanka test series: भारत को अगस्त में श्रीलंका का दौरा करना है। इस दौरे पर दोनों टीमों के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज होगी, जो WTC का हिस्सा है। 15 से 19 अगस्त तक पहला मुकाबला गाले में खेला जाएगा। वहीं, दूसरा मैच 23 से 27 अगस्त तक कोलंबो में होगा।

इस सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान अगले 48 घंटों के अंदर होने की संभावना है। हालांकि, उससे पहले हेड कोच गौतम गंभीर की चिंता कई खिलाड़ियों की फिटनेस के कारण बनी हुई है। इस बीच एक राहत की खबर आई है, क्योंकि स्टार खिलाड़ी श्रीलंका (Sri Lanka) टेस्ट सीरीज के लिए फिट हो गया है।

Sri Lanka टेस्ट सीरीज के लिए फिट हुए रवींद्र जडेजा

Sri Lanka 4

भारत के जिस स्टार खिलाड़ी के फिट होने की खबर आ रही है, वो दिग्गज ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा हैं। जडेजा को आईपीएल 2026 के दौरान फिटनेस संबंधी समस्या हुई थी। इसी वजह से उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के लिए कुछ मुकाबले मिस किए थे। वहीं, अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट से भी एहतियातन आराम दिया गया था।

क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के सीनियर ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा फिट हो गए हैं और सोमवार को श्रीलंका (Sri Lanka) के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम चुनते समय उन पर विचार किया जाएगा। IPL 2026 के दौरान 'टेनिस एल्बो' की चोट लगने के बाद से जडेजा खेल से दूर हैं। उन्होंने आखिरी बार जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ़ वनडे मैचों में भारत के लिए खेला था।

जड्डू के फिट होने से गौतम गंभीर को मिली होगी राहत

गौतम गंभीर को श्रीलंका (Sri Lanka) टेस्ट सीरीज के लिए रवींद्र जडेजा के फिट होने की खबर ने जरूर राहत दी होगी, क्योंकि दौरे पर स्पिन ऑलराउंडर्स की काफी अहम भूमिका रहने वाली है। वहीं, वाशिंगटन सुंदर चोट के कारण पहले मैच से बाहर माने जा रहे हैं और दूसरे में भी उनका चयन फिटेनस के अधीन होगा। वहीं, मानव सुथार को सिर्फ एक टेस्ट का अनुभव है, जबकि हर्ष दुबे ने रेड बॉल में भारत के लिए अभी तक एक भी मैच नहीं खेला है।

ऐसे में रवींद्र जडेजा के उपलब्ध रहने से गौतम गंभीर को काफी राहत मिलेगी, क्योंकि जड्डू गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी से भी बहुत ही उपयोगी खिलाड़ी हैं। श्रीलंका की धीमी पिचों पर एक्स-फैक्टर साबित हो सकते हैं।

भारत के श्रीलंका दौरे का शेड्यूल

मैच तारीख स्थान स्टेडियम समय (IST)
पहला टेस्ट 15 अगस्त 2026 (शनिवार) गाले गाले इंटरनेशनल स्टेडियम सुबह 10:00 बजे
दूसरा टेस्ट 23 अगस्त 2026 (रविवार) कोलंबो सिंहली स्पोर्ट्स क्लब (SSC) सुबह 10:00 बजे

यह भी पढ़ें: जिम्बाब्वे सीरीज में बुरी तरह फ्लॉप साबित हुए ये 2 खिलाड़ी, अब शायद कभी नहीं मिलेगी इन्हें टीम इंडिया में जगह

Tagged:

team india Gautam Gambhir ravindra jadeja Sri Lanka Team
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com