जेल से छूटते ही रणजी खेलने पहुंचा ये भारतीय खिलाड़ी, ठोक डाला तूफानी शतक

Published - 13 Oct 2026, 08:01 AM | Updated - 13 Oct 2026, 08:27 AM

Ranji

भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े रेड बॉल टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy) के नए सीजन की शुरुआत हो चुकी है। इस बार पहले राउंड में कई बड़े सितारे हिस्सा ले रहे हैं, क्योंकि BCCI ने न्यूजीलैंड दौरे पर होने वाली टेस्ट सीरीज की तैयारियों को लिहाज से चयन की रेस में शामिल दावेदारों को इसमें खेलने को कहा है। इसी वजह से केएल राहुल, यशश्वी जायसवाल, और वाशिंगटन सुंदर समेत तमाम बड़े नाम अपनी-अपने राज्य की टीमों के साथ जुड़े।

इन सभी के अलावा कुछ खिलाड़ी ऐसे भी खेल रहे हैं, जिन पर कानूनी केस भी चल रहा है। ये खिलाड़ी शादी का वादा करने, शारीरिक संबंध बनाने और कुछ अन्य आरोपों से घिरे हुए हैं। अब ऐसे ही आरोपों से घिरे एक खिलाड़ी ने जेल से बाहर आकर रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy)में वापसी करते हुए जबरदस्त शतक ठोका है।

इस खिलाड़ी ने जेल से बाहर आते ही Ranji Trophy में ठोकी बेहतरीन सेंचुरी

Ranji 1

यहां जिस खिलाड़ी की बात हो रही है, वह बंगाल के विकेटकीपर अभिषेक पोरेल हैं। पोरेल के खिलाफ इसी साल जून में एक लड़की ने एफआईआर दर्ज कराई थी। इसमें शादी का वादा करके शारीरिक संबंध बनाने (भारतीय न्याय संहिता यानी BNS की धारा 69 के तहत धोखे से यौन संबंध बनाने), बिना सहमति के निजी पलों को रिकॉर्ड करने, मौत की धमकी समेत धमकियां देने और अप्रैल 2026 में दिल्ली में कथित तौर पर बंधक बनाकर मारपीट करने और भोजन न देने जैसे आरोप लगाए गए थे।

इसके बाद, जुलाई 2026 में कलकत्ता हाई कोर्ट ने पुलिस को आदेश दिया कि वे अभिषेक पोरेल को गिरफ्तार करें। उन्होंने करीब 36 दिन जेल में बिताए लेकिन फिर जमानत पर बाहर आए और उन्हें बंगाल की टीम ने रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy) के पहले राउंड के लिए अपने स्क्वाड में जगह भी दी। इस खिलाड़ी ने भी अपने चयन को सही साबित किया और दिल्ली के खिलाफ खेलते हुए बेहतरीन शतक बना दिया।

रणजी ट्रॉफी मैच के तीसरे दिन पोरेल का शतक, 114 रन बनाकर लौटे नाबाद

11 अक्टूबर से शुरू हुए रणजी (Ranji) सीजन के पहले राउंड में बंगाल का सामना दिल्ली से हो रहा है। कल्याणी में खेले जा रहे इस मैच में दिल्ली की पहली पारी 240 पर सिमट गई, जवाब में बंगाल ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 304/3 का स्कोर बनाते हुए 64 रनों की अहम बढ़त बना ली थी। बंगाल की तरफ से अभी तक पारी में दो बल्लेबाजों ने शतक बनाया, जिसमें अभिषेक पोरेल भी शामिल हैं।

उन्होंने अभी तक 161 गेंदों का सामना किया और 13 चौकों व एक छक्के की मदद से 114 रन बनाकर नाबाद हैं। उनके साथ-साथ सुदीप घरामी भी 122 रन बनाकर डटे हुए हैं।

शतक बनाने के बाद पोरेल का इमोशनल सेलिब्रेशन

रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy) में दिल्ली के खिलाफ अभिषेक पोरेल ने जैसे ही शतक बनाया, वे काफी भावुक हो गए। पोरेल घुटनों के बल बैठ गए और पिच के बीच में ही रोने लगे। कुछ पल तक भावुक रहने के बाद वे उठे और अपने साथियों तथा बंगाल ड्रेसिंग रूम से मिल रही तालियों का अभिवादन करने के लिए अपना बल्ला ऊपर उठाया।

इससे पता चलता है कि इस खिलाड़ी ने अपने ऊपर लगे आरोपों के बावजूद मानसिक रूप से खुद को कमजोर नहीं होने दिया और मैदान पर शानदार वापसी की।

यह भी पढ़ें: IPL के इम्पैक्ट प्लेयर नियम से खुश नहीं है नमन धीर? गेंदबाजी के कम मौके मिलने पर दिया बड़ा बयान

Tagged:

Abhishek Porel Ranji Trophy 2026-27 Bengal vs Delhi
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com