IPL के इम्पैक्ट प्लेयर नियम से खुश नहीं है नमन धीर? गेंदबाजी के कम मौके मिलने पर दिया बड़ा बयान
Published - 12 Oct 2026, 02:09 PM | Updated - 12 Oct 2026, 02:46 PM
Table of Contents
भारतीय ऑलराउंडर नमन धीर (Naman Dhir) ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत शानदार अंदाज में की है. वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज में अपनी गेंदबाजी का जलवा बिखेर वह अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहे हैं. 11 अक्टूबर को खेले गए तीसरे टी20 में भी नमन धीर (Naman Dhir) भारतीय टीम के लिए किफायती साबित हुए. इस मैच के बाद अब उन्होंने आईपीएल के इम्पैक्ट प्लेयर रूल को लेकर बड़ा बयान दिया है.
IPL के इम्पैक्ट प्लेयर नियम से खुश नहीं है Naman Dhir?

वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया को मिली जीत के बाद भारतीय ऑलराउंडर नमन धीर ने जियोहॉटस्टार के हवाले से बात करहे हुए कहा कि आईपीएल में इम्पैक्ट प्लेयर नियम की वजह से उन्हें गेंदबाजी करने के कम मौके मिलते हैं. उन्होंने कहा,
“मैं एक बल्लेबाजी ऑलराउंडर हूं। आईपीएल में इम्पैक्ट प्लेयर नियम की वजह से मुझे गेंदबाजी करने के कम मौके मिलते हैं, लेकिन जब से मैंने क्रिकेट खेलना शुरू किया है, तब से मैं गेंदबाजी करता आ रहा हूं और मुझे यह काफी पसंद है।"
टीम में अपनी भूमिका को लेकर कही ये बात
नमन धीर (Naman Dhir) ने टीम में अपनी भूमिका पर बात करते हुए बताया कि कोच और कप्तान ने उन्हें परिस्थिति के हिसाब से छठे या सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए कहा है, जिसकी वजह से उनकी भूमिका लचीली हो गई है. उन्होंने खुलासा किया,
"कोच और कप्तान ने मुझे बताया है कि मैं परिस्थिति के हिसाब से छठे या सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करूंगा। इसलिए मेरी यह भूमिका लचीली है। गेंदबाजी में मेरी जिम्मेदारी है कि जब भी टीम को जरूरत हो, मैं किफायती गेंदबाजी करते हुए दो या तीन ओवर डालूं।”
IPL में आते हैं बल्लेबाजी करते नजर
नमन धीर (Naman Dhir) के आईपीएल करियर की बात की जाए तो उन्होंने साल 2024 में मुंबई इंडियंस के लिए डेब्यू किया था और तब से ही वह इस टीम का हिस्सा हैं. हालांकि, इस मंच पर वह बल्लेबाज की भूमिका निभाते नजर आए हैं. उन्होंने एमआई के लिए 37 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 33 पारियों में उनके बल्ले से 710 रन निकले. वहीं, गेंदबाजी करते हुए 5 पारियों में नमन धीर एक भी सफलता हासिल नहीं कर सके.
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर