लगातार फ्लॉप होने के बाद भी टीम इंडिया में फिक्स है ये खिलाड़ी, क्या कोच गंभीर की जिद्द की वजह से मिल रहे हैं मौके

Published - 12 Oct 2026, 03:30 PM | Updated - 12 Oct 2026, 04:04 PM

Team India 2026 10 12T153421 465

टीम इंडिया (Team India) में जगह बनाने और बरकरार रखने के लिए लगातार प्रदर्शन करने की दरकार होती है। अगर कोई खिलाड़ी ऐसा नहीं कर पाता है तो फिर हेड कोच गौतम गंभीर उसे बाहर करने से नहीं हिचकिचाते। टेस्ट में रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे सीनियर्स को भी गंभीर ने ही रिटायरमेंट लेने पर मजबूर किया। वहीं, ऋषभ पंत को व्हाइट बॉल से बाहर का रास्ता दिखाया, जबकि टी20 वर्ल्ड कप 2026 विनिंग कप्तान सूर्यकुमार यादव ड्रॉप कर दिया।

इन फैसलों के कारण गौतम गंभीर लगातार चर्चा में रहे और उनकी फ्लॉप खिलाड़ियों को टीम में न रखने की नीति को काफी सराहा भी गया। हालांकि, एक खिलाड़ी के लिए गंभीर विपरीत दिशा में काम कर रहे हैं और उसे लगातार अच्छा न करने के बावजूद टीम इंडिया (Team India) में मौके दिए जा रहे हैं।

इस खिलाड़ी को प्रदर्शन में निरंतरता की कमी के बावजूद Team India में मिल रहा लगातार मौका

Team India 10

यहां बात संजू सैमसन की हो रही है। जिनका करियर अभी तक पूरी तरह से ट्रैक पर नहीं आ पाया। जब संजू ने अपना डेब्यू किया था, तब यह कहा जाता था कि उन्हें नियमित रूप से टीम इंडिया (Team India) में खेलने के लिए मौके नहीं मिलते। इसी वजह से उनका करियर ग्राफ अभी तक सही नहीं है।

हालांकि, जब से गौतम गंभीर ने हेड कोच का पद संभाला, तब से संजू को टी20 में काफी ज्यादा मौके मिले हैं लेकिन एक कड़वा सच यह भी है कि वे इन मौकों पर खरे नहीं उतर पाए हैं।

जापान टी20 और एशियन गेम्स के बाद, वेस्टइंडीज सीरीज में भी संजू हो रहे फ्लॉप

संजू सैमसन को आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर फ्लॉप प्रदर्शन के कारण जिम्बाब्वे दौरे के लिए नहीं चुना गया था। तब लगा था कि शायद अब उन्हें टीम इंडिया (Team India) में दोबारा वापसी का मौका न मिले लेकिन अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए उनकी वापसी हुई। इसमें संजू ने दो अर्धशतक बनाए लेकिन उसके बाद से महज एक बड़ी पारी खेल पाए हैं।

जापान के खिलाफ टी20 और एशियन गेम्स की दो पारियों को मिलाकर कुल 18 रन बनाए। वहीं, वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले तीन टी20 में दूसरे मैच में खेली गई 82 रनों की पारी को हटा दें तो सिर्फ 14 रन ही आए हैं। ओवरऑल अपनी पिछली छह पारियों में संजू ने महज एक बार ही फिफ्टी जड़ी है और चार बार सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट हुए हैं।

अपनी जिद के कारण संजू को खिला रहे हैं गंभीर, वैभव को नहीं मिल रहा मौका

फ्लॉप प्रदर्शन के बावजूद संजू सैमसन को खिलाने पर भारत मजबूर नहीं है, क्योंकि उसके पास वैभव सूर्यवंशी हैं। लेकिन गौतम गंभीर अभी सूर्यवंशी को तुरंत नियमित ओपनर नहीं बनाना चाहते हैं। उन्होंने कुछ समय पहले ही कहा था कि अभी संजू को बैक किया जाएगा और जब इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में उन्होंने सैमसन को ड्रॉप किया था तो वे सो नहीं पाए थे।

ऐसे में साफ है कि यह गंभीर की ही जिद है कि वे कंसिस्टेंसी की कमी के बावजूद संजू सैमसन को टीम इंडिया (Team India) में लगातार मौके दे रहे हैं। वहीं, 15 साल के वैभव को बाहर बैठना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें: IPL के इम्पैक्ट प्लेयर नियम से खुश नहीं है नमन धीर? गेंदबाजी के कम मौके मिलने पर दिया बड़ा बयान

Tagged:

team india Gautam Gambhir Sanju Samson
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com