साई सुदर्शन को फिर लगी चोट? LIVE मैच में लंगड़ाते दिखे भारतीय बल्लेबाज, टीम इंडिया की बढ़ी चिंता
Table of Contents
Sai Sudharsan injury scare: भारतीय टेस्ट टीम के प्रमुख बल्लेबाज साई सुदर्शन ने काफी समय से इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेला है। वे आखिरी बार जून में अफगानिस्तान के खिलाफ मुल्लांपुर में एकमात्र टेस्ट में नजर आए थे। इसके बाद, उनका चयन श्रीलंका दौरे दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए हुआ था लेकिन वे अपने पैर की चोट के उबर नहीं पाए और उन्हें बाहर होना पड़ा।
इसके बाद, साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) के न्यूजीलैंड दौरे पर होने वाले दो टेस्ट के लिए टीम इंडिया में वापसी की उम्मीद थी लेकिन अब लगता है कि इसमें भी देरी होगी, क्योंकि इस खिलाड़ी पर फिर से चोटिल होने का खतरा मंडरा रहा है।
रणजी ट्रॉफी के पहले राउंड में Sai Sudharsan को लगी चोट

भारतीय क्रिकेट के घरेलू सीजन की शुरुआत दलीप ट्रॉफी के साथ हो गई थी और अब 11 अक्टूबर से रणजी ट्रॉफी का नया सीजन भी शुरू हो गया है। पहले राउंड में साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) की टीम तमिलनाडु का सामना राजस्थान से हो रहा है। जयपुर में खेले जा रहे इस मुकाबले के दूसरे दिन सुदर्शन ने विपक्षी बल्लेबाज करन लांबा के शॉट को रोकने की कोशिश की लेकिन इसके बाद वे जमीन पर लेट गए।
बाएं हाथ के इस खिलाड़ी (Sai Sudharsan) को परेशानी महसूस हुई और टीम के फिजियो तुरंत मैदान पर पहुंचे। साई लंगड़ाते हुए चल रहे थे और उन्हें मैदान से बाहर ले जाने के लिए सपोर्ट स्टाफ के एक सदस्य की मदद लेनी पड़ी। इसके बाद, वे राजस्थान की पारी में फील्डिंग के लिए वापस नहीं आए।
साई की चोट पर आया अपडेट
इंडियन एक्सप्रेस ने सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रिपोर्ट में बताया कि साई सुदर्शन के घुटने में गेंद लगी थी लेकिन उन्हें ज्यादा गंभीर चोट नहीं आई है। इससे टीम इंडिया ने भी राहत की सांस ली होगी, क्योंकि न्यूजीलैंड दौरे के स्क्वाड में साई का चयन लगभग पक्का है और उनकी भूमिका काफी अहम रहेगी। श्रीलंका दौरे पर देवदत्त पडीक्कल ने उनकी कमी नहीं खेलने दी थी लेकिन कीवी टीम के खिलाफ चुनौती आसान नहीं होगी।
बल्लेबाजी में सस्ते में हुए आउट
राजस्थान की पहली पारी 363 पर सिमट गई और इसके बाद तमिलनाडु की तरफ से साई सुदर्शन ओपनिंग के लिए आए लेकिन वे कुछ खास नहीं कर पाए और सस्ते में आउट हो गए। उन्होंने 10 गेंदों का सामना किया और 3 रन बनाकर चेतन शर्मा की गेंद पर बोल्ड हो गए। अगर साई का बल्ला न्यूजीलैंड दौरे से पहले खामोश रहता है तो फिर प्लेइंग 11 में उनकी वापसी मुश्किल हो जाएगी।
यह भी पढ़ें: टीम इंडिया के इस गेंदबाज के सामने छक्का लगाने से डरेंगे बल्लेबाज, पहले 3 T20I में दिखा ये अनोखा पैटर्न