IPL 2025 ओपनिंग सेरेमनी पर हुई श्रेयस घोषाल की बेइज्जती, BCCI की इस हरकत पर भड़के फैंस

Published - 22 Mar 2025, 02:26 PM

shreya ghoshal

इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन (IPL 2025) की ओपनिंग सेरेमनी काफी रोमांचक रही। बॉलीवुड सितारों ने अपनी लाजवाब परफ़ोर्मेंस से दर्शकों के मन को लुबाया। श्रेया घोषाल ने अपनी सुरीली आवाज से समां बांधा, जिसको दिशा पाटनी और करण औझला ने आगे बढ़ाया। लेकिन इस बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की एक हरकत ने दर्शकों के गुस्से को भड़का दिया। दरअसल, भारतीय बोर्ड की लापरवाही की वजह से श्रेया घोषाल के प्रदर्शन में रुकावट आ गई, जिसकी वजह से उन्हें ट्रोलिंग झेलनी पड़ी।

श्रेया घोषाल की हुई IPL 2025 ओपनिंग सेरेमनी में बेइज्जती

shreya ghoshal

आईपीएल 2025 की शुरुआत हो चुकी है। 22 मार्च को रजत पाटीदार (Rajat Patidar) की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु सीजन के पहले मुकाबले के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR vs RCB) के सामने है। इस भिड़ंत के आगाज से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने ओपनिंग सेरेमनी आयोजन किया था, जिसमें बॉलीवुड के सितारों ने अपने प्रदर्शन से दर्शकों का रोमांच बढ़ाया। श्रेया घोषाल और करण औझला ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा, तो वहीं दिशा पाटनी ने अपने डांस मूव्स से फैंस का मनोरंजन किया। हालांकि, इस बीच श्रेया घोषाल के साथ ऐसी घटना घटी जिससे प्रशंसकों का गुस्सा भड़क गया।

BCCI पर फूटा फैंस का गुस्सा

दरअसल, जब श्रेया घोषाल अपनी मधुर आवाज से प्रशंसकों का मनोरंजन कर रही थीं, तब बीसीसीआई प्रबंधन से एक बड़ा बलन्डर हो गया। उनके प्रदर्शन के दौरान माइक में कुछ समस्या आ गई, जिसके कारण दर्शकों को गाना सुनने में परेशानी का सामना करना पड़ा। इसकी वजह से फैंस का गुस्सा भड़क गया और उन्होंने सोशल मीडिया पर बीसीसीआई को खूब खरी-खोटी सुनाई। इस बीच कुछ यूजर्स भारतीय बोर्ड के लिए अपशब्दों का भी इस्तेमाल करते दिखाई दिए। ओपनिंग सेरेमनी के दौरान बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान, भारतीय धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली और कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार प्लेयर रिंकू सिंह भी ठुमके लगाते दिखाई दिए।

श्रेया घोषाल की बेइज्जती पर भड़के क्रिकेट फैंस

यह भी पढ़ें: CSK Opening Pair: रचिन या डेवोन? कौन होगा रूतुराज गायकवाड़ का ओपनिंग पार्टनर, हो गया खुलासा

यह भी पढ़ें: CSK vs MI: हार्दिक बाहर, सूर्या कप्तान-तिलक उपकप्तान, CSK के खिलाफ मुंबई की प्लेइंग-XI आई सामने, धोनी का सामने करने को तैयार SKY

Tagged:

KKR VS RCB Rajat Patidar IPL 2025
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com