इंग्लैंड ने अपने सेंटल कॉन्ट्रैक्ट के खिलाड़ियों का किया ऐलान, टीम इंडिया से इतने करोड़ मिलेंगे ज्यादा

Published - 13 Oct 2026, 08:48 AM | Updated - 13 Oct 2026, 09:46 AM

England Vs India Central Contracts Fees

ECB ने इंग्लैंड (England) की पुरुष टीम की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट का ऐलान कर दिया है। इस बार कुल 39 खिलाड़ियों को अनुबंध मिला है। इनमें 30 खिलाड़ी ऐसे हैं, जो नियमित कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में शामिल हैं, जबकि 9 को डेवलपमेंट कॉन्ट्रैक्ट ऑफर किया गया है।

कॉन्ट्रैक्ट अक्टूबर 2026 से सितंबर 2027 तक मान्य रहेगा। हालांकि, इंग्लैंड (England) बोर्ड की तरफ से अपने कुछ खिलाड़ियों को दो साल का अनुबंध दिया गया है, जिसमें टेस्ट कप्तान जो रूट भी शामिल हैं। वहीं, बेन स्टोक्स और मार्क वुड को रिटेन नहीं किया गया है, क्योंकि ये दोनों रिटायर हो गए हैं। जबकि जैक क्रॉली और ल्यूक वुड को बाहर का रास्ता दिखाया गया है।

England के इन 11 खिलाड़ियों को मिला दो साल के लिए कॉन्ट्रैक्ट

England Vs India Central Contracts Fees 1

फ्रेंचाइजी क्रिकेट के दौर में अपने टॉप के खिलाड़ियों को साथ बनाए रखने के लिए इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने अपने प्रमुख खिलाड़ियों को एक साल का नहीं, बल्कि दो साल का कॉन्ट्रैक्ट दिया है। इन खिलाड़ियों में जो रूट के साथ व्हाइट बॉल कप्तान हैरी ब्रूक भी हैं।

इन दोनों के अलावा जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, सोनी बेकर, जैकब बेथेल, जॉर्डन कॉक्स, हेनरी क्रोकोम्ब, सैम करन, विल जैक्स और जोश टंग को भी शामिल किया गया है। बता दें कि कॉक्स और हेनरी क्रोकोम्ब को पहली बार ECB ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट दिया है।

6 नए खिलाड़ियों को एक साल वाली कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट का बनाया गया हिस्सा

इंग्लैंड (England) की तरफ से 19 खिलाड़ियों को एक साल का कॉन्ट्रैक्ट ऑफर किया गया है। इसमें ज्यादातर वे खिलाड़ी शामिल हैं, जो नियमित रूप से एक ही फॉर्मेट में नजर आते हैं या फिर सिर्फ व्हाइट बॉल क्रिकेट का हिस्सा हैं। इसमें पूर्व कप्तान जोस बटलर को भी चुना गया है।

टॉम बैंटन, एमिलो गे, सैम कुक, मैथ्यू फिशर, डैन लॉरेंस और ओली रॉबिन्सन वे नाम हैं, जो पिछली बार सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट का हिस्सा नहीं थे, लेकिन इस बार उन्हें अनुबंध दिया गया है।

टॉप इंग्लिश कॉन्ट्रैक्टेड प्लेयर्स को टीम इंडिया के खिलाड़ियों से मिलेगी ज्यादा रकम

BCCI अपने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल खिलाड़ियों को ग्रेड के हिसाब से सालाना सैलरी देता है। A ग्रेड के खिलाड़ियों को 5 करोड़, B ग्रेड के प्लेयर्स को 3 करोड़ और C ग्रेड वालों को 1 करोड़ रुपये मिलते हैं। ECB इस तरह से अपने प्लेयर्स को कॉन्ट्रैक्ट की धनराशि नहीं देता है। खिलाड़ियों की फीस उनकी अहमियत, फॉर्मेट (टेस्ट/वनडे/T20) और अनुभव पर निर्भर करती है।

हालांकि, कई मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि इंग्लैंड के टॉप खिलाड़ियों को £800,000–£1 मिलियन यानी ₹10–12.7 करोड़ तक की धनराशि मिलती है। वहीं, मिड-लेवल या नियमित खिलाड़ियों को £300,000–£600,000 (₹3.8–7.6 करोड़) तक, व्हाइट-बॉल क्रिकेट या निचले स्तर के कॉन्ट्रैक्ट में इससे कम और डेवलपमेंट कॉन्ट्रैक्ट के तहत £150,000–£275,000 (₹1.9–3.5 करोड़) तक मिल सकते हैं।

इस तरह साफ़ है कि इंग्लैंड (England) के फुल कॉन्ट्रैक्ट वाले खिलाड़ियों को टीम इंडिया के प्लेयर्स की तुलना में अधिक रकम मिलती है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर आंकड़े स्पष्ट नहीं हैं लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में जो जानकारी उपलब्ध है, उससे अंतर साफ़ पता चलता है।

इंग्लैंड के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में शामिल सभी 39 खिलाड़ियों की श्रेणी के आधार पर लिस्ट

दो साल का कॉन्ट्रैक्ट (30 सितंबर 2028 तक): जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, सोनी बेकर, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, जॉर्डन कॉक्स, हेनरी क्रोकोम्ब, सैम करन, विल जैक्स, जो रूट, जोश टंग।

एक साल का कॉन्ट्रैक्ट (30 सितंबर 2027 तक): रेहान अहमद, टॉम बैंटन, शोएब बशीर, जोस बटलर, ब्रायडन कार्स, सैम कुक, लियाम डॉसन, बेन डकेट, मैथ्यू फिशर, एमिलो गे, डैन लॉरेंस, साकिब महमूद, जेमी ओवरटन, ओली पोप, मैथ्यू पॉट्स, आदिल राशिद, ओली रॉबिन्सन, फिल सॉल्ट, जेमी स्मिथ।

डेवलपमेंट कॉन्ट्रैक्ट (30 सितंबर 2027 तक): जेम्स कोल्स, मेसन क्रेन, जोश हल, एडी जैक, बेन मैकिनी, लियाम पैटरसन-व्हाइट, थॉमस रेव, मैथ्यू रीविस, मिचेल स्टेनली।

यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच ने उजागर किया उस शख्स का नाम, जिसके इशारे पर नहीं मिल रहा प्लेइंग-XI में मौका

Tagged:

team india joe root jofra archer Harry Brook ECB england cricket board
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com