ENG vs SL Today Match Prediction, 2nd ODI – जानें पिच रिपोर्ट, संभावित स्कोर और मैच भविष्यवाणी

Published - 23 Sep 2026, 10:58 AM

ENG vs SL Today Match Prediction
ENG vs SL 2nd ODI 2026

ENG vs SL 2nd ODI: इंग्लैंड (England) बनाम श्रीलंका (Sri Lanka) दूसरा वनडे हेडिंग्ले, लीड्स में खेला जाएगा। इंग्लैंड टीम ने श्रीलंका के खिलाफ अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए पहले मैच में 89 रन से जीत दर्ज की है। इस मैच में विल जैक्स ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 46 रन बनाए और 5 विकेट लिए जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

श्रीलंका के लिए कुसल मेंडिस, सचिंदु कोलोम्बगे और दुनिथ वेल्लालगे ने अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन बाकी बल्लेबाजों का साथ ना मिलने की वजह से टीम को हर का सामना करना पड़ा। इस दूसरे मैच में श्रीलंका टीम श्रृंखला में बराबरी करना चाहेगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और ENG vs SL Today Match Prediction पर नज़र डालेंगे।

मैच डिटेल्स (ENG vs SL 2nd ODI Match Details)

मैच इंग्लैंड बनाम श्रीलंका दूसरा वनडे
स्टेडियम हेडिंग्ले, लीड्स
मैच की तारीख 24 सितंबर 2026 (05:00 PM)
लाइव स्ट्रीमिंग Sony Sports TEN Network, Sony LIV

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (ENG vs SL Head-to-Head)

  • मैच: 79

  • इंग्लैंड ने जीते: 38

  • श्रीलंका ने जीते: 37

  • ड्रॉ/टाई: 4

हालिया फॉर्म (ENG vs SL Recent Form)

इंग्लैंड: W, W, W, L, W

श्रीलंका: L, W, L, L, W

पिच रिपोर्ट (ENG vs SL 2nd ODI Pitch Report- हेडिंग्ले, लीड्स)

ENG vs SL हेडिंग्ले, लीड्स में खेला जाएगा। यह पिच संतुलित मानी जाती है, यहां पहले बल्लेबाजी करते हुए 280-300 रन का स्कोर एक अच्छा टोटल हो सकता है। पिच रिपोर्ट के आधार पर ENG vs SL Today Match Prediction में पेसर्स अहम भूमिका निभाएंगे।

पिछले 24 (ODI) मैचों के आंकड़े

पहले बल्लेबाजी पर जीत का प्रतिशत 42%
पहले गेंदबाजी पर जीत का प्रतिशत 46%
पहली पारी का औसत स्कोर 246
दूसरी पारी का औसत स्कोर 224
पिच अनुकूल (पिछले 10 मैच) पेसर्स के लिए अनुकूल (51%)

ENG vs SL Today Match Prediction – संभावित स्कोर

सिनारियो 1: अगर इंग्लैंड टीम पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 50–55

  • अनुमानित कुल स्कोर: 260–280

  • मैच परिणाम: इंग्लैंड टीम की जीत की संभावना


सिनारियो 2: अगर श्रीलंका टीम पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 40–45

  • अनुमानित कुल स्कोर: 235–255

  • मैच परिणाम: इंग्लैंड टीम की जीत की संभावना

संभावित प्लेइंग XI (ENG vs SL 2nd ODI Playing XI Today)

इंग्लैंड प्लेइंग-XI:

टॉम बैंटन, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेट कीपर), विल जैक्स, रेहान अहमद, जेमी ओवरटन, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग

श्रीलंका प्लेइंग-XI:

पथुम निस्सांका, कामिंदु मेंडिस, कुसल मेंडिस (कप्तान) (विकेट कीपर), पवन रथनायके, चरित असलांका, जनिथ लियानागे, दुनिथ वेल्लालगे, दुष्मंथा चमीरा, सचिंदु कोलोम्बगे, असिथा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका

टॉप बल्लेबाज और गेंदबाज (ENG vs SL 2nd ODI Key Players)

टॉप बल्लेबाज

  • हैरी ब्रूक इंग्लैंड टीम के कप्तान और प्रमुख बल्लेबाज हैं। इन्होंने पिछले मैच में 67 रन बनाए हैं। ये इस मैच में भी अच्छा स्कोर कर सकते हैं।

  • कुसल मेंडिस श्रीलंका टीम के कप्तान और प्रमुख बल्लेबाज हैं। इन्होंने पिछले मैच में 42 रन की पारी खेली है। ये इस मैच में भी अच्छा योगदान कर सकते हैं।

टॉप गेंदबाज

  • विल जैक्स इंग्लैंड टीम के अनुभवी ऑलराउंडर हैं। इन्होंने पिछले मैच में 22 रन देकर 5 विकेट लिए हैं। इस मैच में भी इनसे अच्छी गेंदबाजी की उम्मीद है।

  • सचिंदु कोलोम्बगे पिछले मैच में श्रीलंका की ओर से सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले गेंदबाज हैं। इन्होंने 44 रन देकर 3 विकेट लिए हैं। ये इस मैच में पावर प्ले और डेथ ओवरों में टीम को विकेट दिला सकते हैं।

ENG vs SL Today Match Prediction: जानें कौन मारेगा बाजी?

इंग्लैंड (ENG) बनाम श्रीलंका (SL) दूसरे वनडे में हालिया फॉर्म, हेड-टू-हेड और टीम संयोजन को देखते हुए इंग्लैंड टीम का पलड़ा भारी नजर आता है। इंग्लैंड ने पहले वनडे में 89 रन से जीत दर्ज की है। इसके अलावा इंग्लैंड को घरेलू परिस्थितियों का भी फायदा मिलेगा और टीम के बल्लेबाज भी अच्छी फॉर्म में है। दूसरी तरफ श्रीलंका के बल्लेबाजों ने अभी तक इस दौरे पर निराश किया है पहले वनडे में भी पूरी टीम 176 रन पर सिमट गई।

इंग्लैंड के जीतने की संभावना: 60%

श्रीलंका के जीतने की संभावना: 40%

ENG vs SL ODI Series 2026: दोनों टीमों की पूरी स्क्वाड

इंग्लैंड टीम स्क्वाड:

हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहम, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, टॉम बैंटन, सोनी बेकर, जोस बटलर, जॉर्डन कॉक्स, हेनरी क्रोकोम्बे, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, जो रूट, जोश टंग

श्रीलंका टीम स्क्वाड:

कुसल मेंडिस (कप्तान), पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कामिंडू मेंडिस, चरित असलांका, जनिथ लियानागे, पवन रथनायके, दसुन शनाका, वानिंदू हसरंगा, दुनिथ वेल्लालगे, महेश थीक्षाना, सचिन्दू कोलोम्बगे, दुष्मंथा चमीरा, ईशान मलिंगा, असिथा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार के real-money gaming को बढ़ावा नहीं देता है।

Tagged:

England Cricket Team Sri Lanka Cricket team ENG vs SL Today Match Prediction ENG vs SL Pitch Report ENG vs SL Playing XI ENG vs SL 2nd ODI
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

दूसरा वनडे हेडिंग्ले, लीड्स में खेला जाएगा।

इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और सोनीलिव ऐप पर उपलब्ध रहेगी

इंग्लैंड टीम की जीत की संभावना ज्यादा है
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com