SA vs AUS Today Match Prediction, 1st ODI – जानें पिच रिपोर्ट, संभावित स्कोर और मैच भविष्यवाणी

Published - 22 Sep 2026, 03:46 PM | Updated - 22 Sep 2026, 03:47 PM

SA vs AUS Today Match Prediction
SA vs AUS 1st ODI 2026

SA vs AUS Today Match Prediction: साउथ अफ्रीका (South Africa) बनाम ऑस्ट्रेलिया (Australia) पहला वनडे किंग्समीड, डरबन में खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया ने हाल ही में जिंबॉब्वे के खिलाफ 3-0 से एकदिवसीय श्रृंखला अपने नाम की है। इस श्रृंखला में भी ऑस्ट्रेलिया टीम अपने प्रदर्शन को जारी रखना चाहेगी। टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज पैट कमिंग्स और मिचेल स्टार्क भी इस श्रृंखला में टीम में वापसी कर रहे हैं।

दूसरी तरफ साउथ अफ्रीका ने भी मजबूती टीम का गठन किया है जिसका नेतृत्व टेम्बा बावुमा करते हुए नजर आएंगे। साउथ अफ्रीका भी नामीबिया के खिलाफ पिछली श्रृंखला 3-0 से जीतकर आ रही है। अगले साल होने वाले विश्व कप की तैयारी को ध्यान में रखते हुए यह श्रृंखला दोनों टीमों के लिए महत्वपूर्ण होने वाली है। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और SA vs AUS Today Match Prediction पर नजर डालेंगे।

मैच डिटेल्स (SA vs AUS 1st ODI Match Details)

मैचसाउथ अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला वनडे
स्टेडियमकिंग्समीड, डरबन
मैच की तारीख24 सितंबर 2026 (01:30 PM)
लाइव स्ट्रीमिंगStar Sports Network, JioHotstar

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (SA vs AUS Head-to-Head)

  • मैच: 113

  • साउथ अफ्रीका ने जीते: 57

  • ऑस्ट्रेलिया ने जीते: 52

  • ड्रॉ/टाई: 4

हालिया फॉर्म (SA vs AUS Recent Form)

साउथ अफ्रीका: W, W, W, L, W

ऑस्ट्रेलिया: W, W, W, W, L

पिच रिपोर्ट (SA vs AUS Pitch Report- किंग्समीड, डरबन)

SA vs AUS किंग्समीड, डरबन में खेला जाएगा। डरबन की पिच पर तेज गेंदबाजों को शुरुआत में अच्छा उछाल प्राप्त होता है जिससे बल्लेबाजी करना थोड़ा मुश्किल नजर आया है हालांकि एक बार नजर जमाने के बाद बल्लेबाज यहां अच्छे स्कोर खड़ा कर सकते हैं। पिच रिपोर्ट के आधार पर SA vs AUS Today Match Prediction में पेसर्स अहम भूमिका निभाएंगे।

यहां खेले गए 15 (ODI) मैचों के आंकड़े

पहले बल्लेबाजी पर जीत का प्रतिशत 47%
पहले गेंदबाजी पर जीत का प्रतिशत33%
पहली पारी का औसत स्कोर 231
दूसरी पारी का औसत स्कोर169
पिच अनुकूलपेसर्स के लिए अनुकूल (57%)

SA vs AUS Today Match Prediction – संभावित स्कोर

सिनारियो 1: अगर साउथ अफ्रीका टीम पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 40–45

  • अनुमानित कुल स्कोर: 270–290

  • मैच परिणाम: साउथअफ्रीका टीम की जीत की संभावना


सिनारियो 2: अगर ऑस्ट्रेलिया टीम पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 40–45

  • अनुमानित कुल स्कोर: 240–260

  • मैच परिणाम: साउथअफ्रीका टीम की जीत की संभावना

संभावित प्लेइंग XI (SA vs AUS 1st ODI Playing XI Today)

साउथ अफ्रीका प्लेइंग-XI:

टेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी ज़ोरज़ी, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), मैथ्यू ब्रीट्ज़के, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, कॉर्बिन बॉश, मार्को जेनसेन, केशव महाराज, गेराल्ड कोएत्ज़ी, क्वेना मफ़ाका

ऑस्ट्रेलिया प्लेइंग-XI:

ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श, कूपर कोनोली, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, एलेक्स कैरी, ओलिवर पीक, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, जोश हेज़लवुड/नाथन एलिस, एडम ज़म्पा

टॉप बल्लेबाज और गेंदबाज (SA vs AUS 1st ODI Key Players)

टॉप बल्लेबाज

  • ट्रैविस हेड ऑस्ट्रेलिया टीम के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज हैं। इन्होंने पिछली श्रृंखला में शतक लगाया है। इस मैच में भी अच्छा स्कोर कर सकते हैं।

  • टोनी डी ज़ोरज़ी ने पिछली श्रृंखला में साउथ अफ्रीका के तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। इस मैच में भी अच्छा योगदान कर सकते हैं।

टॉप गेंदबाज

  • क्वेना मफ़ाका ने साउथ अफ्रीका टीम की ओर से नामीबिया के खिलाफ 2 मैचों में 4 विकेट लिए हैं। इस मैच में भी इनसे अच्छी गेंदबाजी की उम्मीद है।

  • नाथन एलिस एक अनुभवी गेंदबाज हैं, इन्होंने जिंबॉब्वे के खिलाफ पिछली श्रृंखला में 9 विकेट लिए हैं। इस मैच में यह पावर प्ले और डेथ ओवरों में टीम को विकेट दिला सकते हैं।

SA vs AUS Today Match Prediction: जानें कौन मारेगा बाजी?

साउथ अफ्रीका (SA) बनाम ऑस्ट्रेलिया (AUS) पहले ODI में हेड-टू-हेड और टीम संयोजन को देखते हुए साउथ अफ्रीका टीम का पलड़ा भारी नजर आता है। साउथ अफ्रीका टीम की बैटिंग लाइनअप काफी मजबूत है और टीम को घरेलू परिस्थितियों का भी फायदा मिलेगा। हालांकि ऑस्ट्रेलिया टीम की गेंदबाजी यूनिट भी मजबूत है, ऐसे में एक अच्छी टक्कर देखने को मिल सकती है।

साउथ अफ्रीका के जीतने की संभावना: 55%

ऑस्ट्रेलिया के जीतने की संभावना: 45%

SA vs AUS ODI Series 2026: दोनों टीमों की पूरी स्क्वाड

साउथ अफ्रीका टीम स्क्वाड:

टेम्बा बावुमा (कप्तान), कॉर्बिन बॉश, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, गेराल्ड कोएत्ज़ी, क्विंटन डी कॉक, टोनी डी ज़ोरज़ी, ब्योर्न फ़ोर्टुइन, डुआन जेनसेन, मार्को जेनसेन, केशव महाराज, क्वेना मफ़ाका, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, नकोबानी मोकोएना, रयान रिकेल्टन, ट्रिस्टन स्टब्स

ऑस्ट्रेलिया टीम स्क्वाड:

मिशेल मार्श, पैट कमिंस, जेवियर बार्टलेट, एलेक्स कैरी, कूपर कोनोली, जोएल डेविस, जैक एडवर्ड्स, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, जोश हेज़लवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, ओलिवर पीक, मैथ्यू रेनशॉ, मिशेल स्टार्क, एडम ज़म्पा

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार के real-money gaming को बढ़ावा नहीं देता है।

Tagged:

South Africa vs Australia SA vs AUS Today Match Prediction SA vs AUS 1st ODI
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com