दो बार के वर्ल्ड कप विनर दिग्गज ने किया संन्यास का ऐलान, बोर्ड ने किया मजबूर

Published - 22 Sep 2026, 02:09 PM | Updated - 22 Sep 2026, 03:29 PM

Retirement 12

2027 वनडे वर्ल्ड कप से पहले कई सीनियर खिलाड़ियों का करियर एक के बाद एक खत्म होता जा रहा है। कई भारतीय खिलाड़ी रिटायर हो गए हैं और रोहित शर्मा पर भी तलवार लटक रही है। वहीं, मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार जैसे तेज गेंदबाजों को भी इंटरनेशनल क्रिकेट में मौका मिलता नहीं दिख रहा है। इसी वजह से इनका अंतरराष्ट्रीय करियर भी खत्म माना जा रहा है।

इस बीच दो बार के वर्ल्ड कप विजेता खिलाड़ी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास (Retirement) का ऐलान कर दिया है। यह खिलाड़ी कुछ समय से इंजरी की समस्याओं से परेशान था लेकिन रिटायरमेंट का फैसला अपने देश के क्रिकेट बोर्ड के कारण लिया।

इस खिलाड़ी को बोर्ड ने Retirement लेने पर किया मजबूर

Retirement 13

यहां जिस खिलाड़ी की बात हो रही है, वह इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड हैं। वुड ने मंगलवार, 22 सितंबर को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास (Retirement) का ऐलान करते हुए अपने 11 साल के करियर पर विराम लगा दिया। उन्होंने पिछले साल पर्थ टेस्ट में हिस्सा लिया था और इसके बाद से इंटरनेशनल क्रिकेट में नजर नहीं आए हैं। उससे पहले भी चोटों के कारण कई अहम टूर्नामेंट और सीरीज मिस कर चुके हैं।

शायद इसी वजह से इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने मार्क वुड को सूचित कर दिया कि उनका तीन वर्षीय अनुबंध अब आगे नहीं बढ़ेगा, जो अगले सप्ताह खत्म होने वाला है। 2023 में वुड को यह कॉन्ट्रैक्ट मिला था। बोर्ड से अपने फ्यूचर को लेकर स्पष्टता पाकर इस तेज गेंदबाज ने रिटायरमेंट ले लिया।

संन्यास को लेकर मार्क वुड ने क्या कहा?

स्काई स्पोर्ट्स के साथ रिटायरमेंट (Retirement) के फैसले को लेकर मार्क वुड ने कहा,

"मैंने इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर होने का फैसला किया है। पिछले साल को देखते हुए शायद यह कोई हैरानी की बात न हो, लेकिन मेरे कॉन्ट्रैक्ट के खत्म होने पर यह एक स्वाभाविक समय लग रहा है। मेडिकल सलाह के कारण टेस्ट और वनडे क्रिकेट खेलना मुमकिन नहीं है, इसलिए पिछले एक साल में इंग्लैंड के लिए खेलने का मेरा सपना धीरे-धीरे खत्म हो गया है।"

घरेलू क्रिकेट और फ्रेंचाइजी लीग में आएंगे नजर

मार्क वुड ने इंटरनेशनल क्रिकेट से भले ही रिटायरमेंट (Retirement) ले लिया हो लेकिन वह अभी भी घरेलू क्रिकेट में डरहम के लिए टी20 ब्लास में खेलने की इच्छा रखते हैं। इसके अलावा वे फ्रेंचाइजी क्रिकेट में भी अवसर तलाशेंगे और अपने मीडिया वर्क भी करेंगे।

ऐसे में उनके फैंस को थोड़ी निराशा जरूरी होगी, क्योंकि उनके पसंदीदा खिलाड़ी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूरी बना ली लेकिन इस बात से जरूर राहत मिलेगी कि यह रफ़्तार का सौदागर अभी पूरी तरह से रिटायर नहीं हो रहा है।

ऐसे हैं इंटरनेशनल क्रिकेट में वुड के आंकड़े, इंग्लैंड की दो वर्ल्ड कप जीत का रहे हिस्सा

2015 में इंग्लैंड के लिए डेब्यू करने वाले मार्क वुड ने 146 इंटरनेशनल मुकाबले खेले और 253 विकेट झटके, जिसमें उनके 38 टेस्ट मैचों में 30.79 की औसत से लिए गए 119 विकेट भी शामिल हैं। उन्हें इंग्लैंड के सबसे तेज गेंदबाजों में से एक के रूप में याद किया जाएगा। उनकी सबसे बड़ी खासियत यही रही कि उन्होंने लगातार चोटिल होने के बावजूद अपनी गति से समझौता नहीं किया।

वुड 2019 वनडे वर्ल्ड कप जीत और 2022 टी20 वर्ल्ड कप जीत का हिस्सा रहे। घरेलू सरजमीं पर सात साल पहले खेले गए 50 ओवरों के फॉर्मेट वाले वर्ल्ड कप में उन्होंने कमाल की गेंदबाजी की थी और 18 विकेट झटके थे। वहीं, सबसे छोटे फॉर्मेट के वर्ल्ड कप में चार साल पहले 4 मैचों में 9 विकेट लिए थे।

यह भी पढ़ें: इंटरनेशनल क्रिकेट इतिहास का इकलौता खिलाड़ी जिसके नाम 25 हजार+ रन और 500+ विकेट, नाम जानकर चौंक जाएंगे

Tagged:

England Cricket Team Mark Wood ECB
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com