जापान ने भारत के निकाले पसीने, गिरते-पड़ते मात्र 2 रन से टीम इंडिया को मिली जीत

Published - 22 Sep 2026, 01:12 PM | Updated - 22 Sep 2026, 02:05 PM

India Vs Japan 6

India vs Japan T20I: जापान के खिलाफ सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए टी20I मुकाबले में भारत की हालत खराब हो गई। इसके बावजूद टीम इंडिया जैसे-तैसे 2 रन से जीतने में कामयाब रही। मैदान के गीला होने के कारण मैच देरी से शुरू हुआ और 5-5 ओवर निर्धारित किए गए।

भारत (India) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 ओवर में 32/4 का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में जापान ने 30/3 का स्कोर बनाया। हार के बावजूद जापान की टीम ने अपने प्रदर्शन से काफी ज्यादा प्रभावित किया।

गीली आउटफील्ड के कारण टॉस में हुई देरी, India ने चुनी पहले बल्लेबाजी

India Vs Japan 7

भारत (India) और जापान के बीच टी20I मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे से होना था लेकिन मुकाबला करीब तीन घंटे की देरी से शुरू हुआ। इसका कारण सानो इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की गीली आउटफील्ड रही, जिसकी वजह से दोपहर 12 बजे टॉस हुआ। भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीता और उन्होंने पहले बल्लेबाजी चुनी। वैभव सूर्यवंशी, विप्रज निगम और जसप्रीत बुमराह को प्लेइंग XI से बाहर रखा गया।

पावरप्ले में खराब शुरुआत, अभिषेक और संजू लौटे पवेलियन

जापान के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया (Team India) से धमाकेदार शुरुआत की उम्मीद थी, क्योंकि दोनों ओपनर अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन शानदार फॉर्म में हैं। हालांकि, जापानी स्पिनर्स के सामने ये दोनों बेबस नजर आए। पहले ओवर में खाता खोले बिना ही अभिषेक आउट हो गए और टीम इंडिया को 7 के स्कोर पर झटका लग गया।

इसके बाद, अगले ओवर में संजू सैमसन भी चलते बने। उन्होंने एक बड़े शॉट का प्रयास किया, लेकिन गेंद को बाउंड्री के बाहर नहीं पहुंचा पाए और कैच आउट हो गए। संजू के बल्ले से 7 गेंदों में 9 रन की पारी आई। इस तरह 1.3 ओवर के पावरप्ले में भारतीय टीम 9/2 का ही स्कोर बना पाई।

श्रेयस अय्यर ने बनाए सबसे ज्यादा रन, चार्ली हारा-हिन्ज़े सबसे सफल गेंदबाज

भारतीय पारी में विकेटों के गिरने का सिलसिला आगे भी देखने को मिला और तीसरे ओवर में ईशान किशन भी चले बने। उन्होंने 3 रन का योगदान दिया। कप्तान श्रेयस अय्यर ने जल्दीबाजी नहीं की और आखिरी ओवर में आउट होने से पहले 12 गेंदों में 16 रन बनाकर टीम इंडिया के स्कोर को 32 तक पहुंचा दिया।

उपकप्तान तिलक वर्मा (1*) रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, शिवम दुबे खाता नहीं खोल पाए और ओवर समाप्त हो गए। जापान की तरफ से चार्ली हारा-हिन्ज़े ने कमाल की गेंदबाजी की और सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए।

जापान के बल्लेबाजों ने किया निराश, आखिरी ओवर में नहीं बने 8 रन

लक्ष्य का पीछा करते हुए जापान की शुरुआत भी खास नहीं रही और 7 के स्कोर तक 2 विकेट गिर गए। इसके बाद, कप्तान केंडेल काडोवाकी-फ्लेमिंग और बेंजामिन इटो-डेविस (9*) ने चार ओवर में स्कोर को 25 तक पहुंचा दिया। फ्लेमिंग 12 के निजी स्कोर पर चौथे ओवर की अंतिम गेंद पर आउट हुए।

आखिरी ओवर में जापान को जीत के लिए 8 रन बनाने थे लेकिन इटो-डेविस और शिराई-पटमोर (2*) की जोड़ी अक्षर पटेल के खिलाफ ऐसा नहीं कर पाई और ओवर में कुल 5 रन ही बने। भारत (India) की तरफ से वॉशिंगटन सुंदर ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए।

यह भी पढ़ें: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन का ऐलान, इन 11 खिलाड़ियों को मौका

Tagged:

team india abhishek sharma shreyas iyer Japan Cricket Team IND vs JPN Charlie Hara-Hinze
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com