IPL 2027 के लिए हो रहे ये 5 बड़े ट्रेड, पंत-कुलदीप के बाद अब इन खिलाड़ियों की भी बदलेगी टीम
Table of Contents
IPL 2027 से पहले काफी ज्यादा हलचल देखने को मिल रही है। ज्यादातर टीमों ने अभी से बदलाव करना शुरू कर दिया है। चेन्नई सुपर किंग्स ने भी अपने नए हेड कोच के रूप में जहीर खान को नियुक्त किया है। वहीं, आने वाले समय में कुछ टीमों के कप्तान भी बदल सकते हैं। दिसंबर के मध्य में मिनी ऑक्शन भी होना है, जिसका आयोजन इस बार भारत में हो सकता है।
इस बार की नीलामी से पहले कई स्टार खिलाड़ियों के ट्रेड की संभावना जताई जा रही है। अभी तक ऋषभ पंत और कुलदीप यादव ही ट्रेड हुए हैं। पंत ने लखनऊ से दिल्ली में वापसी की है, जबकि कुलदीप दिल्ली से लखनऊ की टीम में आए हैं। इस लेख में हम आपको 5 बड़े खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके ट्रेड होने की खबरें मीडिया में आ रही हैं।
इन खिलाड़ियों की IPL 2027 के लिए ट्रेड के माध्यम से बदल सकती है टीम
1. हार्दिक पांड्या

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या के ट्रेड की खबरें इस साल खेले गए आईपीएल सीजन अंतिम चरण के दौरान ही आने लगी थीं। माना जा रहा है कि IPL 2027 से पहले फ्रेंचाइजी और हार्दिक दोनों ही अलग होना चाहते हैं। हालांकि, MI हार्दिक को रिलीज करने के बजाय ट्रेड के माध्यम से दूसरी टीमों के बड़े खिलाड़ियों को टारगेट कर रही है। हार्दिक पर CSK, KKR और PBKS की नजर है। देखना होगा कि डील फाइनल हो पाती है या नहीं।
2. मोहम्मद शमी
इस लिस्ट में दूसरा नाम मोहम्मद शमी है। शमी को पिछले सीजन से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ ट्रेड कर दिया था। अब IPL 2027 से पहले LSG इस दिग्गज तेज गेंदबाज को ट्रेड करने को देख रही है, क्योंकि उनके पास कई युवा भारतीय तेज गेंदबाज मौजूद हैं, जिन्होंने काफी प्रभावित भी किया है। मीडिया रिपोर्ट्स में शमी के CSK में जाने की संभावना जताई जा रही है।
3. निकोलस पूरन
इस लिस्ट में अगला नाम वेस्टइंडीज के निकोलस पूरन का है, जो कई सीजन से लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा हैं। पूरन ने आईपीएल 2026 में काफी खराब प्रदर्शन किया था और 14 मैचों में महज एक ही अर्धशतक लगा पाए थे। इसी वजह से पूरन के रिटेन किए जाने की संभावना कम नजर आ रही है। वहीं, वे अन्य फ्रेंचाइजी लीग में कई जगह MI की टीमों का हिस्सा हैं। यही कारण है कि IPL 2027 के लिए मुंबई इंडियंस में उनके शामिल होने की संभावना नजर आ रही है।
4. अक्षर पटेल
दिल्ली कैपिटल्स में ऋषभ पंत के आने के बाद से IPL 2027 के लिए अक्षर पटेल की कप्तानी सुरक्षित नजर नहीं आ रही है। अक्षर की कप्तानी में दिल्ली का प्रदर्शन भी साधारण ही रहा है। इसी वजह से उन्हें किसी और टीम में ट्रेड किया जा सकता है। इस मामले में लखनऊ सुपर जायंट्स को आगे बताया जा रहा है, जिसके पास एक अच्छे स्पिन ऑलराउंडर की कमी है।
5. सूर्यकुमार यादव
भारतीय टीम की T20I कप्तानी से हटाए जाने के बाद, सूर्यकुमार यादव का दबदबा निश्चित रूप से कम हुआ है। उनके बल्ले से रन भी नहीं आ रहे हैं। यही कारण है कि मुंबई इंडियंस में भी उनकी अहमियत कम होती नजर आ रही है। यही कारण है कि सूर्यकुमार के किसी दूसरे टीम में ट्रेड होने की संभावना जताई जा रही है और उनके लिए कोलकाता नाइट राइडर्स में जाना सही रहेगा, क्योंकि KKR को एक सॉलिड भारतीय बल्लेबाज के साथ-साथ कप्तान की भी तलाश है।
यह भी पढ़ें: IND vs NZ सीरीज से पहले टीम के लिए आई ‘BAD NEWS’, स्टार खिलाड़ी इंजर्ड होकर हुआ बाहर