JPN vs AFG Today Match Prediction, Match 1 – जानें पिच रिपोर्ट, संभावित स्कोर और मैच भविष्यवाणी
Published - 23 Sep 2026, 11:41 AM
Table of Contents
जापान (Japan) और अफगानिस्तान (Afghanistan) के बीच एशियाई खेल 2026 का पहला मैच खेला जाएगा। जापान टीम ने हाल ही में भारत के खिलाफ एक T20 मुकाबला खेला जिसमें उसे रोमांचक मुकाबले में 2 रन से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि इस मैच में जापान टीम ने अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया है।
दूसरी तरफ अफगानिस्तान टीम भारत के खिलाफ पिछली T20 श्रृंखला 3-0 से हारकर आ रही है। एशियाई खेलों में अफगानिस्तान ने युवा खिलाड़ियों को मौका दिया है। इस टूर्नामेंट में टीम का नेतृत्व दरविश रसूली करते हुए नज़र आएंगे। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और JPN vs AFG Today Match Prediction पर नजर डालेंगे।
मैच डिटेल्स (JPN vs AFG Match Details)
| मैच | जापान बनाम अफगानिस्तान |
| स्टेडियम | कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क, निशिन |
| मैच की तारीख | 24 सितंबर 2026 (05:30 AM) |
| लाइव स्ट्रीमिंग | Star Sports TEN Network, Sony LIV |
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (JPN vs AFG Head-to-Head)
मैच: DNP
जापान ने जीते: 0
अफगानिस्तान ने जीते: 0
ड्रॉ/टाई: 0
हालिया फॉर्म (JPN vs AFG Recent Form)
जापान: L, W, W, L, W
अफगानिस्तान: L, L, L, W, W
पिच रिपोर्ट (JPN vs AFG Pitch Report- कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क)
JPN vs AFG कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क, निशिन में खेला जाएगा। यह पिच धीमी मानी जाती है, यहां पहले बल्लेबाजी करते हुए 145-160 रन का स्कोर एक अच्छा टोटल हो सकता है। पिच रिपोर्ट के आधार पर JPN vs AFG Today Match Prediction में पेसर्स अहम भूमिका निभाएंगे।
पिछले 6 (T20) मैचों के आंकड़े
| पहले बल्लेबाजी पर जीत का प्रतिशत | 67% |
| पहले गेंदबाजी पर जीत का प्रतिशत | 33% |
| पहली पारी का औसत स्कोर | 135 |
| दूसरी पारी का औसत स्कोर | 80 |
| पिच अनुकूल | स्पिनर्स के लिए अनुकूल (63%) |
JPN vs AFG Today Match Prediction – संभावित स्कोर
सिनारियो 1: अगर जापान टीम पहले बल्लेबाजी करती है
पावरप्ले स्कोर: 30–35
अनुमानित कुल स्कोर: 90–110
मैच परिणाम: अफगानिस्तान टीम की जीत की संभावना
सिनारियो 2: अगर अफगानिस्तान टीम पहले बल्लेबाजी करती है
पावरप्ले स्कोर: 40–45
अनुमानित कुल स्कोर: 135–145
मैच परिणाम: अफगानिस्तान टीम की जीत की संभावना
संभावित प्लेइंग XI (JPN vs AFG Playing XI Today)
जापान प्लेइंग-XI:
लैकलन यामामोटो-लेक, रेओ सकुरानो-थॉमस, केंडल कडोवाकी-फ्लेमिंग (C), बेंजामिन इटो-डेविस, वातारू मियाउची, अलेक्जेंडर शिराई-पैटमोर (wk), चार्ली हारा-हिंज़े, इब्राहिम ताकाहाशी, डेक्लान सुजुकी-मैककॉम्ब, माकोतो तानियामा, शोमा सुगाया-स्लेटर
अफगानिस्तान प्लेइंग-XI:
मोहम्मद इशाक (wk), हसन ईसाखिल, दरविश रसूली (C), नजीबुल्लाह ज़द्रान, इमरान मीर, फैसल खान शिनोज़ादा, करीम जनत, नांग्याल खारोटी, खालिद तनिवाल, अरब गुल मोमंद, फरीदून दाऊदज़ई
टॉप बल्लेबाज और गेंदबाज (JPN vs AFG Key Players)
टॉप बल्लेबाज
मोहम्मद इशाक अफगानिस्तान टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। ये इस मैच में भी टीम को तेज शुरुआत दिला सकते हैं।
इमरान मीर अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं। इन्होंने इस साल Shpageeza T20 टूर्नामेंट में 331 रन बनाए हैं। इस मैच में भी अच्छा स्कोर कर सकते हैं।
टॉप गेंदबाज
चार्ली हारा-हिंजे जापान टीम के प्रमुख गेंदबाज हैं। इन्होंने अपने पिछले 3 मैचों में 5 विकेट लिए हैं। इस मैच में भी इनसे अच्छी गेंदबाजी की उम्मीद है।
फरीदून दाऊदज़ई ने अपने पिछले 3 मैचों में 4 विकेट लिए हैं, ये इस मैच में पावर-प्ले और डेथ ओवरों में टीम को विकेट दिला सकते हैं।
JPN vs AFG Today Match Prediction: जानें कौन मारेगा बाजी?
जापान (JPN) बनाम अफगानिस्तान (AFG) T20I में अनुभव और टीम संयोजन को देखते हुए अफगानिस्तान टीम का पलड़ा भारी नजर आता है। हालांकि जापान ने भारत के खिलाफ पांच ओवर के मुकाबले में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस पिच पर लो-स्कोरिंग मैच देखने को मिले हैं। ऐसे में जापान टीम भी इस युवा अफगान टीम को अच्छी टक्कर दे सकती है।
जापान के जीतने की संभावना: 40%
अफगानिस्तान के जीतने की संभावना: 60%
यह भी पढ़ें: जापान ने भारत के निकाले पसीने, गिरते-पड़ते मात्र 2 रन से टीम इंडिया को मिली जीत
JPN vs AFG Asian Games 2026: दोनों टीमों की पूरी स्क्वाड
जापान टीम स्क्वाड:
केंडल फ्लेमिंग (कप्तान), शिराई पैटमोर (विकेटकीपर), एलेस्टर फ्लेमिंग, बेंजामिन इटो डेविस, रियो सकुरानो थॉमस, कोहेई कुबोटा, वातरु मियाउची, डेक्लान सुजुकी, इब्राहिम ताकाहाशी, माकोटो तानियामा, लैचलन यामामोटो-लेक, त्सुयोशी ताकादा, चार्ली हारा-हिंजे, शोमा स्लेटर, जेक कुसुडा-नैर्न
अफगानिस्तान टीम स्क्वाड:
दरविश रसूली (कप्तान), इमरान मीर, नजीबुल्लाह ज़द्रान, इस्मत आलम, करीम जनत, नांगेयालिया खारोटी, अरब गुल मोमंद, अब्दुल्ला अहमदज़ई, मोहम्मद इशाक, फरमानुल्लाह सफी, फरीदून दाऊदज़ई, हसन ईसाखिल, फैसल शिनोज़ादा, मोहम्मद अकरम, खालिद तानिवाल
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार के real-money gaming को बढ़ावा नहीं देता है।
Tagged:
afghanistan cricket team Japan Cricket Team JPN vs AFG Today Match Prediction JPN vs AFG Asian Games 2026 Japan vs Afghanistanऑथर के बारे में
यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।