IPL 2026 के दमदार प्रर्दशन का देवदत्त पाडिक्कल का मिला इनाम, टीम इंडिया में जगह हुई पक्की

Published - 30 Apr 2026, 01:09 PM | Updated - 30 Apr 2026, 01:11 PM

Devdutt Padikkal

Devdutt Padikkal: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के नंबर तीन बल्लेबाज देवदत्त पडिक्ल का बल्ला जमकर रन उगल रहा है। पडिक्कल ने आरसीबी के लिए मौजूदा सीजन में 8 मैच की 7 पारियों में धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 40.33 की औसत और 192.06 के खतरनाक स्ट्राइक रेट के साथ 242 रन बनाए हैं।

इस दौरान उनके बल्ले से तीन अर्धशतकीय पारियां भी देखने को मिली हैं, जिसके चलते अब उनकी टीम इंडिया में जगह पक्की मानी जा रही है।

हालांकि, पडिक्कल (Devdutt Padikkal) को टीम इंडिया में जगह सिर्फ आईपीएल 2026 के प्रदर्शन के चलते नहीं मिल रही है, बल्कि घरेलू क्रिकेट में रनों का अंबार लगाने के बाद चयनकर्ताओं उनको एक बार फिर मौका देना चाहते हैं, जिसके चलते अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में पडिक्कल को चांस मिल सकता है।

अफगानिस्तान के खिलाफ मिलेगा पडिक्कल को मौका

आईपीएल 2026 समाप्त होने के एक सप्ताह बाद ही टीम इंडिया को अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच खेलना है, जिसमें देवदत्त पडिक्कल (Devdutt Padikkal) को मौका मिल सकता है। यह फैसला लाल गेंद के खेल में भारत के भविष्य को देखते हुए लिया जा सकता है, क्योंकि विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा के रिटायरमेंट के बाद भारतीय टेस्ट मध्यक्रम काफी कमजोर नजर आ रहा है।

भारत के मिडिल ऑर्डर को मजबूत करने के लिए बीसीसीआई और राष्ट्रीय चयन समिति युवाओं की तरफ देख रही है, जो कि लंबे समय तक इंटरनेशनल मंच पर टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं और इसमें देवदत्त पडिक्कल (Devdutt Padikkal) का नाम भी शामिल है, जो कि नंबर तीन स्थान के मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं।

क्यों Devdutt Padikkal हो सकते हैं मजबूत विकल्प?

कर्नाटक के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले देवदत्त पडिक्कल (Devdutt Padikkal) ने भारत के लिए अभी तक दो टेस्ट मैच खेले हैं, जिसकी 3 पारियों में उन्होंने 30 की मामूली औसत से सिर्फ 90 रन बनाए हैं, जिसमें एक पचासा शामिल था।

पडिक्कल ने रणजी ट्रॉफी 2025-26 में अपने गृह-राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए 6 मैच की 10 पारियों में 60.33 की दमदार औसत के साथ 543 रन बनाए थे, जिसमें दो शतक और एक अर्धशतक शामिल था।

बता दें कि, पडिक्कल (Devdutt Padikkal) कर्नाटक के लिए नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते हैं, जिसकी तलाश चयन समिति काफी लंबे समय से कर रही थी। पडिक्कल इस स्थान के लिए काफी मजबूत विकल्प माने जा रहे हैं। हालांकि, इस नंबर के लिए उनकी सीधी टक्कर साईं सुदर्शन से होगी, जो कि अभी तक इस नंबर-3 पर कोई बड़ा कमाल नहीं दिखा पाए हैं।

IPL 2026 में फ्लॉप, फिर भी नहीं लेंगे संन्यास! अगले सीजन भी अपनी टीम पर बोझ बने रहेंगे ये 4 खिलाड़ी

इन युवाओं पर भी बीसीसीआई की नजर

हालांकि, सिर्फ देवदत्त पडिक्कल ही नहीं बल्कि अफगानिस्तान के खिलाफ कई युवाओं को मौका मिलने की उम्मीद है। जबकि टेस्ट कप्तान शुभमन गिल, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह समेत कई सीनियर्स खिलाड़ियों को आराम दिया जा सकता है, ताकि उनका वर्कलोड मैनेज किया जा सके।

ऐसे में देवदत्त के अलावा ऋतुराज गायकवाड़, ध्रुव जुरेल को भी भारत के मिडिल ऑर्डर के तौर पर देखा जा रहा है।

बता दें कि, गायकवाड़ को उनकी स्पिन खेलने की काबिलियत की तर्ज पर मौका मिल सकता है तो जुरेल को बीसीसीआई एक बल्लेबाज के तौर पर देख रही है। वहीं, आकिब नबी, जो कि एक तेज गेंदबाज हैं उनको भी चांस मिलने की संभावना काफी प्रबल है। बता दें कि, यह टेस्ट मैच 6-10 जून को न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा।

RR Playing XI: दिल्ली के खिलाफ कप्तान रियान पराग का कट सकता है पत्ता, कुछ ऐसी राजस्थान की अंतिम-11

Tagged:

devdutt padikkal Royal Challengers Bengaluru India vs Afghanistan Cricket Team
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

2

RCB के लिए
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com