लगातार फ्लॉप प्रदर्शन के बावजूद इस खिलाड़ी पर गंभीर-अगरकर का भरोसा बरकरार! टीम इंडिया में बार-बार मिल रहा मौका
Table of Contents
टीम इंडिया (Team India) की टेस्ट फॉर्मेट में एक बार फिर से वापसी होने वाली है। जून में भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ मुल्लांपुर में टेस्ट मैच खेला था लेकिन वो मुकाबला वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा नहीं था। हालांकि, अब श्रीलंका में होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज WTC के अंतर्गत होनी है। इसी वजह से दोनों ही टीमों के लिए हर एक मैच काफी अहम है।
यही कारण है कि BCCI ने एक जबरदस्त स्क्वाड चुना है लेकिन एक खिलाड़ी का चयन सवालों के घेरे में है। इस खिलाड़ी का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है लेकिन टीम इंडिया (Team India) में हेड कोच गौतम गंभीर और मुख्य चयनकर्ता के दम पर अपनी जगह बना ही लेता है।
औसत प्रदर्शन के बावजूद Team India में ये खिलाड़ी लगातार होता सेलेक्ट
दरअसल, श्रीलंका दौरे के लिए जो टीम चुनी गई है, उसमें तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा का नाम भी शामिल है। माना जा रहा था कि शायद उन्हें ड्रॉप किया जा सकता है, क्योंकि तेज गेंदबाज गुरनूर बरार और आकिब नबी जैसे युवाओं ने अपनी दावेदारी पेश कर रखी थी। हालांकि, गुरनूर का तो चयन हुआ लेकिन आकिब चूक गए और उनकी जगह प्रसिद्ध ने अपना स्थान पर बरकरार रखा। आकिब को बाद में जसप्रीत बुमराह के फिट न होने के कारण मौका मिला।
इन सब के बावजूद प्रसिद्ध कृष्णा का चयन सवालों के गहरे में है, क्योंकि पिछले एक साल से वो लगभग हर फॉर्मेट में टीम इंडिया (Team India) के लिए चुने जा रहे हैं और जब भी संभावना बनती है, उन्हें प्लेइंग XI में जगह भी दी जाती है लेकिन अभी तक वो भरोसा नहीं जीत पाए हैं।
प्रसिद्ध कृष्णा के लिए श्रीलंका दौरा हो सकता है आखिरी मौका

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के बाहर हो जाने के कारण मोहम्मद सिराज के साथ प्रसिद्ध कृष्णा के भी प्लेइंग XI में शामिल होने की संभावना काफी ज्यादा है। ऐसे में कृष्णा को अपने आप को साबित करना होगा, क्योंकि उन्हें लगातार मौके दिए जा रहे हैं और उनकी वजह से कई होनहार खिलाड़ियों को बाहर बैठना पड़ रहा है। इसी वजह से उनके लिए श्रीलंका टेस्ट सीरीज टीम इंडिया (Team India) में अपनी जगह बचाने का अंतिम मौका मानी जा रही है।
अब तक ऐसा रहा है टेस्ट में प्रसिद्ध कृष्णा का प्रदर्शन
दाएं हाथ के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने टीम इंडिया (Team India) के लिए 2023 में अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की थी। उन्हें ज्यादातर बाहर ही बैठना पड़ता है लेकिन कई मौकों पर तीसरे गेंदबाज के रूप में भी खिलाया गया। इसके बावजूद उनके आंकड़े ज्यादा प्रभावशाली नहीं है। प्रसिद्ध ने 7 टेस्ट खेले हैं और इस दौरान सिर्फ 25 विकेट ही लिए हैं। उनका इकॉनमी रेट 4.59 है, जो टेस्ट फॉर्मेट में काफी खराब है।