DC vs RR, TOSS REPORT: टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स ने फील्डिंग करने का किया फैसला, स्टोक्स की जगह इस खिलाड़ी को मिली जगह

Published - 15 Apr 2021, 01:38 PM

DC

IPL 2021 का सातवां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (DC) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला जाने वाला है। दोनों ही टीमों में मौजूद नए कप्तान अपनी-अपनी टीम को जीत दिलाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देते नजर आएंगे। इस मैच में टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने फील्डिंग करने का फैसला किया। परिणामस्वरूप दिल्ली कैपिटल्स की टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरना होगा।

टॉस जीतकर RR ने किया फील्डिंग का फैसला

DC

आज का मुकाबला बेहद रोमांचक होने वाला है, क्योंकि दोनों ही टीमों के कप्तानों में काफी समानताए हैं। इन दोनों का बतौर कप्तान ये पहला सीजन है और दोनों ही विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं।

अब जब मैदान पर दो युवा कप्तानों की टीमों का आमना-सामना होगा, तो रोमांच का तड़का लगना तो तय है। टॉस के लिए दोनों कप्तान ऋषभ पंत और संजू सैमसन मैदान पर आए। इसमें टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने फील्डिंग करने का फैसला किया।

किसका पलड़ा रहेगा भारी

दिल्ली कैपिटल्स (DC) और राजस्थान रॉयल्स के बीच अब तक आईपीएल इतिहास में 22 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें दोनों ही टीमों ने 11-11 मैच जीते हैं। ये आंकड़ें बताते हैं कि मुकाबला कांटे के टक्कर का होने वाला है। पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स शानदार जीत दर्ज करके आ रही है, जिसमें उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स को हराया था। वहीं दूसरी ओर है संजू सैमसन की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स की टीम।

जिसने अपने पिछले मुकाबले में 4 रनों से मैच गंवाया है। दिल्ली के लिए सैमसन का फॉर्म खतरा साबित हो सकता है क्योंकि पिछले मैच में उन्होंने 119 रनों की तूफानी पारी खेली थी।

ये है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

दिल्ली कैपिटल्स: पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर-कप्तान), अजिंक्य रहाणे, मार्कस स्टोइनिस, क्रिस वोक्स, रविचंद्रन अश्विन, ललित यादव, कैगिसो रबाडा, टॉम कुरेन, अवेश खान।

राजस्थान रॉयल्स: मनन वोहरा, संजू सैमसन (विकेटकीपर-कप्तान), डेविड मिलर, जोस बटलर, शिवम दूबे, रियान पराग, राहुल तेवतिया, क्रिस मॉरिस, चेतन सकारिया, जयदेव उनादकट, मुस्तफिजुर रहमान

Tagged:

आईपीएल 2021 राजस्थान रॉयल्स दिल्ली कैपिटल्स
Sonam Gupta

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com