DC vs RCB Today Match Prediction, Match 39- जानें पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI और मैच की भविष्यवाणी

Published - 27 Apr 2026, 09:55 AM | Updated - 27 Apr 2026, 05:10 PM

DC vs RCB Today Match Prediction
DC vs RCB IPL 2026

DC vs RCB Today Match Prediction: दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आज टूर्नामेंट में दूसरी बार आमने-सामने होगी। पिछली भिड़ंत में दिल्ली कैपिटल्स 6 विकेट से विजेता रही थी। हालांकि इस जीत के बाद दिल्ली कैपिटल्स को लगातार 2 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है और वह 6 अंकों के साथ 7वे स्थान पर पहुंच गई है।

पंजाब किंग्स के खिलाफ पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल ने केएल राहुल की 152* रन की पारी की मदद से 264 रन का विशाल टोटल खड़ा किया लेकिन खराब गेंदबाजी और क्षेत्र रक्षण के चलते टीम टोटल को डिफेंड करने में नाकामयाब रही। दूसरी तरफ रॉयल चैलेंज बेंगलुरु ने पिछले मुकाबले में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में पांचवीं जीत दर्ज की है और वह 10 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई है।

विराट कोहली इस मैच में प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए हैं। इन्होंने 81 रन की बेहतरीन पारी खेली है। इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अपनी पिछली हार का बदला लेना चाहेगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और DC vs RCB Today Match Prediction पर नजर डालेंगे।

मैच डिटेल्स (DC vs RCB Match Details):

मैचदिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
स्टेडियमअरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
मैच की तारीख27 अप्रैल 2026 (07:30 PM)
लाइव स्ट्रीमिंगStar Sports Network, JioHotstar

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (DC vs RCB Head-to-Head):

  • मैच: 10

  • दिल्ली कैपिटल्स ने जीते: 4

  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीते: 6

  • ड्रॉ/टाई: 0

हालिया फॉर्म (DC vs RCB Recent Form):

दिल्ली कैपिटल्स: L, L, W, L, L

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: W, L, W, W, L

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की हालिया फॉर्म अच्छी है।

पिच रिपोर्ट (DC vs RCB Pitch Report- अरुण जेटली स्टेडियम)

अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली की पिच संतुलित मानी जाती है। इस मैदान पर पिछले मुकाबले में 264 रन का बड़ा स्कोर देखने को मिला है। यहां अभी तक 100 (IPL) मैच खेले गए हैं, जिसके आंकड़े इस प्रकार हैं:

पहले बल्लेबाजी पर जीत का प्रतिशत 46%
पहले गेंदबाजी पर जीत का प्रतिशत51%
पहली पारी का औसत स्कोर 172
दूसरी पारी का औसत स्कोर156
पिच अनुकूलपेसर्स के लिए अनुकूल (60%)

DC vs RCB Today Match Prediction सीनारियो 1: अगर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 55–60

  • अनुमानित कुल स्कोर: 190–200

  • मैच परिणाम: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की जीत की संभावना

DC vs RCB Today Match Prediction सीनारियो 2: अगर दिल्ली कैपिटल्स पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 45–50

  • अनुमानित कुल स्कोर: 175–185

  • मैच परिणाम: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की जीत की संभावना

संभावित प्लेइंग XI (DC vs RCB Playing XI Today):

दिल्ली कैपिटल्स प्लेइंग-XI:

केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), नीतीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, विप्रज निगम, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु प्लेइंग-XI:

विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम दार

टॉप बल्लेबाज (DC vs RCB Top Scorer Prediction)

  • केएल राहुल ने पिछले मुकाबले में 67 गेंद में 152 रन की नाबाद पारी खेली है। यह अभी तक टूर्नामेंट में 357 रन बना चुके हैं। इस मैच में भी प्रमुख बल्लेबाज रहेंगे।

  • विराट कोहली टूर्नामेंट में अच्छी फार्म में नजर आए हैं, पिछले मैच में प्लेयर ऑफ़ द मैच भी चुने गए हैं। यह 7 पारियों में 328 रन बना चुके हैं इस मैच में भी बड़ा स्कोर कर सकते हैं।

टॉप गेंदबाज (DC vs RCB Top Bowler Prediction)

  • भुवनेश्वर कुमार बेंगलुरु के तरफ से लगातार अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। इन्होंने 8.25 की इकोनॉमी रेट से गेंदबाजी करते हुए 11 विकेट लिए हैं। इस मैच में भी दिल्ली के बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं।

  • कुलदीप यादव ने पिछले मैच में काफी अच्छी गेंदबाजी की है और दो विकेट लेने में कामयाब रहे हैं। ये अभी तक टूर्नामेंट में कुल 7 विकेट ले चुके हैं। इस मैच में भी विकेट निकाल सकते हैं।

DC vs RCB Today Match Prediction- आज का मैच कौन जीतेगा?

इस मैच में हालिया फॉर्म, टीम संयोजन और हेड-टू-हेड रिकॉर्ड को देखते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को आगे माना जा रहा है। इसके अलावा लुंगी एनगिडी के चोटिल होने से भी दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका लगा है। दिल्ली काफी हद तक केएल राहुल और कुलदीप यादव के प्रदर्शन पर निर्भर करती है।

दिल्ली कैपिटल्स के जीतने की संभावना: 40%

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के जीतने की संभावना: 60%

यह भी पढ़ें: Lungi Ngidi ने खुद दी अपनी इंजरी अपडेट, बताया कैसी है तबीयत? कब होगा कमबैक

IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु स्क्वाड:

दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेट कीपर), अक्षर पटेल (कप्तान), पथुम निसांका, नीतीश राणा, डेविड मिलर, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार, औकिब नबी डार, विप्रज निगम, लुंगी एनगिडी, आशुतोष शर्मा, दुष्मंथा चमीरा, करुण नायर, मिशेल स्टार्क, काइल जैमीसन, रेहान अहमद, पृथ्वी शॉ, अजय जादव मंडल, त्रिपुराना विजय, अभिषेक पोरेल, साहिल पारख, माधव तिवारी

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेट कीपर), जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, विक्की ओस्तवाल, वेंकटेश अय्यर, फिलिप साल्ट, जैकब डफी, नुवान तुषारा, अभिनंदन सिंह, स्वप्निल सिंह, विहान मल्होत्रा, कनिष्क चौहान, सात्विक देसवाल

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।

Tagged:

Royal Challengers Bangalore DELHI CAPITALS (DC) DC vs RCB Today Match Prediction DC vs RCB IPL 2026 DC vs RCB Dream11 Prediction
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

यह मैच अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम दिल्ली में खेला जाएगा।

अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के अनुकूल मानी जाती है।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com