Lungi Ngidi ने खुद दी अपनी इंजरी अपडेट, बताया कैसी है तबीयत? कब होगा कमबैक

Published - 26 Apr 2026, 05:24 PM | Updated - 26 Apr 2026, 05:36 PM

Lungi Ngidi

Lungi Ngidi: IPL 2026 के 35वें मुकाबले में एक ऐसी घटना देखने को मिली जिससे क्रिकेट फैंस की धड़कनें तेज हो गईं। दरअसल अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में चल रहे दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के मैच में पंजाब किंग्स की बैटिंग के दौरान यह हादसा हुआ।

लुंगी एंगिडी (Lungi Ngidi) फील्डिंग करते वक्त गेंद पकड़ने के चक्कर में सिर के बल उल्टा गिर पड़े थे, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। अब इस मामले पर उन्होंने खुद जानकारी देते हुए बताया कि वह फिलहाल कैसे हैं।

Lungi Ngidi को सिर पर लगी थी चोट

LUNGI NGIDI STORY

दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेले जा रहे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने शानदार बल्लेबाजी की थी, जिसके बाद पंजाब किंग्स को 265 रनों का टारगेट दिया था।

दूसरी पारी में रन चेज़ करने उतरी पंजाब किंग्स ने ताबड़तोड़ रन बनाए। इसी दौरान दूसरे ओवर में अक्षर पटेल की गेंद पर प्रियांश आर्या ने ओवर द विकेट शॉट लगाया था, जिसके बाद लुंगी एंगिडी (Lungi Ngidi) ने उसे पकड़ने के लिए दौड़ लगाई।

जैसे ही गेंद उनके सिर के पीछे गई, उन्होंने छलांग लगा दी जिसके बाद वे उल्टे होकर जमीन पर गिरे। सिर का पिछला हिस्सा जमीन से टकराने के बाद लुंगी एंगिडी (Lungi Ngidi) सिर पकड़ कर लेट गए।

इस घटना के बाद फिजियो ने तुरंत एम्बुलेंस के लिए इशारा कर दिया और उन्हें ऑक्सीजन लगाकर स्ट्रेचर पर हॉस्पिटल ले जाया गया। इस दौरान उनके लिए दिल्ली पुलिस ने ग्रीन कॉरिडोर बना दिया था जिससे उन्हें जल्द अस्पताल पहुंचाया जा सके।

RR vs SRH: Ishan Kishan की पारी ने वैभव के शतक पर पानी फेरा, सनराइजर्स हैदराबाद ने पांच विकेट से राजस्थान को हराया

इंस्टाग्राम पर पोस्ट के जरिए बताया

लुंगी एंगिडी (Lungi Ngidi) ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए बताया, "सभी संदेशों के लिए धन्यवाद और मैं अब ठीक हूं। आपको बता दें कि लुंगी एंगिडी अब स्वस्थ हैं और टीम के साथ होटल पहुंच चुके हैं। उनकी गैरमौजूदगी टीम के लिए महंगी साबित हुई। अगर वह मैदान में रहते तो शायद पंजाब किंग्स के लिए यह टारगेट चेज़ करना आसान नहीं होता।

लुंगी (Lungi Ngidi) इस साल कई सारे वेरिएशन्स के साथ आए हैं जिसमें उन्होंने स्लोअर गेंदों का ज्यादा उपयोग किया। इससे पहले लुंगी एंगिडी तेज और पेंट बॉल का ज्यादा इस्तेमाल करते थे।

IPL 2026: जीत रही इनकी टीम, लेकिन 4 बड़े नामों का प्रदर्शन फिसड्डी, अपनी फ्रेंचाइजी के लिए ही बने सिरदर्द

पंजाब किंग्स ने जीत लिया मैच

IPL 2026 के 35वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने 265 के लक्ष्य को चेज़ कर मैच अपने नाम कर लिया। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ किया गया यह रन चेज़ आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज़ साबित हुआ।

इससे पहले भी सबसे बड़े रन चेज़ का रिकॉर्ड पंजाब किंग्स के ही नाम था। इस पारी में प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या ने शानदार बल्लेबाजी की, जिसमें दोनों खिलाड़ियों ने ताबड़तोड़ छक्के और चौके लगाए।

प्रियांश आर्या ने 17 गेंदों में 43 रन, तो वहीं प्रभसिमरन सिंह ने 26 गेंदों में 76 रन की बेमिसाल पारी खेली। आखिर में कप्तान उर्फ 'सरपंच साहब' श्रेयस अय्यर ने 36 गेंदों में 71 रनों की पारी खेलकर आसानी से 1.1 ओवर शेष रहते मैच जीत लिया। शायद इस मुकाबले में लुंगी एंगिडी की मौजूदगी दिल्ली कैपिटल्स को यह जीत दिलवा सकती थी।

KL Rahul की रिकॉर्ड ब्रेकिंग नॉक

दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल ने पंजाब किंग्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज कर लिया।

राहुल ने 67 गेंदों में 152 रन बना दिए और इस पारी में 16 चौके और 9 छक्के लगाए। राहुल बतौर बल्लेबाज इस सीजन लगातार अपनी कंसिस्टेंसी दिखाते रहे।

उनका इस साल का प्रदर्शन 2018 से 2021 की याद दिलाता है, जिसमें केएल राहुल और मयंक अग्रवाल पंजाब किंग्स के लिए ओपनिंग करते हुए दिखते थे।

Tagged:

DC VS PBKS Lungi Ngidi IPL 2026
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स

सीएसके और एमआई ने पांच-पांच बार जीता है
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com