चेन्नई सुपर किंग्स ने अब तक 2 खिलाड़ी किये रिटेन तो 5 खिलाड़ियों को दिखाया बाहर का रास्ता
Published - 20 Jan 2021, 09:27 AM
Table of Contents
आईपीएल 2020 में जिस अंदाज में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने खेला. उसके बाद से साफ़ नजर आने लगा था की ये टीम भविष्य में कुछ बड़े बदलाव करती हुई नजर आ सकती है. आज उस बड़े फैसले का समय आ गया है. जिसको लेकर अब चेन्नई सुपर किंग्स के सूत्रों ने अहम जानकारियां दी है.
चेन्नई सुपर किंग्स ने लिया बड़ा फैसला
यूएई में खेले गये आईपीएल 2020 के अंत में महेंद्र सिंह धोनी ने साफ़ कर दिया था की वो अगले सीजन में एक नई टीम के साथ खेलते हुए नजर आने वाले हैं. जिसका सीधा मतलब था की कुछ बड़े खिलाड़ियों को वो टीम से बाहर का रास्ता दिखाने का फैसला कर चुके थे. अब उसपर मुहर लगता हुआ नजर आ रहा है. हरभजन सिंह को टीम से रिलीज कर दिया है. जिसके बारें में जानकारी उन्होंने खुद पोस्ट करके दिया है. उस पोस्ट में हरभजन सिंह ने लिखा कि
"चेन्नई सुपर किंग्स के साथ मेरा कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने जा रहा है, इस टीम के साथ खेलना मेरे लिए एक अदृभुद अनुभव रहा. कई सारे अच्छे दोस्त बने, कई यादगार पल हमने एक साथ जिए. इनको मैं हमेशा अपने साथ रखूंगा. शुक्रिया पिछले दो सालों के लिए चेन्नई सुपर किंग्स, टीम मैनेजमेंट, सपोर्टिंग स्टाफ और फैंस... ऑल द बेस्ट."
सुरेश रैना पर भी आ गया फैसला
पिछले सीजन की शुरुआत में ही निजी कारणों की वजह से अपना नाम वापस लेने वाले सुरेश रैना के बारें में भी अब रिपोर्ट्स आ रही है की उन्हें टीम ने रिटेन करने का फैसला किया है. वहीँ एक बार फिर से महेंद्र सिंह धोनी ही टीम की कप्तानी करते हुए नजर आयेंगे. ईएसपीएन के मुताबिक पीयूष चावला, मुरली विजय और केदार जाधव को भी भी चेन्नई ने रिलीज कर दिया है. वाटसन ने तो संन्यास ही ले लिया है.
अब कुछ और बड़े फैसले लिए जाने बाकि है. हालाँकि उसके बारें में जल्द ही चेन्नई सुपर किंग्स की टीम बड़ी घोषणा कर सकती है. आज के दिन ही सभी टीमें अपनी रिटेन और रिलीज की लिस्ट को जारी करेंगी. जिसके कारण कुछ और अहम फैसले अन्य टीमें भी करती हुई नजर आ सकती है.
देखें पिछले सीजन की चेन्नई सुपर किंग्स की टीम
महेंद्र सिंह धोनी, ड्वेन ब्रावो, फाफ डुप्लेसिस, शेन वॉट्सन, रविंद्र जडेजा, केदार जाधव, पीयूष चावला, अंबाती रायडू, रितुरात गायकवाड, इमरान ताहिर, केएम आसिम, दीपक चाहर, लुंगी नगिडी, मिचेल सैंटनर, एन जगदीशन, कर्ण शर्मा, मोनू कुमार, शार्दुल ठाकुर, जोश हेजलवुड, मुरली विजय, आर साईं किशोर.
ऑथर के बारे में
यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।