HHA vs NEP-A Today Match Prediction, Match 12 – जानें पिच रिपोर्ट, संभावित स्कोर और मैच प्रेडिक्शन

Published - 24 Aug 2026, 10:40 AM | Updated - 24 Aug 2026, 11:12 AM

HHA vs NEP-A Today Match Prediction
HHA vs NEP-A Top End T20 Series, 2026

HHA vs NEP-A Today Match Prediction: होबार्ट हरिकेन्स एकेडमी और नेपाल ए Top End T20 2026 के 12वें मुकाबले में आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों की शुरुआत टूर्नामेंट में काफी खराब रही है और दोनों टीमें अभी तक अपनी जीत का खाता नहीं खोल पाई है। HHA टीम को अपने पिछले मैच में BAN-HP टीम के खिलाफ 3 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है, तो दूसरी तरफ NEP-A टीम को भी BAN-HP के खिलाफ 9 विकेट से करारी हार झेलनी पड़ी है।

NEP-A इस समय अंक तालिका में अंतिम स्थान पर है, जबकि HHA थोड़ी बेहतर रन रेट के चलते सातवें स्थान पर है। आज दोनों टीमों की कोशिश पहली जीत दर्ज करने की रहेगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और HHA vs NEP-A Today Match Prediction पर नजर डालेंगे।

मैच डिटेल्स (HHA vs NEP-A Match Details)

मैच होबार्ट हरिकेन्स एकेडमी बनाम नेपाल ए
स्टेडियम DXC एरिना नंबर 2, डार्विन, ऑस्ट्रेलिया
मैच की तारीख 24 अगस्त 2026 (03:00 PM)
लाइव स्ट्रीमिंग FANCODE

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (HHA vs NEP-A Head-to-Head)

  • मैच: DNP

  • होबार्ट हरिकेन्स एकेडमी ने जीते: 0

  • नेपाल ए ने जीते: 0

  • ड्रॉ/टाई: 0

हालिया फॉर्म (HHA vs NEP-A Recent Form)

होबार्ट हरिकेन्स एकेडमी: L, L,

नेपाल ए: L, L

पिच रिपोर्ट (HHA vs NEP-A Pitch Report- DXC एरिना नंबर 2)

HHA vs NEP-A DXC एरिना नंबर 2, डार्विन, ऑस्ट्रेलिया में खेला जाएगा। इस मैदान पर अभी तक ज्यादा मैच नहीं खेले गए हैं। पिछले मैच में पिच संतुलित नज़र आई। पिच रिपोर्ट के आधार पर HHA vs NEP-A Today Match Prediction में पेसर्स अहम भूमिका निभाएंगे।

HHA vs NEP-A Today Match Prediction – संभावित स्कोर

सिनारियो 1: अगर नेपाल ए टीम पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 35–40

  • अनुमानित कुल स्कोर: 120–130

  • मैच परिणाम: होबार्ट हरिकेन्स एकेडमी की जीत की संभावना

सीनारियो 2: अगर होबार्ट हरिकेन्स एकेडमी टीम पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 40–45

  • अनुमानित कुल स्कोर: 145–155

  • मैच परिणाम: होबार्ट हरिकेन्स एकेडमी की जीत की संभावना

संभावित प्लेइंग XI (HHA vs NEP-A Playing XI Today)

होबार्ट हरिकेन्स एकेडमी प्लेइंग-XI:

जेक डोरान (कप्तान, विकेटकीपर), ब्रैडली होप, निवेथन राधाकृष्णन, टीग वायली, टिम वार्ड, जैक कर्टेन, नितेश सैमुअल, रफ मैकमिलन, कैलेन मालाडे, गैब बेल, केसी बार्टन।

नेपाल ए प्लेइंग-XI:

कुशल भुर्तेल, त्रित राज दास, अनिल साह, पवन सर्राफ, कुशल मल्ल, लोकेश बम, शाहब आलम, नारायण जोशी, रिजान ढकाल, बिपिन खत्री, आकाश चंद।

टॉप बल्लेबाज और गेंदबाज (HHA vs NEP-A Key Players)

टॉप बल्लेबाज

  • कुशल भुर्तेल NEP-A टीम के सबसे प्रमुख बल्लेबाज हैं। पिछले मैच में इन्होंने 46 रन बनाए हैं। इस मैच में भी पावर प्ले में तेजी से रन बना सकते हैं।

  • टीग वायली ने भी होबार्ट हरिकेन्स एकेडमी टीम की तरफ से पिछले मैच में सबसे ज्यादा 78 रन बनाए हैं। यह इस मैच में भी अच्छी पारी खेल सकते है।

टॉप गेंदबाज

  • पवन सर्राफ ने NEP-A की ओर से सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए हैं और 41 रन बनाए हैं। इस मैच में भी इनसे अच्छी गेंदबाजी की उम्मीद है।

  • रफ मैकमिलन होबार्ट हरिकेन्स एकेडमी टीम की ओर से पिछले मैच का सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले गेंदबाज हैं इन्होंने अभी तक 3 विकेट लिए हैं इस मैच में यह प्रमुख खिलाड़ी की भूमिका में होंगे।

HHA vs NEP-A Win Probability: जानें कौन मारेगा बाजी?

होबार्ट हरिकेन्स एकेडमी की गेंदबाजी यूनिट काफी मजबूत है और बल्लेबाजी यूनिट में भी गहराई है। दूसरी तरफ नेपाल ए टीम काफी हद तक कुशल भुर्तेल और लोकेश बम के प्रदर्शन पर निर्भर करती है। ऐसे में होबार्ट हरिकेन्स एकेडमी टीम का पक्ष इस मैच में मजबूत नजर आ रहा है।

होबार्ट हरिकेन्स एकेडमी के जीतने की संभावना: 60%

नेपाल ए के जीतने की संभावना: 40%

यह भी पढ़ें: VIC vs BHP Today Match Prediction, Match 11 – जानें पिच रिपोर्ट, संभावित स्कोर और मैच प्रेडिक्शन

HHA vs NEP-A Top End T20 2026: दोनों टीमों की पूरी स्क्वाड

होबार्ट हरिकेन्स एकेडमी टीम स्क्वाड:

जेक डोरान (कप्तान, विकेटकीपर), गैब बेल, मार्कस बीन, ब्रैडली होप, रफ मैकमिलन, कैलेन मालाडे, विल प्रेस्टविज, निवेथन राधाकृष्णन, बिली स्टेनलेक, टिम वार्ड, टीग वायली, केसी बार्टन, जैक कर्टेन, नितेश सैमुअल

नेपाल ए टीम स्क्वाड:

अनिल कुमार साह (कप्तान), कुशल भुर्तेल, मयण यादव, दीपक प्रसाद डुमरे, लोकेश बम, कुशल मल्ल, त्रित राज दास, पवन सर्राफ, युवराज खत्री, बिपिन खत्री, शाहब आलम, रिजान ढकाल, आकाश चंद, राशिद खान, नारायण जोशी।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार के real-money gaming को बढ़ावा नहीं देता है।

Tagged:

Hobart Hurricanes Academy Top End T20 2026 HHA vs NEP-A Today Match Prediction Nepal-A HHA vs NEP-A Dream11 Prediction
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com