IND vs SL: भारत ने कोलंबो टेस्ट के पहले दिन बनाए 300 रन, पडिक्कल ने फिर ठोका शतक; गिल ने भी जड़ा अर्धशतक
Published - 23 Aug 2026, 05:21 PM | Updated - 23 Aug 2026, 06:01 PM
Table of Contents
IND vs SL Colombo Test Day 1: कोलंबो के एसएससी ग्राउंड में 23 अगस्त से भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला शुरू हुआ। मैच का पहला दिन काफी हद तक भारतीय टीम के नाम रहा। पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने दिन का खेल खत्म होने तक 85 ओवर में 300/5 का स्कोर बना लिया।
देवदत्त पडिक्कल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए लगातार दूसरे टेस्ट में शतक जड़ा। वहीं, कप्तान शुभमन गिल ने भी अर्धशतकीय पारी खेली। IND vs SL कोलंबो टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म होने पर ध्रुव जुरेल और सारांश जैन नाबाद लौटे।
केएल राहुल सस्ते में आउट, जायसवाल अर्धशतक से चूके

टॉस जीतकर भारतीय टीम ने IND vs SL कोलंबो टेस्ट में पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। इसके बाद, भारत को 37 रन की शुरुआत मिली। टीम इंडिया का पहला केएल राहुल (18) के रुप में गिरा, जो ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद पर शॉट खेलने के प्रयास में कैच आउट हो गए। उनके जोड़ीदार यशस्वी जायसवाल काफी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे लेकिन फिर अर्धशतक के नजदीक जाकर आउट हो गए। उन्होंने 53 गेंदों में नौ चौकों की मदद से 45 रन बनाए।
IND vs SL दूसरे टेस्ट में पडिक्कल-गिल की शतकीय साझेदारी
ओपनर्स के आउट होने के बाद, IND vs SL कोलंबो टेस्ट के पहले दिन भारत की पारी को आगे बढ़ने की जिम्मेदारी देवदत्त पडिक्कल और कप्तान शुभमन गिल ने उठाई। इन दोनों ने काफी संभलकर बल्लेबाजी की लेकिन मौका मिलने पर रन भी बटोरे। इनके बीच तीसरे विकेट के लिए 120 रनों की साझेदारी हुई। गिल ने 50 रन बनाए लेकिन चाय से पहले आउट हो गए, जिससे भारत को 186 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा।
पडिक्कल का लगातार दूसरा टेस्ट शतक, जडेजा ने भी दिखाया दम
चाय से पहले देवदत्त पडिक्कल का भी अर्धशतक पूरा हो गया था और उन्होंने अपने तीसरे सत्र में भी काफी अच्छी बल्लेबाजी की और दौरे पर लगातार दूसरे टेस्ट में शतक जड़ा। हालांकि, कप्तान गिल के बाद बल्लेबाजी करने आए ऋषभ पंत ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक पाए और 3 के निजी स्कोर पर उन्हें चोट के कारण रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा।
इसके बाद, बल्लेबाजी करने आए रविंद्र जडेजा ने पडिक्कल का पूरा साथ दिया। दोनों ने स्कोर को 250 के पार पहुंचाया। पडिक्कल ने 117 रन बनाए और 283 के स्कोर पर आउट हुए। जडेजा 43 रन बनाकर दिन के अंतिम ओवर में पवेलियन लौटे। इनके बीच पांचवें विकेट के लिए 74 रनों की साझेदारी हुई।
जुरेल-सारांश लौटे नाबाद, असिथा फर्नांडो रहे सबसे सफल गेंदबाज
स्टंप्स से पहले डेब्यूटांट सारांश जैन (4*) ने पांच गेंदों का सामना किया और चौके के साथ अपना खाता खोला। इस तरह दिन का खेल समाप्त हुआ। सारांश के साथ जुरेल भी 7 रन बनाकर नाबाद लौटे। IND vs SL कोलंबो टेस्ट के पहले दिन श्रीलंका की तरफ से सबसे सफल गेंदबाज असिथा फर्नांडो रहे, जिन्होंने 3 विकेट झटके।
यह भी पढ़ें: श्रीलंका के बाद अब सीधे इस टीम के साथ टेस्ट सीरीज खेलेगी टीम इंडिया, आज ही नोट कर लें तारीख और समय
ऑथर के बारे में
यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।