कोलंबो टेस्ट के बीच क्रिकेट जगत में मचा हड़कंप, हथकड़ी में नजर आया स्टार गेंदबाज
Table of Contents
Star cricketer arrested amid Colombo Test: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड पर रविवार (23 अगस्त) से दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच शुरू हुआ। मुकाबले के पहले दिन का खेल भारतीय टीम के नाम रहा। स्टंप्स तक टीम इंडिया ने 5 विकेट के नुकसान पर 300 रन बनाए।
देवदत्त पडिक्कल का बल्ला एक बार फिर जमकर चला और उन्होंने लगातार दूसरे टेस्ट में शतक जड़ दिया। वहीं, कप्तान शुभमन गिल ने भी अर्धशतकीय पारी खेली। हालांकि, इस मुकाबले (Colombo Test) के बीच क्रिकेट जगत में एक अलग ही वजह से हलचल मच गई है।
Colombo Test के बीच स्टार क्रिकेटर हथकड़ी पहने आया नजर

दरअसल, भारत-श्रीलंका कोलंबो टेस्ट (Colombo Test) के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स पुलिस की हथकड़ी में नजर आ रहे हैं। यह वीडियो डर्बी का बताया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कार्स पुलिसकर्मियों से घिरे हुए हैं और उनके हाथ पीछे की ओर हथकड़ी से बंधे हैं। इस दौरान इंग्लैंड टीम के उनके साथी मैथ्यू पॉट्स और पूर्व टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स भी वीडियो में नजर आ रहे हैं।
Durham bowler Brydon Carse, who is in England squad for second Test, was released without charge after a nightclub incident while celebrating victory over Derbyshire@willis_macp has the details ⤵️https://t.co/4YXyQWChe5 pic.twitter.com/zFKA3lgPVi
— Telegraph Cricket (@TeleCricket) August 23, 2026
ब्रायडन कार्स को कुछ देर बात किया गया रिहा, बेन स्टोक्स भी चर्चा में
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने ब्रायडन कार्स को कुछ देर के लिए हिरासत में लिया, लेकिन गिरफ्तार नहीं किया था। इसके तुरंत बाद वह टीम होटल लौट आए। अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि पुलिस ने उन्हें हथकड़ी क्यों लगाई। हालांकि, टेलीग्राफ ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि कार्स पर ड्रिंक गिर गई थी, जिसके बाद कहा-सुनी हुई। पुलिस को बुलाया नहीं गया था, वे पहले से ही क्लब के बाहर मौजूद थे।
वीडियो वायरल होते ही इंग्लैंड के पूर्व टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स भी चर्चा में आ गए, क्योंकि बैकग्राउंड में उन्हें भी स्पॉट किया गया। जैसे ही स्टोक्स को अहसास हुआ कि कैमरे में वे भी रिकॉर्ड हो रहे हैं, तो वे छिपते नजर आए।
ECB ने मामले की शुरू की जांच
ब्रायडन कार्स वाली कंट्रोवर्सी को लेकर इंग्लैंड क्रिकेट ने जांच शुरू कर दी है। ECB ने बयान में कहा,
"हमें डर्बी में कल रात हुई एक घटना के बारे में जानकारी है और हम अभी इसकी जांच कर रहे हैं। जैसे ही संभव होगा, हम आगे की जानकारी देंगे।"
बता दें कि ब्रायडन कार्स को पाकिस्तान के खिलाफ लीड्स में खेले गए पहले टेस्ट के लिए चुना गया था लेकिन उन्हें प्लेइंग XI में जगह नहीं मिली। इसके बाद, उन्हें रिलीज कर दिया गया, ताकि वे काउंटी चैंपियनशिप में जाकर डरहम के लिए खेल सकें। उन्होंने 26 रन बनाए और 82 रन देकर 2 विकेट लिए, जिससे डरहम ने डर्बीशायर को तीन दिन के अंदर ही हरा दिया। इसी जीत का जश्न मनाने के दौरान कार्स को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया।
यह भी पढ़ें: IND vs SL: भारत ने कोलंबो टेस्ट के पहले दिन बनाए 300 रन, पडिक्कल ने फिर ठोका शतक; गिल ने भी जड़ा अर्धशतक