श्रीलंका सीरीज से पहले कोच की दर्दनाक मौत, साथी क्रिकेटर से झगड़े के बाद गंवाई जान
Published - 14 Aug 2026, 09:58 AM | Updated - 14 Aug 2026, 10:49 AM
Table of Contents
भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज (IND vs SL) से पहले क्रिकेट जगत को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है. कोलंबो में एक मुकाबले के दौरान खिलाड़ियों के बीच हुए विवाद के बाद 62 वर्षीय कोच का निधन हो गया है. घटना के बाद पुलिस इस मामले की जांच शुरू की और 17 साल के क्रिकेटर को हिरासत में ले लिया गया है. आइए इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला.....
IND vs SL टेस्ट सीरीज से पहले कोच की दर्दनाक मौत

भारत के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले श्रीलंका क्रिकेट टीम के लिए बुरी खबर सामने आई है. कोलंबो में खेले गए मैच में एक विवाद के बाद 62 वर्षीय क्रिकेट कोच सुमित फर्नांडो की मौत हो गई है. इसके बाद से ही पुलिस मामले की जांच कर रही है.
8 अगस्त को कोलंबो स्थित ब्लूमफील्ड क्रिकेट एंड एथलेटिक क्लब पर घटित हुई घटना में दो खिलाड़ी पानी पीने को लेकर एक-दूसरे से भिड़ गए. पुलिस के हवाले से मिली रिपोर्ट के मुताबिक जब खिलाड़ी पानी पीने के लिए गए तो उसमें पानी नहीं आ रहा था.
IND vs SL गॉल टेस्ट इस खिलाड़ी के लिए बन सकता है काल, खेल सकता है अपना आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला
खिलाड़ियों के साथ हुई बहस
नल में पानी ना आने की वजह से कोच और खिलाड़ियों के बीच माहौल गरमा गया और बहस शुरू हो गई. इस बीच दो खिलाड़ी एक-दूसरे के साथ हाथापाई करने लगते हैं. इसी दौरान तथाकथित 17 वर्षीय लड़का कोच सुमित फर्नांडो पर हमला कर देता है. फिर उन्हें एक अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उन्होंने आखिरी सांस ली. हालांकि, उनकी मौत की वजह अभी तक सामने नहीं आई है. लेकिन खबर है कि सुमित फर्नांडो को पहले से ही दिल से जुड़ी समस्याएं थीं.
कुसल मेंडिस से था खास रिश्ता
सुमित फर्नांडो श्रीलंका के विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल मेंडिस के भी कोच रह चुके हैं. उनकी निगरानी में उन्होंने बहुत कुछ सिखा और अब श्रीलंकाई क्रिकेट टीम की कमान संभाल रहे हैं. उनके अलावा उन्होंने कई युवा क्रिकेटरों को कोचिंग दी थी. ब्लूमफील्ड क्रिकेट एंड एथलेटिक क्लब के लिए वह केवल कोच ही नहीं थे, बल्कि इस क्लब के क्यूरेटर की भी वह भूमिका निभा चुके हैं.
IND vs SL: एक दिन पहले गॉल टेस्ट के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन फाइनल, एक साथ खेलेंगे 3 स्पिनर
Tagged:
team india IND vs SL Sumith Fernandoऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर