एक दिन पहले गॉल टेस्ट के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन फाइनल, एक साथ खेलेंगे 3 स्पिनर
Table of Contents
India Playing XI Galle Test: श्रीलंका दौरे पर भारतीय टीम को दो मैचों की टेस्ट सीरीज में हिस्सा लेना है। दौरे पर टीम इंडिया 4 अगस्त को ही आ गई थी। इसके बाद, भारत ने तीन दिवसीय अभ्यास मैच में हिस्सा लिया था, ताकि अपनी तैयारियों को मजबूत कर सके।
अब इन दोनों टीमों के बीच सीरीज की शुरुआत के लिए 24 घंटे से भी कम का समय रह गया है। 15 अगस्त से गॉल में शुरू होने वाले मुकाबले के साथ सीरीज का आगाज हो जाएगा। इसी के साथ टीम इंडिया (Team India) का श्रीलंका में पिछले 9 साल से टेस्ट न खेलने का सूखा भी समाप्त हो जाएगा।
भारत और श्रीलंका टेस्ट सीरीज की गॉल से होगी शुरुआत

श्रीलंका में जब भी कोई टीम टेस्ट सीरीज खेलनी आती है तो उसे गॉल के गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में जरूर खिलाया जाता है, क्योंकि यह मैदान घरेलू टीम के लिहाज से फायदेमंद माना जाता है। शायद यही वजह है कि भारत (India) के खिलाफ सीरीज का पहला मैच ही इसी मैदान पर रखा गया है।
इस वेन्यू पर स्पिन गेंदबाजों को काफी मदद मिलती है। टीम इंडिया (Team India) ने गाले में आखिरी बार 2017 के श्रीलंका दौरे पर खेला था। तब भारत ने शानदार जीत दर्ज की थी और इस बार भी ऐसा ही प्रयास होगा।
गॉल टेस्ट के लिए India की प्लेइंग XI पर सभी की नजर
श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच के लिए भारत (India) की प्लेइंग XI क्या होगी, इसे लेकर माथापच्ची शुरू हो गई है। कुछ समय पहले तक ग्यारह खिलाड़ी फिक्स लग रहे थे लेकिन जसप्रीत बुमराह और साई सुदर्शन के बाहर होने से चीजें बदल गईं।
अब बुमराह की जगह किसे मौका मिलेगा, यह सवाल काफी पूछा जा रहा है। इसके दावेदार प्रसिद्ध कृष्णा और गुरनूर बरार हैं। वहीं, साई की जगह देवदत्त पडीक्कल ने दावेदारी पेश की है। नंबर-6 के लिए सरफराज खान और ध्रुव जुरेल के बीच लड़ाई है।
तीन स्पिनर्स के साथ भारत संभाल सकता है मोर्चा
गॉल टेस्ट में टीम इंडिया की प्लेइंग XI में कितने स्पिन गेंदबाज खेलेंगे, यह भी एक सवाल है। पारंपरिक रूप से गॉल स्टेडियम की पिच स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार होती है। इसी वजह से संभावना है कि भारत गेंदबाजी विभाग में दो तेज गेंदबाजों के साथ तीन स्पिन विकल्प चुन सकता है। ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और मानव सुथार के साथ स्पेशलिस्ट स्पिनर कुलदीप यादव को मौका दिए जाने की उम्मीद नजर आ रही है।
श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडीक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा
Tagged:
shubman gill team india kl rahul ravindra jadeja kuldeep yadav Sri Lanka Cricket team Manav Suthar India Tour of Sri Lanka 2026