8 हजार रन, 70 बार 50+ स्कोर... यूँ ही नहीं गंभीर ने इस दिग्गज को दी टीम इंडिया के कोचिंग स्टाफ में जगह

Published - 13 Aug 2026, 09:27 PM | Updated - 14 Aug 2026, 01:00 PM

Team India

Team India: टीम इंडिया (Team India) के हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) के सपोर्ट स्टाफ में कई अनुभवी दिग्गज मौजूद हैं। इनमें एक ऐसा नाम भी शामिल है, जिसने भले ही भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेला, लेकिन घरेलू क्रिकेट में अपनी बल्लेबाजी से खूब रन बनाए।

इस दिग्गज ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 8 हजार से ज्यादा रन बनाए और 70 बार 50 या उससे अधिक का स्कोर खड़ा किया। संन्यास के बाद भी उन्होंने क्रिकेट का साथ नहीं छोड़ा और लंबे समय तक युवा खिलाड़ियों को तराशने का काम किया। यही वजह है कि गंभीर के कोचिंग स्टाफ में उन्हें एक अहम जिम्मेदारी मिली हुई है।

सितांशु कोटक ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में बनाए 8061 रन

यह दिग्गज कोई और नहीं बल्कि टीम इंडिया के बैटिंग कोच सितांशु कोटक (Sitanshu Kotak) हैं। बाएं हाथ के इस पूर्व बल्लेबाज ने अपने घरेलू करियर में मुख्य रूप से सौराष्ट्र का प्रतिनिधित्व किया। कोटक ने 130 फर्स्ट क्लास मैचों में 41.76 की औसत से 8061 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 15 शतक और 55 अर्धशतक निकले।

इस तरह उन्होंने कुल 70 बार 50 या उससे ज्यादा रन का आंकड़ा पार किया। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 168 रन रहा। इसके अलावा उन्होंने गेंद से भी योगदान दिया और 70 विकेट अपने नाम किए। लिस्ट-A क्रिकेट में भी कोटक ने 89 मैचों में 3000 से ज्यादा रन बनाए।

संन्यास के बाद कोचिंग में भी छोड़ी अपनी छाप

खेल से संन्यास लेने के बाद सितांशु कोटक ने कोचिंग की दुनिया में कदम रखा। उन्हें घरेलू क्रिकेट और युवा खिलाड़ियों के साथ काम करने का लंबा अनुभव है। वह नेशनल क्रिकेट अकादमी से जुड़े रहे और कई मौकों पर India A टीम के हेड कोच की जिम्मेदारी भी संभाली।

कोटक ने युवा बल्लेबाजों की तकनीक पर काम करने के साथ-साथ भारतीय टीम से जुड़े खिलाड़ियों के साथ भी काम किया है। इसी अनुभव के कारण भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने उन पर भरोसा जताया। लंबे घरेलू करियर के कारण वह बल्लेबाजों की तकनीकी कमियों को समझने और उन्हें सुधारने में माहिर माने जाते हैं।

गंभीर के कोचिंग स्टाफ में मिली बड़ी जिम्मेदारी

जनवरी 2025 में सितांशु कोटक को भारतीय सीनियर टीम का बैटिंग कोच बनाया गया। इसके बाद से वह गौतम गंभीर की अगुआई वाले कोचिंग स्टाफ का अहम हिस्सा बने हुए हैं।

कोटक के पास भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने का अनुभव नहीं है, लेकिन लगभग दो दशक लंबे घरेलू करियर में उन्होंने जिस निरंतरता से रन बनाए, वह उनकी काबिलियत बताने के लिए काफी है। 8061 फर्स्ट क्लास रन, 15 शतक और 55 अर्धशतक जैसे आंकड़े साबित करते हैं कि गंभीर के कोचिंग स्टाफ में उन्हें यूं ही जगह नहीं मिली है। अब उनका अनुभव टीम इंडिया के बल्लेबाजों की तकनीक और प्रदर्शन को बेहतर बनाने में इस्तेमाल हो रहा है।

यह भी पढ़े: CSK-GT के बीच बड़ा ट्रेड, शिवम दुबे से हो रही इस स्टार भारतीय खिलाड़ी की अदला-बदली

Tagged:

team india Gautam Gambhir Sitanshu Kotak
Vineet Kishor

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com