IND vs Sl, Pitch Report: कैसी है Galle टेस्ट की पिच, बल्लेबाज या गेंदबाज जाने किसे करेगी मदद

Published - 13 Aug 2026, 01:43 PM | Updated - 13 Aug 2026, 04:26 PM

IND Vs SL 1

भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज (IND vs SL) के शुरू होने में कुछ ही दिन बचे हैं. 15 अगस्त से दोनों टीमें आमने-सामने होगी, जिसकी मेजबानी की जिम्मेदारी गॉल क्रिकेट स्टेडियम को सौंपी गई है. इस मुकाबले का आगाज भारतीय समयानुसार सुबह 10:00 बजे से होगा. शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम यह भिड़ंत अपने नाम कर सीरीज की शानदार शुरुआत करना चाहेगी. लेकिन इससे पहले चलिए जानते हैं कि IND vs SL पहले टेस्ट के दौरान पिच का मिजाज किसका रहेगा?

IND vs SL: कैसा रहेगा पिच का मिजाज

Pitch

श्रीलंका के गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की गिनती दुनिया के सबसे चुनौतीपूर्ण टेस्ट मैदानों में होती है. अगर इस स्टेडियम की पिच की बात की जाए तो यहां शुरुआत में बल्लेबाजों का जलवा देखने के मिलता है. लेकिन आखिरी यानी चौथी पारी तक कहानी पूरी तरह बदल जाती है.

यह पारी बल्लेबाजों के लिए अग्निपरीक्षा जैसी रहती है. गॉल स्टेडियम के आँकड़े भी इस बात की गवाही देते हैं. इस मैदान पर पहली पारी का औसतन स्कोर 375 रन है. आयरलैंड के खिलाफ खेले गए एक मुकाबले में श्रीलंका ने तीन विकेट के नुकसान पर 704 रन स्कोरबोर्ड पर लगा दिए थे, जो कि अब तक का सबसे सर्वोच्च स्कोर है.

डोमेस्टिक में बनाए 9000 से ज्यादा रन, भारत के लिए डेब्यू पर जड़ी फिफ्टी, फिर भी सिर्फ 1 मैच के बाद ही खत्म हुआ इंटरनेशनल करियर

किसका देगी पिच साथ?

वहीं, अगर गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में चौथी पारी के औसत स्कोर पर नजर डाली जाए तो यह 154 है, जो कि पहली पारी के एवरेज स्कोर की तुलना में आधे से भी कम है. हालांकि, कई दमदार बल्लेबाज अपने धमाकेदार प्रदर्शन से इस मैदान पर अपना जलवा बिखेर चुके हैं.

पाकिस्तान ने 344 रनों के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा कर इतिहास रच दिया था. लेकिन उसके अलावा अब तक यह कारनामा नहीं किया है. गॉल स्टेडियम की पिच पिच धीमी और स्पिन-फ्रेंडली रहती है, जिसकी वजह से जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है बल्लेबाजों के लिए रन बनाना मुश्किल हो जाता है.

टॉस जीतकर कप्तान कर सकते हैं पहले बल्लेबाजी का चयन

15 अगस्त को खेले जाने वाले भारत बनाम श्रीलंका पहले टेस्ट मैच में कप्तान टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का चयन कर सकते हैं. ताकि शुरुआत में ही बल्लेबाज धुआंधार प्रदर्शन कर टीम को मजबूत स्थिति तक पहुंचा दें और फिर जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ें गेंदबाज विरोधी टीम के बल्लेबाजों के लिए काल साबित हो सके. मैच के पहले दिन पिच पर बल्लेबाजों को मदद मिल सकती है. फिर बाद के दिनों में पिच टूटने लगती है, जिसके कारण स्पिनर्स के लिए गेंद को घुमाना आसान हो जाता है. गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में तेज गेंदबाजों को ज्यादा मदद नहीं मिलती है.

IND vs SL टेस्ट सीरीज के लिए दोनों देशों की टीम

भारत: शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, औकिब नबी, सरफराज खान.

श्रीलंका: धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), लाहिरू उदाना, निशान मदुश्का, कामिंदु मेंडिस, दिनेश चंडीमल, पसिंदु सोरियाबंदरा, सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला, रमेश मेंडिस, प्रभात जयसूर्या, केशरा नुवांथा, मिलन रथनायके, असिथा फर्नांडो, लाहिरु कुमारा, विश्वा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका.

Tagged:

team india IND vs SL Sri Lanka Team
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com