न JioHotstar, न SonyLIV... इस प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे भारत-अफगानिस्तान T20I सीरीज की Live Streaming
Published - 13 Aug 2026, 09:24 AM | Updated - 13 Aug 2026, 01:43 PM
Table of Contents
IND vs AFG: टीम इंडिया की श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी है. गाले में 15 अगस्त से दोनों टीमें पहले टेस्ट के लिए एक-दूसरे से भिड़ेंगी. आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की रेस में अपनी दावेदारी मजबूत करने के लिए भारत को यह सीरीज किसी भी कीमत में जीतनी होगी. इस बीच अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाली टी20 सीरीज (IND vs AFG) की लाइव स्ट्रीमिंग को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है.
IND vs AFG टी20 सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग पर आया बड़ा अपडेट

वैसे भारतीय टीम के ज्यादा घरेलू मुकाबलों के ब्रॉडकास्टिंग राइट्स स्टार स्पोर्ट्स, सोनीलीव जैसे बड़े नेटवर्क्स के पास होते हैं. फिलहाल, भारत में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मैचों के टीवी प्रसारण की ज़िम्मेदारी स्टार स्पोर्ट्स के पास है, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार पर उपलब्ध है.
लेकिन IND vs AFG टी20 सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग की स्थिति अलग है. भले ही भारत बनाम अफगानिस्तान सीरीज दिल्ली में खेली जानी है, मगर इसकी आधिकारिक मेजबानी अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड को मिली है. इसलिए सीरीज के ब्रॉडकास्टिंग और लाइव स्ट्रीमिंग की जिम्मेदारी एसीबी के हाथों में है.
इस एप में उठा सकते हैं मैच का लुत्फ
अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने IND vs ENG टी20 सीरीज की मेजबानी स्पोर्ट्स एग्रीगेटर प्लेटफॉर्म फैनकोड को सौंपी है. फैंस फैनकोड ऐप, वेबसाइट और कनेक्टेड टीवी पर इन मुकाबलों का लुत्फ उठा सकते हैं. इसके अलावा फैनकोड के डिस्ट्रीब्यूशन पार्टनर्स जैसे जियो टीवी, अमेजन प्राइम, टाटा प्ले बिंज, वाचो और क्रिक्स पर भी भारत बनाम अफगानिस्तान टी20 सीरीज का लाइव परसारण किया जाएगा. फैनकोड के सह-संस्थापक यानिक कोलाको ने इस बारे में खुशी जताते हुए कहा कि उन्हें एक और भारतीय सीरीज़ के अधिकार हासिल करने से उनकी क्रिकेट कवरेज काफी मज़बूत हो जाती है.
ऐसा रहेगा IND vs AFG टी20 सीरीज का शेड्यूल
भारत बनाम अफगानिस्तान टी20 सीरीज के शेड्यूल की बात की जाए तो 13 सितंबर को पहला टी20 खेला जाएगा. जबकि 15 सितंबर को दूसरे टी20 का आयोजन किया जाना है. 17 सितंबर को दोनों टीमें तीसरा और आखिरी मैच खेलेगी. बता दें कि दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम को इस सीरीज की मेजबानी की जिम्मेदारी मिली है.
IND vs AFG का शेड्यूल
| मैच | तारीख | दिन | स्थान | समय |
|---|---|---|---|---|
| पहला टी20I | 13 सितंबर 2026 | रविवार | अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली | शाम 7:00 बजे |
| दूसरा टी20I | 15 सितंबर 2026 | मंगलवार | अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली | शाम 7:00 बजे |
| तीसरा टी20I | 17 सितंबर 2026 | गुरुवार | अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली | शाम 7:00 बजे |
Tagged:
team india afghanistan cricket team IND vs AFGऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर