सिर्फ गांगुली ही नहीं, बल्कि धोनी से लेकर सचिन तक, टीम इंडिया के इन 5 स्टार प्लेयर्स को मिल चुकी है जान से मारने की धमकी

Published - 12 Aug 2026, 09:31 PM

Team India 1

Team India: भारतीय क्रिकेटर्स की लोकप्रियता पूरी दुनिया में देखने को मिलती है, लेकिन कई बार यही स्टारडम उनके लिए बड़ी परेशानी भी बन चुका है। टीम इंडिया (Team India) के कई दिग्गज खिलाड़ियों को अलग-अलग समय पर जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं।

इनमें पूर्व कप्तान से लेकर वर्ल्ड कप विजेता खिलाड़ी और स्टार तेज गेंदबाज तक शामिल हैं। हाल ही में एक और दिग्गज भारतीय क्रिकेटर और उनके परिवार को धमकी मिलने का मामला सामने आया, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां भी हरकत में आ गईं। आइए जानते हैं उन 5 भारतीय क्रिकेटर्स के बारे में, जिन्हें जान से मारने की धमकी मिल चुकी है।

गांगुली ही नहीं, Team India के इन 5 खिलाड़ियों को भी मिली है जान से मारने की धमकी

सौरव गांगुली

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) और उनकी पत्नी डोना को हाल ही में धमकी भरे पत्र मिलने का मामला सामने आया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गांगुली परिवार को पिछले कई महीनों से ऐसे पत्र मिल रहे थे, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। कोलकाता पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स और सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच में जुटी हैं।

महेंद्र सिंह धोनी

भारत को टी20 वर्ल्ड कप, वनडे वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी जिताने वाले महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) भी धमकी का सामना कर चुके हैं। साल 2008-09 के दौरान धोनी के परिवार को कथित तौर पर फिरौती और धमकी से जुड़े पत्र मिले थे। मामले के बाद पुलिस ने उनकी सुरक्षा बढ़ा दी थी और जनवरी 2009 में तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया गया था।

सचिन तेंदुलकर

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) की सुरक्षा को लेकर भी बड़ा खतरा सामने आ चुका है। नवंबर 2008 में नागपुर पुलिस को आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से सचिन को संभावित खतरे की जानकारी मिली थी। इसके बाद भारत के नागपुर टेस्ट से पहले मास्टर ब्लास्टर की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।

गौतम गंभीर

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज और मौजूदा टीम इंडिया हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) को अप्रैल 2025 में धमकी भरे ईमेल मिले थे। शुरुआती रिपोर्टों में ईमेल भेजने वाले ने खुद को ‘ISIS Kashmir’ से जुड़ा बताया था। गंभीर ने इसकी शिकायत दिल्ली पुलिस से की, जिसके बाद जांच शुरू हुई। बाद में पुलिस ने इस मामले में एक 21 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया था।

मोहम्मद शमी

टीम इंडिया (Team India) के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। मई 2025 में उन्हें ईमेल के जरिए जान से मारने की धमकी मिलने की खबर सामने आई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए उत्तर प्रदेश के अमरोहा में एफआईआर दर्ज की गई और पुलिस ने जांच शुरू की। इस घटना ने शमी के फैंस की चिंता भी बढ़ा दी थी।

यह भी पढ़े: रे#प के आरोप में गिरफ्तार हुआ भारतीय क्रिकेटर, IPL में दिल्ली कैपिटल्स के लिए उड़ाता छक्के-चौके

Vineet Kishor

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com