IRE vs AFG Today Match Prediction, 5th ODI – सीरीज में क्लीन स्वीप से बच पाएगा आयरलैंड? जानें मैच प्रेडिक्शन रिपोर्ट
Published - 13 Aug 2026, 01:39 PM
Table of Contents
IRE vs AFG Today Match Prediction: अफगानिस्तान टीम ने एकदिवसीय श्रृंखला में अपना दबदबा जारी रखते हुए मेजबान टीम को चौथे वनडे में 42 रन से मात दी है। इस जीत के साथ अफगानिस्तान टीम ने श्रृंखला को भी अपने नाम कर लिया है। चौथा वनडे में अफगानिस्तान टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इब्राहिम ज़द्रान और सेदिकुल्लाह अटल के शतक की मदद से 343 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया।
दूसरी पारी में आयरलैंड टीम के बल्लेबाजों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन टीम 301 रन तक ही पहुंच पाई। आयरलैंड की ओर से एंड्रयू बालबर्नी ने शतक लगाया है और कर्टिस कैम्फर ने 84 रन बनाए हैं। गेंदबाजी यूनिट से राशिद खान ने इस मैच में भी 3 विकेट लिए हैं। इस आखिरी मैच में आयरलैंड टीम श्रृंखला में क्लीन स्वीप को टालने का प्रयास करेगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और IRE vs AFG Today Match Prediction पर नजर डालेंगे।
मैच डिटेल्स (IRE vs AFG 5th ODI Match Details)
| मैच | आयरलैंड बनाम अफगानिस्तान पांचवा वनडे |
| स्टेडियम | सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब, बेलफास्ट |
| मैच की तारीख | 14 अगस्त 2026 (03:15 PM) |
| लाइव स्ट्रीमिंग | FANCODE |
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (IRE vs AFG Head-to-Head)
मैच: 13
आयरलैंड ने जीते: 3
अफगानिस्तान ने जीते: 10
ड्रॉ/टाई: 0
पिछले 10 मैचों के आंकड़ों में अफगानिस्तान टीम आगे रही है।
हालिया फॉर्म (IRE vs AFG Recent Form)
आयरलैंड: L, L, L, L, W
अफगानिस्तान: W, W, W, L, L
पिच रिपोर्ट (IRE vs AFG Pitch Report- सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब)
सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब, बेलफास्ट की पिच पारंपरिक रूप से संतुलित मानी जाती है, हालांकि पिछले मैच में यहां अच्छा स्कोर देखने को मिला है। इस मैच में भी अफगानिस्तान टीम पहले बल्लेबाजी करती है तो बड़ा स्कोर खड़ा कर सकती है। पिच रिपोर्ट के आधार पर IRE vs AFG Today Match Prediction में स्पिनर्स अहम भूमिका निभाएंगे।
इस मैदान पर खेले गए 37 (ODI) मैचों के आंकड़े इस प्रकार हैं:
| पहले बल्लेबाजी पर जीत का प्रतिशत | 38% |
| पहले गेंदबाजी पर जीत का प्रतिशत | 49% |
| पहली पारी का औसत स्कोर | 196 |
| दूसरी पारी का औसत स्कोर | 166 |
| पिच अनुकूल | पेसर्स के लिए अनुकूल (58%) |
IRE vs AFG Today Match Prediction – संभावित स्कोर
सीनारियो 1: अगर अफगानिस्तान टीम पहले बल्लेबाजी करती है
पावरप्ले स्कोर: 45–50
अनुमानित कुल स्कोर: 250–270
मैच परिणाम: अफगानिस्तान की जीत की संभावना
सीनारियो 2: अगर आयरलैंड टीम पहले बल्लेबाजी करती है
पावरप्ले स्कोर: 45–50
अनुमानित कुल स्कोर: 220–240
मैच परिणाम: अफगानिस्तान की जीत की संभावना
संभावित प्लेइंग XI (IRE vs AFG Playing XI Today)
आयरलैंड प्लेइंग-XI
पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), एंड्रयू बालबर्नी, कैड कारमाइकल, हैरी टेक्टर, लोरकन टकर (विकेट कीपर), कर्टिस कैम्फर, बेंजामिन कैलिट्ज़, मार्क अडायर, गेविन होए, लियाम मैकार्थी, बायरन मैकडोनो
अफगानिस्तान प्लेइंग-XI
रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेट कीपर), इब्राहिम ज़द्रान, सेदिकुल्लाह अटल, हशमतुल्लाह शाहिदी, रहमत शाह (कप्तान), दरविश रसूली, अज़मतुल्लाह उमरज़ई, राशिद खान, यामिन अहमदज़ई, एएम ग़ज़नफ़र, ज़िया उर रहमान शरीफ़ी
टॉप बल्लेबाज और गेंदबाज (IRE vs AFG Key Players)
टॉप बल्लेबाज
सेदिकुल्लाह अटल ने पिछले मैच में 145 रन की पारी खेली। यह अभी तक श्रृंखला में 215 रन बना चुके हैं। इस मैच में भी अच्छी शुरुआत दिला सकते हैं।
इब्राहिम ज़द्रान एकदिवसीय फॉर्मेट में अफगानिस्तान के प्रमुख बल्लेबाजों में से हैं। इन्होंने अभी तक श्रृंखला में 203 रन बनाए हैं।
टॉप गेंदबाज
राशिद खान अफगानिस्तान टीम के प्रमुख ऑलराउंडर है। इन्होंने पिछले मैच में 3 विकेट लिए हैं। यह अभी तक 12 विकेट ले चुके हैं। इस मैच में भी अच्छी गेंदबाजी की उम्मीद है।
गेविन होए इस मैच में आयरलैंड टीम की ओर से प्रमुख गेंदबाज की भूमिका में रहेंगे। इन्होंने अभी तक श्रृंखला में 7 विकेट लिए हैं। इस मैच में भी विकेट निकाल सकते हैं।
IRE vs AFG Today Match Prediction- जानें किस टीम का पलड़ा है भारी
अफगानिस्तान टीम श्रृंखला में लगातार 3 मैच जीतकर अच्छी लय में है। बल्लेबाजी यूनिट से सेदिकुल्लाह अटल और इब्राहिम ज़द्रान अच्छी फार्म में है गेंदबाजी यूनिट से राशिद खान 12 विकेट ले चुके हैं। ऐसे में हालिया फॉर्म, टीम संयोजन और हेड-टू-हेड रिकॉर्ड को देखते हुए अफगानिस्तान को इस मैच में बढ़त मिलती है।
आयरलैंड के जीतने की संभावना: 40%
अफगानिस्तान के जीतने की संभावना: 60%
यह भी पढ़ें: रे#प के आरोप में गिरफ्तार हुआ भारतीय क्रिकेटर, IPL में दिल्ली कैपिटल्स के लिए उड़ाता छक्के-चौके
IRE vs AFG ODI 2026: दोनों टीमों का पूरा Squad
आयरलैंड (IRE) Squad
पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), मार्क अडायर, एंड्रयू बालबर्नी, बेन कैलिट्ज़, कर्टिस कैम्फर, कैड कारमाइकल, जॉर्ज डॉकरेल, गेविन होए, एंड्रयू मैकब्राइन, लियाम मैकार्थी, बायरन मैकडोनो, जय मूंद्रा, हैरी टेक्टर, लोरकन टकर
अफगानिस्तान (AFG) Squad
रहमत शाह (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (उपकप्तान), इब्राहिम ज़द्रान, सेदिकुल्लाह अटल, हशमतुल्लाह शाहिदी, दरविश रसूली, अज़मतुल्लाह उमरज़ई, इकराम अलीखिल (विकेट कीपर), नांग्याल खरोटी, राशिद खान, एएम ग़ज़नफ़र, यामीन अहमदज़ई, सलीम सफ़ी, फ़ज़लहक फ़ारूक़ी, ज़िया उर रहमान शरीफ़ी
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार के real-money gaming को बढ़ावा नहीं देता है।
Tagged:
AFGHANISTAN NATIONAL CRICKET TEAM Ireland National Cricket Team IRE vs AFG Today Match Prediction IRE vs AFG 5th ODI IRE vs AFG Dream11 Predictionऑथर के बारे में
यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।