VVS Laxman नहीं, मुंबई इंडियंस के पूर्व कोच को चुना गया टीम का नया हेड कोच

Published - 14 Aug 2026, 10:17 AM | Updated - 14 Aug 2026, 10:55 AM

Head Coach 6

New Head Coach: पिछले कुछ समय से भारतीय टीम के हेड कोच का पद चर्चा का विषय बना हुआ है। इसकी बड़ी वजह भारतीय टीम के आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे पर कुल तीन सीरीज हार हैं। आयरलैंड में भारत को दो मैचों की टी20 सीरीज गंवानी पड़ी। वहीं, इंग्लैंड में टी20 के साथ-साथ वनडे सीरीज भी हाथ से निकल गई। इसके बाद से ही गौतम गंभीर निशाने पर हैं।

इसमें आग में घी डालने का काम भारत को जिम्बाब्वे दौरे पर तीन मैचों की टी20 सीरीज में 3-0 से मिली जीत ने किया, क्योंकि यहां हेड कोच (Head Coach) गौतम गंभीर नहीं, बल्कि वीवीएस लक्ष्मण थे। यही कारण है कि लगातार मांग हो रही है कि गंभीर की जगह लक्ष्मण को टीम इंडिया की जिम्मेदारी दे दी जाए।

लक्ष्मण से पहले ये दिग्गज Head Coach बना, इस टीम ने सौंपी जिम्मेदारी

बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सलेंस के हेड के रूप में कार्यरत वीवीएस लक्ष्मण को बड़ा रोल मिलने की खबरें आ रही हैं। हालांकि, अभी तक कुछ स्पष्ट नहीं हुआ है। इसी वजह से कुछ का मानना है कि शायद लक्ष्मण को हेड कोच (Head Coach) बनाया जा सकता है, जबकि काफी सारे लोग उन्हें नया चीफ सेलेक्टर बनाए जाने का दावा कर रहे हैं।

इन चर्चाओं के बीच मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी के पूर्व कोच को एक टीम ने अपना हेड कोच (Head Coach) बना दिया है। यह दिग्गज IPL में भी मुंबई इंडियंस के लिए काम कर चुका है और हाल ही में महाराज ट्रॉफी में भी हेड कोच के रूप में नजर आया था।

कर्नाटक ने दिग्गज विनय कुमार को नया हेड कोच बनाया

Head Coach 7

घरेलू सीजन के आगाज से पहले कर्नाटक की टीम ने अपने कोचिंग स्टाफ में बड़ा बदलाव करते हुए पूर्व तेज गेंदबाज विनय कुमार को हेड कोच बना दिया है। विनय कर्नाटक के ही पूर्व खिलाड़ी हैं और इस टीम की कप्तानी भी कर चुके हैं। अब वो मुख्य कोच की भूमिका में नजर आएंगे। इस दिग्गज ने येरे गौड़ को रिप्लेस किया है। वहीं, कर्नाटक के पूर्व बल्लेबाज दीपक चौगले को बल्लेबाजी कोच बनाया गया है।

फ्रेंचाइजी लीग में अलग-अलग भूमिकाओं में विनय आ चुके हैं नजर

तेज गेंदबाज विनय कुमार ने 2021 में संन्यास का ऐलान किया था। उन्होंने अपने करियर का अंत रणजी ट्रॉफी में बतौर तेज गेंदबाज सबसे ज्यादा विकेट (442) के साथ किया था और उनका रिकॉर्ड अभी भी कायम है। रिटायरमेंट के बाद, विनय को आईपीएल में मुंबई इंडियंस ने टैलेंट स्काउट के रूप में नियुक्त कर दिया था।

इसके अलावा UAE में खेली जाने वाली ILT20 में नीता अंबानी की एक अन्य टीम MI अमीरात के गेंदबाजी कोच के रूप में भी काम कर चुके हैं। वहीं, हाल ही में महाराजा टी20 ट्रॉफी हुबली टाइगर्स की जिम्मेदारी संभाली थी। यह पहला मौका होगा, जब विनय हेड कोच के रूप में नजर आएंगे। उनके ऊपर कर्नाटक की टीम को फिर से घरेलू क्रिकेट में दमदार बनाने की जिम्मेदारी होगी।

यह भी पढ़ें: गॉल टेस्ट इस खिलाड़ी के लिए बन सकता है काल, खेल सकता है अपना आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला

Tagged:

vvs laxman Karnataka Cricket Team Vinay kumar head coach
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com