CSK vs GT मैच से पहले चैन्नई को लगा 440 वॉल्ट का झटका, फिर टीम से बाहर हुए 'थाला', जानिए अब कब होगी वापसी
Published - 21 May 2026, 12:32 PM | Updated - 21 May 2026, 01:06 PM
Table of Contents
MS Dhoni: चेन्नई सुपर किंग्स अपना अगला मुकाबला गुजरात जायंट्स (Gujarat Giants) के साथ खेलेगी. दोनों टीमों की भिड़ंत नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद स्टेडियम में होगी. हालांकि, इस मैच से पहले चैन्नई को फिर से बड़ा झटका लगा है. दरअसल, एमएस धोनी फिर से टीम से बाहर हो गए हैं.
यह खबर जानने के बाद चेन्नई फैंस फिर से निराश हो गए हैं, और थाला को याद कर रहे हैं. साथ ही जानना चाहते हैं कि अब कब होगी धोनी (MS Dhoni) की वापसी.
MS Dhoni की कब होगी वापसी?
MS Dhoni has gone back home to Ranchi with a thumb injury 🤕
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) May 21, 2026
He will join CSK if they make the playoffs pic.twitter.com/Xrsm8fENlL
दरअसल, आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले ही एमएस धोनी (MS Dhoni) चोटिल हो गए थे. वह आधे से ज्यादा सीजन बीतने के बाद भी ठीक नहीं हो पाए हैं. लेकिन SRH के खिलाफ वह टीम के साथ थे.
हालांकि, अब वह गुजरात के खिलाफ अहमदाबाद मैच से पहले फिर से अपने घर रांची लौट गए हैं. अब फैंस यह जानना चाहते हैं कि अगर टीम प्लेऑफ तक पहुंचती है तो थाला वापिस आएंगे?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर चेन्नई प्लेऑफ में जगह बना लेती है तो धोनी (MS Dhoni) फिर से टीम के साथ जुड़ सकते हैं. फिलहाल, वह अपने घर पर है और आराम कर रहे हैं. आईपीएल 2026 में प्लेऑफ के मुकाबलों की शुरूआत 26 मई से होगी. जबकि, फाइनल मैच 21 मई को खेला जाएगा.
प्लेऑफ में कैसे पहुंचेगी CSK?

चेन्नई सुपर किंग्स के प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना काफी कम लग रही है. चेन्नई ने आईपीएल 2026 में 13 मैचों में सिर्फ 6 में जीत दर्ज की है. और वह 12 अंकों के साथ अंक तालिका में बनी हुई है.
अगर ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में CSK आखिरी मुकाबला जीत लेती है, तो उनके पास 14 अंक हो जाएंगे. हालांकि, मैच जीतने के साथ ही चेन्नई को दूसरी टीमों की हार पर भी निर्भर रहना होगा.
सीएसके को प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए केकेआर, दिल्ली, पंजाब और राजस्थान की हार की उम्मीदों के भरोसे रहना होगा. इसके अलावा आखिरी मुकाबला जीतकर बेहतर रन रेट पर भी ध्यान देना होगा. इसी कारण अब चेन्नई का प्लेऑफ में पहुंचना नाममुकिन लग रहा है.
CSK का निराशाजन प्रदर्शन
चेन्नई सुपर किंग्स की इस हालत का दोषी कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को माना जा रहा है. फैंस और क्रिकेट एक्सपर्ट के मुताबिक ,जब से ऋतुराज गायकवाड़ के हाथों में CSK की कमान आई है, तब से टीम के प्रदर्शन में गिरावट दर्ज की गई है. 5 बार की आईपीएल चैपिंयन रही टीम लीग की सबसे खतरनाक टीमों में गिनी जाती थी.
वहीं, ऋतुराज का प्रदर्शन भी निराशाजनक रहा है. वह इस सीजन अपनी आक्रामक शैली से भटके हुए नजर आए. अब तक उन्होंने 13 मैच खेले हैं, जिनमें वह 29.18 की सामान्य औसत और 120.68 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 321 रन बना सके हैं.
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर