IPL 2027 के लिए इन 19 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती हैं चैंपियन RCB, सिर्फ 4 हो सकते रिलीज
Published - 05 Jun 2026, 10:34 AM | Updated - 05 Jun 2026, 11:54 AM
Table of Contents
इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन खत्म हुए अभी एक हफ्ता भी नहीं हुआ और आईपीएल 2027 (IPL 2027) को लेकर सुगबुगाहट शुरु हो चुकी है. सभी फ्रेंचाइजियां अगले संस्करण के लिए अपनी रनणीतियां तैयार करने में लगी हुई है. इस बीच लगातार दो बार चैंपियन टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की रिटेंशन लिस्ट पर बड़ा अपडेट आया है. हाल ही में मिली मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आरसीबी आईपीएल 2027 (IPL 2027) के लिए 19 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है, जबकि 4 खिलाड़ियों को टीम का साथ छोड़ना पड़ेगा.
IPL 2027 के लिए इन 19 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती हैं चैंपियन RCB

17 सालों तक आईपीएल ट्रॉफी से दूर रही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का पिछले दो संस्करणों में शानदार प्रर्दशन रहा है, जिसके चलते फ्रेंचाइजी बैक टू बैक दो बार खिताब जीत सकी है. बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही विभागों में टीमों ने धमाल मचाया. विराट कोहली, भुवनेश्वर कुमार, टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, फिल साल्ट जैसे खिलाड़ियों ने टीम की स्ट्रेंथ को कई गुना बढ़ाया. हालांकि, अब आईपीएल 2026 खत्म होने के बाद आरसीबी फैंस के दिलों में सवाल उठ रहा है कि टीम किन खिलाड़ियों को अगले सीजन से पहले रिलीज कर सकती है.
इन 4 खिलाड़ियों का कट सकता है पत्ता
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल 2027 (IPL 2027) से पहले अपने चार खिलाड़ियों को रिलीज करने का फैसला कर सकती हैं, जिसमें रिचर्ड ग्लीसन, मंगलेश यादव, जॉर्डन कॉक्स और नुवान तुषारा का नाम शामिल है. लेकिन इसको लेकर अभी तक कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.
आईपीएल 2026 ऑक्शन से पहले 1.60 करोड़ की रकम देकर नुवान तुषारा रिटेन किया था. मगर श्रीलंका क्रिकेट (SLC) द्वार अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) ना मिलने की वजह से वह टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं बन पाए. उनके नाम वापिस लेने के बाद फ्रेंचाइजी ने 38 वर्षीय खिलाड़ी को मौका दिया था.
IPL 2027 ऑक्शन में आ सकते हैं नजर
नुवान तुषारा के बाहर हो जाने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रिचर्ड ग्लीसन को अपने खेमे जगह दी थी, लेकिन वह पूरे सीजन एक भी मैच नहीं खेल पाए और बेंच गर्म करते दिखाई दिए. इनके अलावा सात्विक देसवाल, मंगलेश यादव और जॉर्डन कॉक्स को भी प्लेइंग इलेवन में नहीं जगह दी गई थी. लिहाजा, कहा जा रहा है कि आरसीबी इन चारों खिलाड़ियों को टीम से बाहर का रास्ता दिखा सकती है.
IPL 2027 के लिए होंगे ये खिलाड़ी रिटेन?
बात की जाए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु द्वारा रिटेन किए जाने वाले खिलाड़ियों की तो इस सूची में विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार, वेंकटेश अय्यर, कनिष्क चौहान, स्वप्निल सिंह, अभिनंदन सिंह, सुयश शर्मा, फिलिप साल्ट, विक्की ओस्टवाल और विहान मल्होत्रा का नाम नजर आ सकता है.
32 साल के भारतीय विकेटकीपर KS Bharat ने किया संन्यास का ऐलान, इस वजह से लिया रिटायरमेंट
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर