वर्ल्ड कप 2027 के लिए BCCI ने शॉर्टलिस्ट किए 25 खिलाड़ी, विराट-रोहित समेत इन खिलाड़ियों का हुआ चयन
Published - 28 May 2026, 03:10 PM | Updated - 28 May 2026, 03:18 PM
2027 World Cup : वर्ल्ड कप 2027 को ध्यान में रखचे हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) 25 खिलाड़ियों की एक शॉर्टलिस्ट तैयार की है. इस सूची में अनुभवी खिलाड़ियों के साथ-साथ युवा प्रतिभाओं को भी मौका दिया गया है.
BCCI का का फोकस ऐसे खिलाड़ियों पर हैं, जो टीम को दबाव वाली परिस्थितियों में से निकालना जानते हो. साथ ही पिछले कुछ सालों से लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हो. हालांकि, बोर्ड की पहली प्राथामिकता रोहित शर्मा और विराट कोहली है. दोनों दिग्गज खिलाड़ियों का विश्व कप 2027 में खेलना तय है.
BCCI ने 2027 World Cup के लिए इन खिलाड़ियों को किया शॉटलिस्ट
🚨BCCI HAS SHORT- LISTED 25 PLAYERS FOR WORLD CUP🚨
— JB (@93Yorker) May 27, 2026
Openers- Shubman gill, Rohit Sharma ,
Yashasvi Jaiswal, Ruturaj Gaikwad.
Middle order- Virat, Iyer, KL Rahul, Ishan Kishan, Sanju Samson.
All rounders- Hardik, Axar Patel,nitish reddy, Washington sundar, Harsh Dubey, Riyan… pic.twitter.com/bcS0erkKbc
दरअसल, बीसीसीआई द्वारा तैयार की गई शॉर्टलिस्टमें अनुभवी खिलाड़ियों के साथ-साथ युवा खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया है. जिन्होंने पिछले कुछ सालों से लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है, और टीम को जीत दिलाई है.
टॉप ऑर्डर में स्थिरता और आक्रामकता को ध्यान में रखते हुए शुभमन गिल, रोहित शर्मा, यशस्वी जयसवाल और रुतुराज गायकवाड़ जैसे खिलाड़ियों को लिस्ट में रखा गया है.
वहीं, मिडिल ऑर्डर में विराट, अय्यर, केएल राहुल, ईशान किशन, संजू सैमसन जैसे अनुभवी खिलाड़ियो को जगह दी गई है, जो कि मुश्किल परिस्थितियों में भी धैर्य के साथ खेल सकते हैं.
ऑलराउंडर्स और गेंदबाजों में दिग्गज खिलाड़ी शामिल
गेंदबाजी विभाग में तेज गेंदबाजों और स्पिनरों के बीच संतुलन बनाए रखने की कोशिश की गई है. खासतौर पर डेथ ओवर्स में विकेट चटकाने वाले बॉलर्स को प्राथमिकता दी गई है. ताकि अंतिम ओवर में भी मैच का रूख पलटा जा सके.
इसलिए जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, हर्ष दुबे, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती जैसी गेंदबाजों को बीसीसीआई ने 25 खिलाड़ियों के साथ शॉटलिस्ट किया है.
BCCI की खिलाड़ियों पर पैनी निगाह

हालांकि, यह शॉर्टलिस्ट फाइनल नहीं है, विश्व कप 2027 (2027 World Cup) में अभी लंबा वक्त है. ऐसे में आने वाले समय में खिलाड़ियों की फॉर्म, फिटनेस और उनके प्रदर्शन के आधार पर ही स्क्वाड में शामिल किया जाएगा.
लेकिन BCCI 2027 वर्ल्ड कप (2027 World Cup) को लेकर अभी से एक्शन में हैं, और सभी खिलाड़ियों पर पैनी नजरें बनाए हुए हैं, ताकि उन 15 बेहतरीन खिलाड़ियों का चुनाव किया जा सके, जो भारत को वनडे वर्ल्ड कप जिताने के काबिल हैं.
Vaibhav Sooryavanshi की बल्लेबाजी से इंप्रेस हुए Chris Gayle, BCCI से कर डाली ये खास मांग
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर