Vaibhav Sooryavanshi की बल्लेबाजी से इंप्रेस हुए Chris Gayle, BCCI से कर डाली ये खास मांग
Published - 28 May 2026, 01:30 PM | Updated - 28 May 2026, 01:33 PM
क्रिकेट जगत के यूनिवर्स बॉस कहे जाने वाले क्रिस गेल (Chris Gayle) ने भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर एक बहुत बड़ा बयान दिया है। वैभव सूर्यवंशी ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से हर किसी को हैरान कर दिया है।
आईपीएल 2026 में अपने बल्ले से कोहराम मचाने वाले वैभव ने अब दिग्गज क्रिस गेल का एक बड़ा रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर दिया है। गेल ने वैभव की जमकर तारीफ की है और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड से इस खिलाड़ी को लेकर एक खास मांग भी की है।
Chris Gayle का सबसे बड़ा रिकॉर्ड हुआ ध्वस्त

क्रिकेट इतिहास के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में शुमार क्रिस गेल (Chris Gayle) ने खुद स्वीकार किया है कि वैभव सूर्यवंशी एक बेहद खास खिलाड़ी हैं। वैभव ने एक सिंगल टी20 सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का क्रिस गेल का सालों पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
गेल ने कहा कि उन्हें इस बात की बेहद खुशी है कि उनका यह रिकॉर्ड किसी और ने नहीं बल्कि वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा है। इतनी कम उम्र में ऐसा कारनामा करना किसी चमत्कार से कम नहीं है और दुनिया का कोई भी बल्लेबाज आज तक ऐसा नहीं कर पाया है।
महज 15 साल की उम्र में किया कमाल
वैभव सूर्यवंशी की सबसे खास बात उनकी उम्र है। सिर्फ 15 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया के बड़े-बड़े गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी हैं। क्रिस गेल (Chris Gayle) ने उनके इस बेखौफ अंदाज की तारीफ करते हुए कहा कि 15 साल की उम्र में इस तरह का दबाव झेलना और रिकॉर्ड तोड़ना बेहद मुश्किल काम है।
गेल के मुताबिक, उन्होंने और उनके जैसे कई दिग्गज क्रिकेटरों ने अपने पूरे जीवन में इतनी कम उम्र में ऐसा असाधारण टैलेंट कभी नहीं देखा है। वैभव क्रीज पर आते ही बिना किसी डर के बड़े शॉट्स खेलते हैं। क्रिस गेल कहा,
"वैभव सूर्यवंशी एक असाधारण खिलाड़ी हैं। बीसीसीआई को उनका उचित ध्यान रखना चाहिए क्योंकि वह भारत के लिए एक बहुत बड़ी संपत्ति बनने जा रहे हैं। क्या निडर खिलाड़ी हैं!"
बीसीसीआई से क्रिस गेल ने की खास अपील
क्रिस गेल (Chris Gayle) ने वैभव सूर्यवंशी के उज्ज्वल भविष्य को देखते हुए बीसीसीआई को एक बड़ी सलाह दी है। गेल ने कहा कि बीसीसीआई को इस युवा खिलाड़ी का बहुत अच्छे से ध्यान रखना चाहिए और उन्हें सही मार्गदर्शन देना चाहिए।
गेल (Chris Gayle) का मानना है कि वैभव सूर्यवंशी आने वाले समय में भारतीय क्रिकेट के लिए सबसे बड़ी संपत्ति साबित होने वाले हैं। क्रिकेट दिग्गजों का भी मानना है कि अगर वैभव को सही से संभाला गया, तो वह आने वाले समय में विश्व क्रिकेट पर राज करेंगे।
Tagged:
IPL 2026 Vaibhav Sooryavanshi Chris Gayle on Vaibhav Sooryavanshiऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर