MS Dhoni के फैंस के लिए आई बुरी खबर, CEO Kasi Viswanathan ने दिया रिटायरमेंट को लेकर बड़ा हिंट
Published - 28 May 2026, 12:44 PM | Updated - 28 May 2026, 01:06 PM
Table of Contents
MS Dhoni: एमएस धोनी चोटिल होने की वजह से आईपीएल 2026 से बाहर हो गए थे. पूरे सीजन में उन्होंने एक भी मुकाबला नहीं खेला है. वहीं, IPL के फाइनल से पहले धोनी के संन्यास को लेकर खबरों का बाजार गर्म है. माना जा रहा है कि धोनी अगले साल नहीं खेलेंगे. लेकिन अब खुद CEO Kasi Viswanathan ने थाला के रिटायरमेंट को लेकर बड़ी बात कही है.
उन्होंने एक बड़ा हिंट देकर कंफर्म कर दिया है कि धोनी (MS Dhoni) अगले साल नहीं खेलेंगे. साथ ही उन्होंन यह भी पक्का कर दिया है कि वह अगले सीजन में कोच या मेंटॉर की भूमिका में चेन्नई के साथ जुड़े रह सकते हैं.
MS Dhoni लेंगे संन्यास, बनेंगे मेंटॉर?
🚨 BIG UPDATE ON CSK 🚨
— lndian Sports Netwrk (@IS_Netwrk29) May 27, 2026
- According to sources, MS Dhoni will no longer be seen playing for Chennai Super Kings in the IPL next year. This was his last year, but he didn’t play many matches this season either.
- If everything goes according to plan, MS Dhoni will be seen in a… pic.twitter.com/lkC3laM1c9
फ्रेंचाइजी के सीईओ कासी विश्वनाथन ने हाल ही में रेव स्पोर्ट्स संग बातचीत में कहा कि हम धोनी (MS Dhoni) के किसी भी हाल में हमेशा सीएसके के साथ रखना चाहेंगे. भले ही वह किसी भी रूप में टीम के साथ जुड़े. कासी विश्वनाथन ने आगे कहा,
"हम उन्हें सीएसके में हमेशा के लिए किसी भी क्षमता में रखना चाहेंगे- चाहें वो खिलाड़ी, कोच या मेंटॉर के रूप में हों. जो भी होगा, यह इस बात पर निर्भर करेगा कि वह क्या फैसला करते हैं. हर फैसला उनके ऊपर निर्भर है."
आखिरी बार होम ग्राउंड पर उतरे थाला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगले साल एमएस धोनी (MS Dhoni) अब चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल खेलते हुए दिखाई नहीं देंगे. यह उनका बतौर खिलाड़ी आखिरी सीजन था. लेकिन दुर्भाग्यवश वह इंजर्ड होने की वजह से एक भी मैच नहीं खेल पाए.
हालांकि, धोनी चेन्नई के आखिरी घरेलू मैच के लिए वह टीम के साथ मैदान पर नजर आए थे. जब आखिरी होम ग्राउंड मुकाबला 18 मई को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ चेन्नई खेलने के लिए मैदान पर उतरी थी. अब CSK के CEO की योजना के तहत चलता रहा तो थाला अगले साल चेन्नई सुपर किंग्स के साथ नई भूमिका में दिखाई देंगे.
एमएस धोनी का आईपीएल करियर
एमएस धोनी के आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने कुल 278 मुकाबले खेले हैं. इस मैचों की 242 पारियों उन्होंने बैटिंग करते हुए 38.30 की औसत और 137.45 के स्ट्राइक रेट से 5439 रन बनाए हैं.
इस दौरान उन्होंने तूफानी बैटिंग करते हुए अपने बल्ले से 24 अर्धशतक जड़े हैं. साथ ही 375 चौके और 264 छक्के भी लगाए हैं. धोनी का हाई स्कोर 84* रनों रहा है.
मुंबई इंडियंस से बंद होगा हार्दिक पांड्या का हुक्का-पानी! अब इस टीम के लिए आ सकते हैं खेलते नजर
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर