RR vs GT Qualifier-2: अगर बारिश में धुला मैच, तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट? यहां जानिए नियम
Published - 28 May 2026, 01:34 PM | Updated - 28 May 2026, 01:35 PM
Table of Contents
RR vs GT Qualifier-2: आईपीएल 2026 का दूसरा क्वालीफायर गुजरात और राजस्थान के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों की भिड़त 29 मई शुक्रवार को महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होगी. ऐसे में राजस्थान और गुजरात (RR vs GT Qualifier-2) दोनों टीमों के कप्तान इस मुकाबले को जीतकर फाइनल में जगह बनाना चाहेंगे.
लेकिन अगर इस मैच में बारिश खलल डालती है, और इसकी वजह से मुकाबला रद्द हो जाता है तो कौन सी टीम फाइनल में जगह बनाएगी? चलिए तो जानते हैं विस्तार से.......
RR vs GT Qualifier-2: बारिश की वजह से क्या होगा?

बता दें कि आईपीएल 2026 के प्लेऑफ (क्वालीफायर 1, एलिमिनेटर, क्वालीफायर 2) के लिए खास रिजर्व डे नहीं रखा गया है. जबकि फाइनल के लिए रिजर्व डे तय किया गया है. अगर ऐसे में राजस्थान और गुजरात का मैच बारिश की वजह से रद्द हो जाता है तो नतीजे के लिए अगले दिन मैच का आयोजन नहीं किया जाएगा. बल्कि यह मैच रद्द घोषित कर दिया जाएगा.
मैच रद्द होने की वजह से कौन सी टीम जाएगी फाइनल में?
नियम के अनुसार, अगर बारिश की वजह से मैच रद्द होता है तो गुजरात टाइटंस फाइनल में पहुंच जाएगी. जबकि राजस्थान रॉयल्स बिना खेले ही बाहर हो जाएगी. लिहाजा, अगर बारिश की वजह से GT vs RR मैच रद्द होता है, तो राजस्थान का सफर बिना खेले ही खत्म हो जाएगा.
बता दें कि IPL 2026 के लीग स्टेज में गुजरात टाइटंस प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर 14 मैचों में 18 अंकों के साथ थी. जबकि, राजस्थान रॉयल्स 14 मैचों में 16 अंकों के साथ ग्रुप स्टेज में चौथे पायदान पर रही. ऐसे में बारिश की वजह से मैच रद्द होता है तो गुजरात प्वाइंट्स टेबल टॉप पर रहने की वजह से सीधा फाइनल में पहुंच जाएगी.
राजस्थान ने SRH को हराकर क्वालीफायर 2 में बनाई जगह
आईपीएल 2026 क्वालीफायर 1 में गुजरात की टक्कर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से धर्मशाला में हुई थी. लेकिन इस मुकाबले में RCB ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की और सीधा फाइनल में पहुंच गई. जबकि, हारने के बाद जीटी क्वालीफायर 2 में पहुंच गई.
राजस्थान रॉयल्स की बात करें तो टीम ने रियान पराग की कप्तानी में आईपीएल 2026 एलिमिनेटर में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर क्वालीफायर 2 में जगह बनाई.
RR ने टॉस हारने के बाद इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 243 रन बनाए. जबकि, सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को 19.2 ओवर में 196 रनों पर सिमट गई.
Tagged:
Gujrat Titans RR vs GT RAJSTHAN ROYALS IPL 2026 RR vs GT Qualifier-2ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर