आखिरकार BCCI ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों नहीं मिल रहा वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका
Published - 04 Jul 2026, 11:02 AM | Updated - 04 Jul 2026, 11:41 AM
Table of Contents
Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में डेब्यू का मौका नहीं मिला. भले ही वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड में डेब्यू ना मिला हो, लेकिन फैंस को उम्मीद थी कि इस खिलाड़ी को इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में जरुर डेब्यू का मौका मिलेगा, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में भी वैभव सूर्यवंशी के हाथ निराशा ही लगी.
BCCI ने वैभव का डेब्यू ना कराए जाने पर तोड़ी चुप्पी

वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को लगातर 3 मैचों में डेब्यू ना मिलने के बाद कोच गौतम गंभीर और कप्तान श्रेयस अय्यर की जमकर आलोचना हो रही है.
इसी बीच अब इसी मुद्दे पर BCCI के उपाध्यक्ष राजिव शुक्ला ने मीडिया से बातचीत की है और उन्होंने कहा है कि टीम मैनेजमेंट की आलोचना करना एकदम गलत है और जब सही मौका आएगा कोच गंभीर, वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू जरुर देंगे.
Vaibhav Sooryavanshi को निश्चित रूप से मौका देंगे
बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) के अब तक डेब्यू ना होने को लेकर कहा, "हम भी इस बात से पूरी तरह सहमत हैं कि वैभव एक बेहद प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं और उन्होंने आईपीएल में अपनी काबिलियत साबित की है.
मैंने टीम मैनेजमेंट और कोचों के खिलाफ कई तरह की टिप्पणियां देखी हैं, लेकिन मैं यह बिल्कुल साफ कर देना चाहता हूं कि आखिरी फैसला कोच और कप्तान का ही होगा. वे मौजूदा परिस्थितियों को देख रहे हैं और जैसे ही सही मौका आएगा, वे वैभव को निश्चित रूप से मौका देंगे."
आलोचना करने की कोई जरूरत नहीं
राजीव शुक्ला ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, "सिलेक्शन के फैसलों पर मैनेजमेंट की आलोचना करने की कोई जरूरत नहीं है और डेब्यू का सही समय क्या होगा, यह फैसला पूरी तरह से ड्रेसिंग रूम के अंदर बैठे लोगों पर ही छोड़ दिया जाना चाहिए.
ऐसे फैसलों को टीम मैनेजमेंट की समझदारी पर छोड़ देना चाहिए. मुझे समझ नहीं आता कि इसे लेकर ऐसी अनावश्यक बयानबाजी क्यों की जा रही है?"
यह भी पढ़ें: टीम इंडिया के कोचों की ओछी हरकत, वैभव सूर्यवंशी को नेट्स में बैटिंग तक नहीं करने दी