ड्रेसिंग रूम VIDEO और रील्स पर BCCI सख्त, इन बड़े खिलाड़ियों के लिए जारी की चेतावनी, अब मानने होंगे ये नियम
Published - 09 May 2026, 07:57 PM | Updated - 09 May 2026, 08:28 PM
आईपीएल 2026 के बीच अब बोर्ड ऑफ कंट्रोल फॉर क्रिकेट इन इंडिया यानी BCCI पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है। बोर्ड ने खिलाड़ियों, ब्रॉडकास्टर्स और यहां तक कि खिलाड़ियों के परिवार वालों को भी सख्त चेतावनी दी है।
ड्रेसिंग रूम वीडियो, टीम होटल की रील्स और पर्दे के पीछे की गतिविधियों को सोशल मीडिया पर शेयर करना अब भारी पड़ सकता है। BCCI को डर है कि इस तरह की चीजें एंटी करप्शन और सिक्योरिटी के लिए खतरा बन सकती हैं।
BCCI का ड्रेसींग रूम को लेकर बड़ा फैसला

रिपोर्ट के मुताबिक BCCI ने आईपीएल में बढ़ती रील कल्चर पर सख्ती शुरू कर दी है। बोर्ड का मानना है कि खिलाड़ी, कमेंटेटर और सोशल मीडिया क्रिएटर्स अनजाने में ऐसी जानकारी शेयर कर रहे हैं, जिससे टीम की अंदरूनी जानकारियां बाहर जा रही हैं।
इसी वजह से अब मैदान, डगआउट और ड्रेसिंग रूम के आसपास वीडियो रिकॉर्डिंग पर नजर रखी जा रही है। बताया गया है कि एक पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर को मैच के दौरान डगआउट के पास मोबाइल से वीडियो बनाते हुए रोका गया।
वहीं एक अन्य पूर्व खिलाड़ी पर अपने यूट्यूब चैनल के लिए रिकॉर्डिंग करने को लेकर कानूनी नोटिस भेजने की तैयारी भी की जा रही है। BCCI ने साफ कहा है कि आधिकारिक पहचान या IPL ड्रेस पहनने वाला कोई भी व्यक्ति मैदान के अंदर निजी कंटेंट शूट नहीं करेगा।
खिलाड़ियों के परिवार और दोस्तों पर भी नजर
बीसीसीआई की नई गाइडलाइन सिर्फ खिलाड़ियों तक सीमित नहीं है। रिपोर्ट में कहा गया है कि खिलाड़ियों के परिवार वालों को भी टूर्नामेंट के दौरान फोटो और वीडियो पोस्ट करने से बचने की सलाह दी गई है।
बोर्ड को लगता है कि टीम होटल, यात्रा और ड्रेसिंग रूम से जुड़ी छोटी जानकारी भी सुरक्षा के लिहाज से खतरा बन सकती है। इसके अलावा कई बड़े खिलाड़ियों को अपने दोस्तों और परिवार वालों को टीम बस में साथ ले जाने से बचने को कहा गया है।
BCCI का मानना है कि इससे अनावश्यक एक्सेस बढ़ता है और सिक्योरिटी रिस्क पैदा हो सकता है। यही कारण है कि अब टीम मैनेजमेंट को हर व्यक्ति की एंट्री और मूवमेंट पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
IPL फैंस सावधान! आईपीएल 2026 में फर्जी टिकट का खेल, पुलिस ने मौके से पकड़े 4 आरोपी
हनी ट्रैप और सिक्योरिटी रिस्क से बढ़ी चिंता
बीसीसीआई की चिंता सिर्फ सोशल मीडिया तक सीमित नहीं है। हाल ही में बोर्ड ने सभी फ्रेंचाइजी को एक 8 पन्नों की एडवाइजरी भेजी थी, जिसमें “हनी ट्रैप”, अनधिकृत लोगों की एंट्री और अनुशासनहीनता को लेकर चेतावनी दी गई थी।
खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को साफ निर्देश दिए गए हैं कि बिना अनुमति किसी बाहरी व्यक्ति को होटल रूम में नहीं लाया जाएगा। साथ ही BCCI ने वेपिंग और प्रतिबंधित चीजों के इस्तेमाल पर भी पूरी तरह रोक लगा दी है।
हाल के दिनों में कुछ खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों की गतिविधियों के बाद बोर्ड ने यह फैसला लिया। अब टीम होटल, ड्रेसिंग रूम और प्रैक्टिस एरिया में भी सख्त निगरानी रखी जाएगी।
Tagged:
bcci IPL 2026 IPL SECURITY BREACHऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर