श्रीलंका के खिलाफ रेड बॉल मैचों के लिए भारतीय खिलाड़ियों के नाम का हुआ ऐलान, CSK से खेले 4 खिलाड़ियों को मौका

Published - 07 Jun 2026, 12:05 PM | Updated - 07 Jun 2026, 01:07 PM

India A Multi Day Squad For Sri Lanka Tour

India A Squad For Multi-Day Matches Against Sri Lanka: भारत को अगस्त में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए श्रीलंका का दौरा करना है। इस टूर से पहले इंडिया ए को वहां जाकर खेलना है। सबसे पहले 50 ओवरों के फॉर्मेट में त्रिकोणीय सीरीज खेली जाएगी, जिसमें इंडिया ए के साथ श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए भी शामिल होंगे। इस ट्राई-सीरीज का आयोजन दाम्बुला में होगा। इसके बाद, जून के अंत में इंडिया ए का सामना श्रीलंका ए से दो चार दिवसीय रेड बॉल मैचों में होगा।

BCCI ने पिछले महीने श्रीलंका दौरे के लिए स्क्वाड का ऐलान सिर्फ त्रिकोणीय सीरीज के लिए किया था लेकिन 6 जून को आयरलैंड-इंग्लैंड और एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम की घोषणा के साथ ही इंडिया ए के रेड बॉल स्क्वाड का भी ऐलान कर दिया। इसमें कई प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को चुना गया है। वहीं, कुछ खिलाड़ी ऐसे भी सिलेक्ट हुए हैं, जो अगस्त में सीनियर टीम के साथ टेस्ट सीरीज के लिए भी नजर आ सकते हैं।

Sri Lanka दौरे पर रेड बॉल स्क्वाड की ध्रुव जुरेल संभालेंगे कमान

Sri Lanka

शनिवार को BCCI द्वारा श्रीलंका ए के खिलाफ खेले जाने वाले दो रेड बॉल मैचों के लिए घोषित किए गए इंडिया ए के स्क्वाड का ऐलान किया गया। इस दौरान कप्तानी की जिम्मेदारी विकेटकीपर ध्रुव जुरेल को सौंपी गई है, जो नियमित रूप से भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा हैं और मौजूदा समय में मुल्लांपुर में खेले जा रहे टेस्ट मुकाबले की प्लेइंग XI में भी शामिल हैं। जुरेल को श्रीलंका दौरे के लिए भी टेस्ट सीरीज के लिए चुने जाने की पूरी उम्मीद है। उससे पहले उनके पास श्रीलंकाई परिस्थितियों में ढलने का अच्छा मौका होगा, साथ ही अपनी लीडरशिप भी दिखा सकते हैं।

इंडिया ए के उपकप्तान के रूप में देवदत्त पडीक्कल आएंगे नजर

श्रीलंका दौरे पर रेड बॉल स्क्वाड में कप्तान ध्रुव जुरेल के डिप्टी यानी इंडिया ए के उपकप्तान के रूप में देवदत्त पडीक्कल को चुना गया है। पडीक्कल अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड का भी हिस्सा हैं लेकिन उन्हें बेंच पर ही रखा गया है। उनकी जगह साई सुदर्शन को प्राथमिकता दी गई है। अब पडीक्कल के पास इंडिया ए के लिए अच्छा करते हुए श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए अपनी दावेदारी पेश करने का अच्छा मौका होगा।

इन दोनों के अलावा अफगानिस्तान के खिलाफ चुने गए स्क्वाड से साई सुदर्शन, हर्ष दुबे और गुरनार बरार को भी मौका मिला है। इसके अलावा तेज गेंदबाज आकिब नबी का भी सिलेक्शन हुआ है, जिन्हें मुल्लांपुर टेस्ट के लिए नजरअंदाज कर दिया गया था।

CSK के लिए खेल चुके 4 खिलाड़ियों को भी श्रीलंका दौरे के लिए मिला मौका

श्रीलंका में होने वाले रेड बॉल मैचों के लिए इंडिया ए के स्क्वाड में चार ऐसे खिलाड़ियों को भी मौका मिला है, जो आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा हैं या फिर पहले उसके स्क्वाड में शामिल रह चुके हैं। इन खिलाड़ियों में रुतुराज गायकवाड़, अंशुल कंबोज, नारायण जगदीसन और शेख रशीद हैं। गायकवाड़ तो CSK के कप्तान हैं और आईपीएल 2026 में भी नजर आए थे। वहीं, अंशुल भी हालिया सीजन में चेन्नई की तरफ से ही खेले थे।

हालांकि, जगदीसन और रशीद अब CSK का हिस्सा नहीं हैं। जगदीसन ने 2020 के सीजन में चेन्नई की टीम के लिए डेब्यू किया था और आखिरी बार 2022 में नजर आए थे। वहीं, रशीद ने 2025 के सीजन में अपना डेब्यू किया था और पांच मैच खेले थे। इसके बाद, उन्हें 2026 के सीजन के लिए हुए ऑक्शन से पहले रिलीज कर दिया गया था।

श्रीलंका दौरे के लिए मल्टी-डे मैचों के लिए इंडिया ए का स्क्वाड

ध्रुव जुरेल (कप्तान और विकेटकीपर), साई सुदर्शन, आयुष पांडे, देवदत्त पडीक्कल (उपकप्तान), रुतुराज गायकवाड़, हर्ष दुबे, सारांश जैन, गुरनूर बराड़, आकिब नबी, यश ठाकुर, अंशुल कंबोज, नारायण जगदीसन (विकेटकीपर), अमन मोखड़े, शेख रशीद, जीशान अंसारी

इंडिया ए का श्रीलंका के खिलाफ होने वाले मल्टी-डे मैचों का शेड्यूल

Fixture

Dates

Venue

इंडिया बनाम श्रीलंका ए

जून 25 - 28

गाले इंटरनेशनल स्टेडियम, गाले

इंडिया बनाम श्रीलंका ए

जुलाई 2 - 5

गाले इंटरनेशनल स्टेडियम, गाले

यह भी पढ़ें: प्रिंस या किंग: 40 टेस्ट के बाद कौन है टीम इंडिया का बेस्ट बल्लेबाज? कोहली को टक्कर दे रहे शुभमन, यहां देखिए आंकड़ों का पूरा लेखा-जोखा

Prashant

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com