अक्षर पटेल कर रहे हैं नेट्स पर प्रैक्टिस, फिट हुए तो इस स्पिनर की जगह कर सकते हैं वापसी

Published - 09 Feb 2021, 01:36 PM

खिलाड़ी

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही चार टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला इंग्लैंड ने बहुत ही शानदार तरीके से जीतकर अपने नाम कर लिया है। अब दूसरा मुकाबला 13 फरवरी से खेला जाना है। इससे पहले खबर आ रही है कि भारत के लेफ्ट आर्म स्पिनर अक्षर पटेल नेट्स पर प्रैक्टिस कर रहे हैं और यदि वह पूरी तरह फिट हो जाते हैं, तो वह टीम में वापसी कर सकते हैं।

अक्षर पटेल चेन्नई में कर रहे हैं बैटिंग की प्रैक्टिस

अक्षर पटेल

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी रविंद्र जडेजा के रूल्ड आउट होने के बाद भारतीय चयनकर्ताओं ने अक्षर पटेल को स्क्वाड में शामिल किया था। लेकिन इस गेंदबाज को चेन्नई में खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच से पहले घुटने में चोट लग गई और वह रूल्ड आउट हो गए।

लेकिन अब स्पोर्ट्स टुडे के मुताबिक, "अक्षर पटेल को एम चिदंबरम स्टेडियम में प्रैक्टिस करते देखा गया है। अब यदि वह फिट हो जाते हैं, तो वह शाहबाज नदीम को रिप्लेस कर स्क्वाड में शामिल हो सकते हैं।"

शाहबाज नदीम को कर सकते हैं रिप्लेस

अक्षर पटेल के रूल्ड आउट होने के बाद टीम मैनेजमेंट ने शाहबाज नदीम को प्लेइंग इलेवन में शामिल करके सभी को हैरान कर दिया था। दरअसल, सभी को लगा था कि अक्षर के रूल्ड आउट होने के बाद टीम मैनेजमेंट कुलदीप यादव को खिलाएगी।

लेकिन ऐसा नहीं हुआ और टीम मैनेजमेंट ने शाहबाज नदीम को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया। लेकिन अब स्पोर्ट्स टुडे की मानें, तो यदि अक्षर फिट हो जाते हैं तो वह शाहबाज नदीम को रिप्लेस कर सकते हैं।

13 फरवरी से शुरु होगा दूसरा मैच

अक्षर पटेल

चेन्नई में खेले गए पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड क्रिकेट टीम का जलवा देखने को मिला। चाहें बल्लेबाजी की बात हो या फिर गेंदबाजी की। दोनों में ही इंग्लिश ने कमाल का खेल दिखाया और भारत को उसकी सरजमीं पर पहले टेस्ट मैच में करारी हार का स्वाद चखाया।

अब सीरीज का दूसरा मुकाबला 13 फरवरी से शुरु होगा। ये मैच भी चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम पर खेला जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि कप्तान विराट कोहली अगले मुकाबले में टीम में जरुरी बदलाव करेंगे और मैच जीतने के लिए रणनीति के साथ मैदान पर उतरेंगे और गेम प्लान को एग्जिक्यूट करेंगे।

Tagged:

टीम इंडिया अक्षर पटेल रविंद्र जडेजा शाहबाज नदीम
Sonam Gupta

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com