AUS vs BAN Today Match Prediction, 2nd Test - जानें दूसरे टेस्ट में कौन मारेगा बाज़ी, पिच रिपोर्ट और संभावित स्कोर
Published - 20 Aug 2026, 10:46 AM | Updated - 20 Aug 2026, 10:47 AM
Table of Contents
AUS vs BAN Today Match Prediction: ऑस्ट्रेलिया (AUS) और बांग्लादेश (BAN) के बीच टेस्ट श्रृंखला का दूसरा मैच 22 अगस्त से ग्रेट बैरियर रीफ एरिना, मैके में खेला जाएगा। बांग्लादेश टीम ने इतिहास रचते हुए ऑस्ट्रेलिया टीम को पहले टेस्ट मैच में 9 विकेट से हराकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
बांग्लादेश की ओर से इस मैच में हसन महमूद ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया, जिसके लिए इन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया है। दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया के लिए स्टीव स्मिथ और कैमरून ग्रीन ने अच्छी बल्लेबाजी की लेकिन बाकी बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन के वजह से टीम को हार का सामना करना पड़ा।
इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने अपनी प्लेइंग इलेवन में बदलाव करते हुए मैट रेनशॉ को टीम में शामिल किया है। ऑस्ट्रेलिया को उसी की सरजमीं पर हराने के बाद बांग्लादेश का मनोबल काफी ऊंचा है। इस दूसरे टेस्ट मैच में भी वह जीत के इरादे से उतरेगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और AUS vs BAN Today Match Prediction पर नज़र डालेंगे।
यह भी पढ़ें: दूसरे टेस्ट के लिए बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया दोनों टीमों का हुआ ऐलान, जानें किन खिलाड़ियों को मिला मौका
मैच डिटेल्स (AUS vs BAN 2nd Test Match Details)
| मैच | ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश |
| स्टेडियम | ग्रेट बैरियर रीफ एरिना, मैके |
| मैच की तारीख | 22 अगस्त 2026 (05:30 AM) |
| लाइव स्ट्रीमिंग | Star Sports Network, JioHotstar |
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (AUS vs BAN Head-to-Head)
मैच: 7
ऑस्ट्रेलिया ने जीते: 5
बांग्लादेश ने जीते: 2
ड्रॉ/टाई: 0
हालिया फॉर्म (AUS vs BAN Recent Form)
ऑस्ट्रेलिया: L, W, L, W, W
बांग्लादेश: W, L, W, W, W
पिच रिपोर्ट (AUS vs BAN Pitch Report- ग्रेट बैरियर रीफ एरिना)
ग्रेट बैरियर रीफ एरिना, मैके अपने पहले टेस्ट मुकाबले की मेजबानी करने को तैयार है। यहां अभी तक 2 T20I और 2 वनडे मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें पिच बल्लेबाजी के अनुकूल नज़र आई है। यहाँ की छोटी बाउंड्री के कारण चौके और छक्के आसानी से लगते हैं, हालांकि की जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है स्पिन गेंदबाजों को भी पिच से अच्छी खासी मदद मिलती है। पिच रिपोर्ट के आधार पर AUS vs BAN Today Match Prediction में पेसर्स अहम भूमिका निभाएंगे।
AUS vs BAN Today Match Prediction – संभावित स्कोर
सीनारियो 1: अगर बांग्लादेश पहले बल्लेबाजी करती है
पहली पारी का अनुमानित स्कोर: 240-260
दूसरी पारी का अनुमानित स्कोर: 125-150
मैच परिणाम: ऑस्ट्रेलिया की जीत की संभावना
सीनारियो 2: अगर ऑस्ट्रेलिया पहले बल्लेबाजी करती है
पहली पारी का अनुमानित स्कोर: 280-320
दूसरी पारी का अनुमानित स्कोर: 150-180
मैच परिणाम: ऑस्ट्रेलिया की जीत की संभावना
संभावित प्लेइंग XI (AUS vs BAN Playing XI Today)
ऑस्ट्रेलिया प्लेइंग-XI
मैट रेनशॉ, ट्रैविस हेड, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, कैमरून ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेट कीपर), ब्यू वेबस्टर, पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेज़लवुड
बांग्लादेश प्लेइंग-XI
शादमान इस्लाम, तंज़ीद हसन तमीम, मोमिनुल हक, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), लिटन दास (विकेट कीपर), मुशफिकुर रहीम, मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, तस्कीन अहमद, हसन महमूद, एबादोत हुसैन
टॉप बल्लेबाज और गेंदबाज (AUS vs BAN Key Players)
टॉप बल्लेबाज
स्टीवन स्मिथ ऑस्ट्रेलिया टीम के प्रमुख बल्लेबाज हैं। इन्होंने पहले टेस्ट मैच में 115 रन बनाए हैं। इस मैच में भी यह अच्छी पारी खेल सकते हैं।
कैमरून ग्रीन ने ऑस्ट्रेलिया की ओर से दूसरी पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया। ये इस मैच में भी प्रमुख बल्लेबाज़ की भूमिका में होंगे।
टॉप गेंदबाज
जोश हेज़लवुड ने AUS टीम की ओर से पहले मैच में सबसे ज्यादा 7 विकेट लिए हैं। इस मैच में भी ऑस्ट्रेलिया को इनसे अच्छी गेंदबाजी की उम्मीद है।
हसन महमूद इस मैच में भी अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। इन्होंने पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश की ओर से सबसे ज्यादा 9 विकेट लिए हैं।
AUS vs BAN Today Match Prediction- किस टीम का पलड़ा भारी?
मेजबान ऑस्ट्रेलिया टीम को पहले टेस्ट में करारी हार झेलनी पड़ी है। टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों का खराब प्रदर्शन हार की मुख्य वजह रहा। इसी को ध्यान में रखते हुए मैट रेंशॉ की टीम में वापसी हुई है। मार्नस लाबुशेन के लिए भी यह मैच काफी महत्वपूर्ण होने वाला है, ये लंबे समय से बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं।
दूसरी तरफ बांग्लादेश टीम काफी उत्साहित है और अपनी मजबूत गेंदबाजी यूनिट के दम पर इस मैच में भी अच्छी टक्कर दे सकती है। हालांकि घरेलू परिस्थितियों, अनुभव और हेड टू हेड आंकड़ों को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया को इस दूसरे टेस्ट में थोड़ी बढ़त मिलती है।
ऑस्ट्रेलिया के जीतने की संभावना: 60%
बांग्लादेश के जीतने की संभावना: 40%
यह भी पढ़ें: WTC फाइनल के लिए टीम इंडिया का रास्ता खुला, अब सिर्फ इतनी जीत के बाद मिल सकता है फाइनल का टिकट
AUS vs BAN Test 2026: दोनों टीमों का पूरा Squad
ऑस्ट्रेलिया (AUS) Squad
मैट रेनशॉ, ट्रैविस हेड, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, कैमरून ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेट कीपर), ब्यू वेबस्टर, पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेज़लवुड, स्कॉट बोलैंड, जोश इंग्लिस
बांग्लादेश (BAN) Squad
शादमान इस्लाम, तंज़ीद हसन तमीम, मोमिनुल हक, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), सौम्या सरकार, मुशफिकुर रहीम, अमित हसन (विकेट कीपर), मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, हसन महमूद, खालिद अहमद, लिटन दास, तस्कीन अहमद, जैकर अली, एबादोत हुसैन, मुस्फिक हसन
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार के real-money gaming को बढ़ावा नहीं देता है।
Tagged:
bangladesh cricket team 'Australia Cricket Team AUS vs BAN Today Match Prediction AUS vs BAN 2nd Test 2026 Australia vs Bangladesh 2nd Testऑथर के बारे में
यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।