WTC फाइनल के लिए टीम इंडिया का रास्ता खुला, अब सिर्फ इतनी जीत के बाद मिल सकता है फाइनल का टिकट

Published - 19 Aug 2026, 02:49 PM | Updated - 19 Aug 2026, 05:51 PM

Team India WTC Final

Team India WTC Final Scenario: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के फाइनल में जगह बनाने की रेस में 9 टीमें शामिल हैं। इनमें टीम इंडिया भी है। भारत ने पहले दो चक्रों में फाइनल तक का सफर तय किया था लेकिन तीसरे चक्र में चूक गया था। इसकी वजह न्यूजीलैंड के खिलाफ 3-0 से मिली हार और बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में खराब प्रदर्शन था।

डब्ल्यूटीसी के मौजूदा चक्र में भी भारत दक्षिण अफ्रीका के हाथों 2-0 से दो मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज हार चुका है। इसी वजह से WTC फाइनल में जगह बनाने के लिए टीम इंडिया (Team India) के दृष्टिकोण से हर मैच अहम है। गॉल टेस्ट से पहले भारत के 9 मैच बाकी थे, जिसमें यह मुकाबला भी शामिल था। अब इस मैच में भारत ने श्रीलंका को 165 रनों से हराकर धमाकेदार शुरुआत की है।

गॉल टेस्ट के बाद WTC पॉइंट्स टेबल में Team India की स्थिति

Team India

श्रीलंका के खिलाफ मिली बड़ी जीत के बावजूद WTC पॉइंट्स टेबल में भारत (Team India) की पोजीशन में कोई सुधार नहीं हुआ है। टीम इंडिया अभी भी पांचवें स्थान पर काबिज है। हालांकि, इस जीत से भारत के पॉइंट्स प्रतिशत बेहतर हुआ है। टीम इंडिया का PCT 48.15% से बढ़कर 53.33% हो गया है।

WTC 2025-27 पॉइंट्स टेबल का पूरा हाल

स्थानटीममैचजीतहारड्रॉअंकPCT
1ऑस्ट्रेलिया97208477.78%
2दक्षिण अफ्रीका43103675.00%
3न्यूजीलैंड64115272.22%
4बांग्लादेश53114066.67%
5भारत105416453.33%
6श्रीलंका51222033.33%
7इंग्लैंड134813824.36%
8पाकिस्तान62401622.22%
9वेस्टइंडीज122823020.83%

WTC Final में पहुंचने के लिए भारत को कितनी जीत चाहिए?

अब तक हुए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के आंकड़ों को देखें तो 65% के आसपास PCT को फाइनल में जगह बनाने के लिहाज से पर्याप्त माना जाता है। इससे दूसरी टीमों पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं पड़ती है। ऐसे में भारत (Team India) किस तरह से इतने पॉइंट्स प्रतिशत पहुंच सकता है, जानिए मैचों के आधार पर समीकरण।

भारत (Team India) के बाकी 8 टेस्ट के नतीजों के आधार पर PCT:

जीतहारकुल अंकPCTफाइनल की संभावना
8016074.07%फाइनल पक्का
7114868.52%बहुत मजबूत
6213662.96%अच्छी संभावना
5312457.41%कमजोर, दूसरों पर निर्भर
4411251.85%बहुत मुश्किल
3510046.30%लगभग खत्म
268840.74%खत्म
177635.19%खत्म
086429.63%खत्म

जीत के साथ ड्रॉ होने पर भारत का PCT:

रिकॉर्डकुल अंकPCT
7 जीत + 1 ड्रॉ15270.37%
6 जीत + 2 ड्रॉ14466.67%
6 जीत + 1 ड्रॉ + 1 हार14064.81%
5 जीत + 3 ड्रॉ13662.96%
5 जीत + 2 ड्रॉ + 1 हार13261.11%
5 जीत + 1 ड्रॉ + 2 हार12859.26%

यह भी पढ़ें: श्रीलंका के खिलाफ जीत से WTC में भारत को बंपर फायदा, अब ये 2 टीमें कर रही फाइनल के लिए क्वालीफाई

Tagged:

shubman gill team india WTC Final
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com