नो बॉल डालने के मामले में रविंद्र जडेजा बने नंबर-1, देखें अब तक कितनी बार कर चुके ओवर स्टेपिंग
Table of Contents
बाएं हाथ के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) भले ही पिछले कुछ सालों से बल्ले के साथ ज्यादा योगदान देते नजर आए हों लेकिन उनकी सबसे बड़ी ताकत स्पिन गेंदबाजी ही है। जड्डू को बड़ी तेजी से साथ ओवर खत्म करने के लिए जाना जाता है। इसके अलावा उनकी गेंदबाजी में स्पीड भी अधिक रहती है और इस दौरान उन्हें टर्न मिला तो फिर बल्लेबाजों के लिए काल बन जाते हैं।
हालांकि, रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) की गेंदबाजी के दौरान एक बड़ी कमजोरी भी है। उन्हें अक्सर नो-बॉल डालते हुए देखा जाता है। क्रिकेट के खेल में नो-बॉल को बड़ी गलती माना जाता है। वहीं, अगर कोई स्पिनर ऐसा करे तो फिर और ज्यादा हैरानी होती है। लेकिन जडेजा कई सालों से ऐसा करते आ रहे हैं। इसी वजह से उन्होंने एक शर्मनाक लिस्ट में टॉप पर जगह बना रखी है।
Ravindra Jadeja ने 2021 से टेस्ट में डाली हैं सबसे ज्यादा नो-बॉल

भारत के अनुभवी खिलाड़ी रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) टेस्ट क्रिकेट में लगातार खेल रहे हैं। लेकिन 2021 के बाद से उन्होंने काफी ज्यादा नो-बॉल डाली हैं। इसी वजह से इस समयावधि में वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा नो-बॉल डालने वाले स्पिन गेंदबाज हैं। उन्होंने अब तक 84 बार ऐसा किया है। उनके आसपास कोई भी स्पिनर नहीं है। दूसरे स्थान पर मौजूद नोमान अली ने 40 नो-बॉल डाली हैं, जो जडेजा की तुलना में आधी से भी कम हैं।
2021 से अब तक टेस्ट में सबसे ज्यादा नो-बॉल डालने वाले स्पिनर्स की लिस्ट
- रविंद्र जडेजा (भारत)- 84
- नौमान अली (पाकिस्तान)- 40
- लसिथ एम्बुलदेनिया (श्रीलंका)- 33
- जैक लीच (इंग्लैंड)- 19
- जोमेल वारिकन (वेस्टइंडीज)- 17
- ज़ाहिर खान (अफगानिस्तान)- 17
नो-बॉल ने गॉल टेस्ट के चौथे दिन जडेजा की मेहनत पर फेरा पानी
श्रीलंका की दूसरी पारी के दौरान रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने विपक्षी टीम के कप्तान धनंजय डी सिल्वा को अपने जाल में फंसा लिया था लेकिन यह गेंद नो-बॉल रही। इसी वजह से जडेजा विकेट से चूक गए। यह घटना 16वें ओवर की अंतिम गेंद पर घटी। जडेजा ने शानदार गेंद डाली, जो पड़ने के बाद तेजी से बाहर की तरफ निकली। इस गेंद पर धनंजय चकमा खा गए और गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर पीछे गई, जहां पहली स्लिप पर मौजूद केएल राहुल ने अच्छा कैच पकड़ा।
जडेजा के नो-बॉल के कारण धनंजय डी सिल्वा को मिला जीवनदान
इसके बाद, रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) विकेट मिलने की ख़ुशी मनाने लगे लेकिन यह कुछ ही पल में फीकी पड़ गई, क्योंकि उन्होंने नो-बॉल की थी। नियम के मुताबिक, नो-बॉल पर गेंदबाज को कैच आउट पर विकेट नहीं मिलता है। इसी वजह से धनंजय डी सिल्वा नॉट आउट दिए गए। श्रीलंकाई कप्तान ने इसका फायदा उठाया और बाद में अर्धशतक जड़ने में सफल रहे।
यह भी पढ़ें: क्रिकेट में फिर मंडराया फिक्सिंग का खतरा, BCCI की निगरानी में आए कई भारतीय खिलाड़ी और फ्रेंचाइजी मालिक