विदेश में जिस खिलाड़ी ने बचाई टीम इंडिया की लाज, उसे ही कोच गंभीर ने साल भर से नहीं दिया मौका

Published - 19 Aug 2026, 10:59 AM | Updated - 19 Aug 2026, 11:39 AM

Team India 2

टीम इंडिया (Team India) के लिए गौतम गंभीर के कार्यकाल में कई खिलाड़ियों को लगातार मौका मिला तो कुछ को काम निकल जाने पर बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। हर्षित राणा, वॉशिंगटन सुंदर और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे खिलाड़ियों को औसत प्रदर्शन के बावजूद गंभीर ने लगातार बैक किया। वहीं, कुछ प्लेयर्स को अच्छे प्रदर्शन के बावजूद वापसी का मौका नहीं मिला।

ऐसा ही कुछ उस तेज गेंदबाज के साथ हो रहा है, जिसने विदेशी सरजमीं पर टीम इंडिया (Team India) की लाज बचाने का काम किया था। इस खिलाड़ी ने घर के बाहर अपने प्रदर्शन से काफी अच्छा किया लेकिन एक साल से उन्हें भारत की टीम में नहीं चुना गया है। चलिए आपको बताते हैं कि ये खिलाड़ी कौन है और उनके इतने समय तक बाहर रहने की वजह क्या है।

इस खिलाड़ी ने 2025 के बाद से Team India के नहीं खेला एक भी मैच

घरेलू क्रिकेट में अपनी गेंदबाजी के दम पर जलवा बिखेने वाले बंगाल के तेज गेंदबाज आकाशदीप को मोहम्मद शमी का रिप्लेसमेंट माना जा रहा था। आकाशदीप ने 2024 में अपना टेस्ट डेब्यू किया और उन्हें कुछ सीरीज में लगातार मौका मिला था। इस खिलाड़ी ने भी अपने प्रदर्शन से काफी प्रभावित किया लेकिन पिछले साल के बाद से उन्हें टेस्ट में चुना ही नहीं गया।

भारत ने वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मुकाबले खेले लेकिन आकाशदीप को टीम इंडिया (Team India) के स्क्वाड में इनमें से किसी के खिलाफ भी जगह नहीं मिली। वहीं, श्रीलंका दौरे पर भी दाएं हाथ के इस पेसर को नहीं चुना गया है।

आकाशदीप ने आखिरी बार टीम इंडिया के लिए कब खेला था?

Team India 3

भारतीय टीम (Team India) के लिए आकाशदीप ने आखिरी बार 2025 के इंग्लैंड दौरे पर हिस्सा लिया था। इस दौरे पर आकाश ने तीन टेस्ट खेले और 13 विकेट झटके थे। हालांकि, इसी दौरे के दौरान उन्हें चोट लगी और वे मैनचेस्टर टेस्ट नहीं खेल पाए थे। इसके बाद, उन्होंने ओवल टेस्ट के लिए वापसी की थी। यही मुकाबला आकाशदीप के लिए आखिरी साबित हुआ और तब से उनकी टीम इंडिया में वापसी नहीं हुई है।

क्यों Team India से बाहर चल रहे हैं आकाशदीप?

आकाशदीप के भारतीय टीम में नजर न आने के पीछे मुख्य रूप से हेड कोच गौतम गंभीर जिम्मेदार नहीं हैं। इस तेज गेंदबाज ने रणजी ट्रॉफी के दूसरे चरण के बाद से एक भी प्रतिस्पर्धी मैच नहीं खेला है। इसकी वजह उनका लगातार चोटिल रहना है। चोट के कारण उन्होंने IPL 2026 भी मिस किया, जिसमें उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से खेलना था।

ऐसे में जब तक आकाशदीप पूरी तरह फिट नहीं हो जाते हैं, तब तक उनकी टीम इंडिया में वापसी की संभावना बेहद कम है, क्योंकि पूरी तरह फिट हुए बिना वापसी करने पर उनके दोबारा चोटिल होने का खतरा हो सकता है। आकाशदीप के करियर की बात करें तो उन्होंने अभी तक 10 टेस्ट खेले हैं और इस दौरान 28 विकेट अपने नाम किए हैं।

Tagged:

team india Gautam Gambhir Akash Deep
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com