गॉल में मिली जीत के साथ ही दूसरे टेस्ट की प्लेइंग इलेवन फाइनल, मैदान पर उतरेंगे ये 11 भारतीय खिलाड़ी

Published - 19 Aug 2026, 06:44 PM | Updated - 19 Aug 2026, 07:21 PM

India Colombo Test

India Playing XI For Colombo Test: भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच गॉल में खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया ने 165 रनों से बाजी मारते हुए सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।

पहले मैच में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा। इसी वजह से मेजबान श्रीलंकाई टीम पूरी तरह से पस्त नजर आईअब इन दोनों टीमों की टक्कर दूसरे और अंतिम टेस्ट में होगी।

श्रीलंका के खिलाफ India को कब और कहां खेलना है दूसरा टेस्ट?

India Colombo Test 1

भारत (India) और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा टेस्ट कोलंबो के सिंहलीज़ स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। इस मुकाबले की शुरुआत 23 अगस्त से होगी। यह मुकाबला अगर भारत के नाम रहा या फिर ड्रॉ हुआ तो सीरीज टीम इंडिया के नाम हो जाएगी। वहीं, श्रीलंका के पास सीरीज बचाने का एकमात्र तरीका दूसरा टेस्ट जीतना है। ऐसे में दोनों ही टीमें अपना पूरा जोर लगाती नजर आएंगी।

कोलंबो टेस्ट के लिए भारत (India) की प्लेइंग XI में बदलाव की संभावना कम

भारत (India) के लिहाज से यह मुकाबला सिर्फ सीरीज ही नहीं, बल्कि WTC फाइनल की रेस के लिए अपने समीकरण को आसान करने का भी एक सुनहरा मौका है। इसी वजह से कोलंबो टेस्ट में टीम इंडिया की नजर अपनी मजबूत प्लेइंग XI खिलाने पर होगी।

गॉल टेस्ट में लगभग सभी भारतीय खिलाड़ियों ने अच्छा किया। इसी वजह से दूसरे टेस्ट के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग XI में बदलाव की संभावना बेहद कम नजर आ रही है। यशस्वी जायसवाल को फ्लॉप रहने के बावजूद बरकार रखा जा सकता है। वहीं, कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा भी अपनी जगह बनाए रख सकते हैं।

इन 4 खिलाड़ियों को दूसरे टेस्ट में भी बैठना पड़ सकता है बाहर

श्रीलंका के विरुद्ध भारत (India) दूसरे टेस्ट में अपनी प्लेइंग XI गॉल टेस्ट जैसी रखता है तो फिर उन 4 खिलाड़ियों को बाहर ही रहना पड़ सकता है, जो पहले मैच में नहीं खेले थे। ये खिलाड़ी सरफराज खान, सारांश जैन, आकिब नबी और गुरनूर बरार हैं। इनमें से किसी को पहले मैच में मौका नहीं मिला था और जिन्हें खिलाया गया, उन्होंने काफी हद तक अच्छा किया। इसी वजह से ये चारों हमें फिर से बेंच पर ही नजर आ सकते हैं।

कोलंबो टेस्ट के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI

यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडीक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा

यह भी पढ़ें: नो बॉल डालने के मामले में रविंद्र जडेजा बने नंबर-1, देखें अब तक कितनी बार कर चुके ओवर स्टेपिंग

Tagged:

shubman gill team india IND vs SL Mohammed Siraj rishabh pant Sri Lanka Cricket team
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com